एक्सप्लोरर

Multibagger Stocks: इन 5 शेयरों में पैसे लगाने वाले हो गए मालामाल! केवल एक महीने में मिला 200% तक का रिटर्न

Multibagger Stock: शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के दौर में भी कुछ स्‍टॉक्‍स ऐसे रहे हैं जिन्‍होंने जबरदस्‍त रिटर्न दिया है. आज हम ऐसे ही 5 स्‍टॉक्‍स की चर्चा करने वाले हैं.

Multibagger Stocks: देश में बड़ी संख्या में लोग शेयर मार्केट (Share Market) में पैसे लगाकर ज्यादा से ज्यादा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं. पिछले एक महीने में शेयर मार्केट में तेजी देखी गई है और यह 400 अंक ऊपर चढ़ा है. एक्सपर्ट्स यह अक्सर निवेशकों को सलाह देते हैं कि वह मार्केट में पैसे लगाने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें. आजकल शेयर मार्केट में कई ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक्स (Multibagger Stocks) हैं जिसमें निवेश करके आप ज्यादा से ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं.

आज हम आपको ऐसे स्टॉक्स के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनमें निवेशकों का पैसा एक महीने में 200% तक बढ़ चुका है. अगर आपने भी इन मल्टीबैगर स्टॉक्स में पैसा लगाया होता तो आज मालामाल हो गए होते.

1. वेल्टरमैन इंटरनेशनल एलटीडी
लेदर और उसके प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी वेल्टरमैन इंटरनेशनल एलटीडी (Welterman International Ltd) के शेयर ने अपने निवेशकों को मालामाल बना दिया है. कंपनी के शेयर्स पिछले एक महीने दौरान 164% का रिटर्न दिया है. इस कंपनी का शेयर 3 अक्टूबर 2022 को 12.63 रुपये के स्तर पर BSE पर ट्रेंड कर रहा था. वहीं 2 नवंबर 2022 को इस कंपनी का शेयर  33.30 रुपये तक पहुंच गया था. ऐसे में केवल एक महीने की छोटी अवधि के दौरान शेयर की वैल्यू में 164% की बढ़ोतरी हुई है.

2. अल्स्टोन टेक्सटाइल्स
अल्स्टोन टेक्सटाइल्स (Alstone Textiles Ltd)  के शेयर का नाम भी मल्टीबैगर स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल है. इस शेयर ने भी अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है. इस शेयर के प्राइस में एक महीने के छोटी अवधि में 164% का रिटर्न मिला है. दिल्ली बेस्ड इस कंपनी का शेयर पिछले महीने की 3 तारीख को 66.65 रुपये पर था जो अब बढ़कर 175.90 तक पहुंच चुका है. ऐसे यह शेयर अपने इंवेस्टर्स को अच्छा खासा रिटर्न केवल 1 महीने की छोटी अवधि में दे रहा है.

3. केएंडआर रेल इंजीनियरिंग
केएंडआर रेल इंजीनियरिंग (K&R Rail Engineering) के शेयर्स ने भी अपने निवेशकों को मालामाल बना दिया है. इस शेयर ने एक महीने की अवधि में करीब 200% की तेजी आई है. यह 3 अक्टूबर 2022 को 26.55 रुपये पर था जो 2 नवंबर 2022 को 79.85 के मार्क पर बंद हुआ है. यह अपने 52 हफ्ते के सबसे हाई लेवल पर है.

3. शारदा प्रोटीन्स
शारदा प्रोटीन्स (Sarda Proteins) शेयर्स के निवेशकों को भी एक महीने की अवधि में 165% तक का जबरदस्त रिटर्न मिला है. पिछले महीने की बात करें तो इस कंपनी का शेयर 3 अक्टूबर 2022 को 98.45 रुपये पर था जो अब बढ़कर 260.05 तक पहुंच चुका है. ऐसे में इस शेयर में दोगुने से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है.

4. गुजरात टूलरूम
गुजरात टूलरूम (Gujarat Toolroom Ltd) के शेयर्स में करीब 162% की बढ़त दर्ज की गई है. पिछले महीने 3 अक्टूबर 2022 को यह शेयर 28.40 रुपये के अंक पर था. वहीं कल यह शेयर 74.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. ऐसे में केवल एक महीने के छोटे अंतराल में इस शेयर ने निवेशकों को 22% का तगड़ा रिटर्न दिया है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें-

Global Health IPO: आज से खुल गया मेदांता हॉस्पिटस्‍ल चेन चलाने वाली कंपनी ग्लोबल हेल्थ का IPO! निवेश करने से पहले जान लें ये खास बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा
फेसबुक स्कैम में बुजुर्ग को 16 लाख की चपत, जानें कैसे मिला झांसा

वीडियोज

कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !
'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Embed widget