एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 3 फीसदी बढ़कर 45 प्रतिशत होगा महंगाई भत्ता! 

7th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत बड़ा तोहफा मिलने वाला है. कर्मचारियों को डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद की जा रही है. 

DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी का बहुत जल्‍द तोहफा मिलने वाला है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है. इसका मतलब है कि महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाकर 45 फीसदी करने की उम्‍मीद है. र‍िपोर्ट में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में इजाफा होना है. ऐसे में सभी को 45 फीसदी डीए या डीआर मिल सकता है. 

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता और महंगाई राहत हर महीने श्रम मंत्रालय के एक व‍िंग श्रम ब्यूरो की ओर से जारी किए जाने वाले डाटा के आधार पर तय किया जाता है. सरल भाषा में कहे तो श्रम ब्‍यूरो हर महीने का अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) का डाटा जारी करता है. इस आधार पर ही तय किया जाता है कि कर्मचारियों के डीए में कितनी बढ़ोतरी होगी. 

डीए बढ़कर 45 फीसदी होने की उम्‍मीद 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2023 के लिए AICPI-IW 31 जुलाई को जारी किए गए थे. इसके तहत 4 फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की मांग ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन की ओर से की जा रही है. फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि डीए में तीन फीसदी बढ़कर 45 फीसदी होने की संभावना है. श‍िव गोपाल मिश्रा ने आगे कहा कि व‍ित्त मंत्रालय का व्‍यय विभाग अपने राजस्‍व के साथ डीए में बढ़ोतरी का प्रस्‍ताव तैयार करेगा और प्रस्‍ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने रखेगा. 

कब होगा एलान 

रिपोर्ट में यह जानकारी नहीं दी गई है कि कब डीए में बढ़ोतरी का एलान किया जाएगा, लेकिन सरकार के घोषणा के बाद डीए या डीआर में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होगी. मौजूदा समय में 1 करोड़ से ज्‍यादा केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स हैं. उन्‍हें मौजूदा वेतन या पेंशन के 42 फीसदी की दर से डीए या डीआर दिया जा रहा है. आखिरी बार डीए में बढ़ोतरी 24 मार्च 2023 को की गई थी और यह एक जनवरी 2023 से प्रभावी है. उस दौरान केंद्र सरकार ने सभी के लिए डीए को 4  फीसदी बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर दिया था. 

क्‍यों दिया जाता है कर्मचारियों को डीए 

सरकार बढ़ती कीमतों की भरपाई के लिए कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को डीए देती है. जैसे-जैसे समय के साथ जीवन यापन की लागत बढ़ती है, यह सीपीआई-आईडब्ल्यू के माध्यम से संशोधित किया जाता है. भत्ते को वर्ष में दो बार समय-समय पर संशोधित किया जाता है. 

ये भी पढ़ें 

Sahara Refund Portal: सहारा न‍िवेशकों को 10 हजार रुपये से ज्‍यादा पैसा कब मिलेगा? होम मिनिस्‍टर ने दी जानकारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget