एक्सप्लोरर

2000 Rupees Note: 2000 रुपये का नोट चलन से बाहर होगा, आखिरी बार कब से दो हजार के नए नोट नहीं छापे गए- जानिए

2000 Rupees Note: 2000 रुपये के नोटों को लेकर आज एक बड़ी खबर आई है जब आरबीआई ने इन्हें चलन से वापस लेने का ऐलान कर दिया. जानिए कब से 2000 रुपये के नोट आरबीआई नहीं छाप रहा था.

2000 Rupees Note: 2000 रुपये के नोट को लेकर लंबे समय से चली आ रही आशंकाएं आज सच साबित हो गई जब भारतीय रिजर्व बैंक ने अचानक 2000 रुपये पर बड़ा फैसला सुना दिया. आरबीआई ने आज 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने और इन्हें वापस लेने का एलान कर दिया है. रिजर्व बैंक ने बैंकों को कहा है कि वे तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये के नोट जारी करना बंद कर दें. 

क्या 2000 रुपये के नोट की नोटबंदी हो गई?

हालांकि ऐसा नही कहा जा सकता है कि 2000 रुपये के नोटों की नोटबंदी हो गई है. इसलिए क्योंकि अभी 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर यानी वैध मुद्रा बने रहेंगे. आरबीआई ने कहा कि 30 सितंबर तक ये नोट वैध मुद्रा (सर्कुलेशन) बने रहेंगे. जिनके पास इस समय 2000 रुपये के नोट्स हैं, उन्हें बैंक से एक्सचेंज करना होगा.

आखिरी बार कब छापे गए थे 2000 रुपये के नोट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने प्रेस रिलीज में बताया कि साल 2018-19 में ही दो हजार रुपये का नोट को छापना बंद कर दिया था. 

2000 रुपये के नोट को लेकर अहम बातें जो आरबीआई ने प्रेस रिलीज में बताई हैं वो इस प्रकार हैं-

आरबीआई  ने कहा कि 2000 के करीब 89 फीसदी नोट मार्च 2017 में जारी किए गए थे.

31 मार्च 2023 तक 2000 रुपये के नोटों की वैल्यू करीब 3.62 लाख करोड़ रुपये पर थी.

3.62 लाख करोड़ रुपये में से 10.8 फीसदी नोट ही चलन में थे.

मार्च में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने क्या दिया था जवाब

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने मार्च 2023 में संसद में कहा था कि आरबीआई की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक 2019-20 के बाद से 2000 रुपये की डिमॉमिनेशन वाले बैंक नोट्स की सप्लाई के लिए मांग नहीं रखी गई है.  इससे पहले दिसंबर 2021 में भी सरकार ने संसद को बताया था कि 2018-19 के बाद से 2,000 रुपये के नोट की प्रिंटिंग के कोई फ्रेश आर्डर नहीं दिये गये हैं, इसलिये 2,000 के नोटों की संख्या में कमी आई है. 

ये भी पढ़ें

2000 रुपये के नोट वापस लेगी RBI, बैकों से कहा- इसे जारी करना बंद करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
देशभर में Red Bull के स्टॉक जब्त, FSSAI के आदेश के खिलाफ कानूनी जंग
इंश्योरेंस कमीशन में होगी 50% तक कटौती, अब ग्राहक को सस्ता मिलेगा बीमा
इंश्योरेंस कमीशन में होगी 50% तक कटौती, अब ग्राहक को सस्ता मिलेगा बीमा
लगातार 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग
लगातार 3 दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग
सड़क खोदने वाली JCB में 50 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव
सड़क खोदने वाली JCB में 50 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव

वीडियोज

Rise & Fall 2: Swara Bhasker और Shehzad Poonawalla के बीच छिड़ी जबरदस्त बहस
Shaque Exclusive Interview: Parineeti Chopra की Pregnancy और पूरी Team ने Share किया Series का सफर
Sara Gurpal ने Rise & Fall 2 में अपने Game Plan, Penthouse और Basement के बीच के फर्क पर खुलकर बात की। उन्होंने शो के Contestants और Host Virender Sehwag को लेकर भी अपनी राय शेयर की।
Ranbir Kapoor और MrBeast का ‘Jai Shri Ram’ मोमेंट हुआ वायरल
Jagadhatri: 🫨Lily का नया जासूसी अवतार! घर में छिपकर सच का पता लगाने पहुंची Jagadhatri! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
यूपी: फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मकान गिरा, 4 लोगों की मौत
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
2027 की रिटेंशन लिस्ट जारी, RCB, MI से DC तक; देखें किसने किसे किया रिटेन
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
'आखिरकार बहन जी ने मान...' मायावती के बयान से खुश चंद्रशेखर आजाद!
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
'बक अभी खत्म नहीं हुई...', 'चुंबक 2' की रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देखें
Embed widget