एक्सप्लोरर

Sahara Refund Portal: सहारा न‍िवेशकों को 10 हजार रुपये से ज्‍यादा पैसा कब मिलेगा? होम मिनिस्‍टर ने दी जानकारी 

Sahara Refund Portal: केंद्रीय सहकारिता मंत्री और देश के गृह मंत्री ने बताया है कि कब न‍िवेशकों को 10 हजार रुपये से ज्‍यादा के अमाउंट ट्रांसफर किया जाएगा. 

Sahara Refund Portal: केंद्रीय सहकारिता मंत्री और होम मिनिस्‍टर अमित शाह ने एक बार फिर सहारा ग्रुप की सहकारी समितियों के जमाकर्ताओं को आश्‍वासन दिया है कि आने वाले समय में उनकी पूरी राशि वापस कर दी जाएगी. सरकार ने जमाकर्ताओं को सहारा ग्रुप की चार सहकारी समितियों में फंसे अपने पैसे का दावा करने में सक्षम बनाने के लिए प‍िछले महीने सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल पेश किया था. 

सुप्रीम कोर्ट की ओर से 'सेबी-सहारा रिफंड अकाउंट' से सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (सीआरसीएस) को 5000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने की अनुमति देने के बाद यह पोर्टल लॉन्च किया गया था. सहारा समूह की सहकारी समितियों के न‍िवेशकों को 10,000 रुपये की पहली किस्त मिलनी शुरू हो गई है. शुक्रवार को अमित शाह ने दिल्‍ली में सहारा रिफंड पोर्टल के जरिए से सहारा ग्रुप की सहकारी समितियों के डिपॉजिटर्स को क्‍लेम अमाउंट ट्रांसफर की थी. 

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 112 लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर कर दी गई है. अब तक सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल पर 18 लाख लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है. इनमें से 14 लाख जमाकर्ताओं के आवेदन पहले ही मान्य किए जा चुके हैं.

कबतक मिलेगा 10 हजार से ज्‍यादा अमाउंट 

जुलाई में इस पोर्टल की शुरुआत की गई थी. जिन निवेशकों का पैसा सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में फंस गया है, वे इस पोर्टल के माध्यम से रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं. अभी केवल 10 हजार रुपये तक की किस्‍त भेजी जा रही है. बाद में जल्‍द इसके दूसरी किस्‍त या फिर पूरा अमाउंट देने का एलान हो सकता है. होम मिनिस्‍टर ने कहा कि न‍िकट भविष्‍य में पूरी राशि वापस करने के सफल होंगे. 

जमाकर्ताओं को क्या करना चाहिए?

सहारा समूह के सभी जमाकर्ताओं के लिए सीआरसीएस सहारा रिफंड पोर्टल पर खुद को रजिस्‍टर्ड करना और रिफंड के लिए पात्र होने के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा. सेबी सहारा रिफंड अकाउंट में 23,000 करोड़ रुपये से अधिक है. सरकार उम्‍मीद कर रही है कि डिपॉजिटर्स को मौजूदा 5000 करोड़ रुपये दिए जाने के बाद सहारा रिफंड अकाउंट में अधिक राशि ट्रांसफर करेगी. 

ये भी पढ़ें 

Railway Station Redevelopment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 508 रेलवे स्‍टेशनों के कायाकल्‍प की रखी आधारशिला, जानें कहां पर कितने स्‍टेशनों की बदलेगी सूरत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग
बांग्लादेश में त्राहि-त्राहि: गैस न मिलने से रसोई से हाईवे तक हाहाकार, सड़कों पर उतरे लोग
ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव
ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव
हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget