एक्सप्लोरर

2000 Note Exchange: 2000 रुपये के नोट जमा करने की आखिरी तारीख करीब, डेडलाइन खत्म होने से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

2000 Rupee Note: अगर आपने अभी तक 2000 के नोट नहीं बदले हैं तो इस काम को जल्द से जल्द पूरा कर लें. वरना बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

2000 Rupee Note Exchange: भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी.  इसके बाद आरबीआई ने नागरिकों से आग्रह किया कि वह अपने 2,000 के पुराने नोट को 30 सितंबर, 2023 तक वापस कर दें. अब 2000 रुपये के नोट बदलने की समयसीमा समाप्त हो रही है. आज 31 अगस्त हो चुका है. ऐसे में अगर आपने अभी तक 2000 के नोट को नहीं बदला है तो इस काम को आज ही पूरा कर लें वरना बाद में आपको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

30 सितंबर, 2023 को खत्म हो रही डेडलाइन

रिजर्व बैंक ने लोगों की सुविधा के लिए 2000 रुपये के नोट को बदलने 30 सितंबर, 2023 तक का वक्त तय किया है. ऐसे में आम लोगों को पूरे चार महीने का वक्त मिला है, जिससे वह आसानी से बैंकों में जाकर पुराने नोट को बदल सके. अगर आपने अभी तक इस काम को नहीं किया है तो हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप 2000 रुपये के नोट को जाकर बदल सकते हैं.

2000 रुपये के नोट को कैसे बदलने का पूरा प्रोसेस जानें-

1. अगर आपके पास 2000 रुपये का नोट हैं तो इसके लेकर अपने बैंक की सबसे नजदीकी ब्रांच जाएं.
2. इसके बाद आप नोट बदलने के लिए एक स्लीप भरें और इसे जमा कर दें.
3. ध्यान रखें की आरबीआई ने बैंकों को छूट दी है कि वह 2,000 रुपये के नोट को बदलने के लिए अपने नियम खुद तय करें.
4. ध्यान रखें कि रिजर्व बैंक ने एक बार में लोगों के लिए 20,000 रुपये तक यानी 10 नोटों को एक बार बदलने की सुविधा दी है.

बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर जाएं बैंक

ध्यान रखें कि सितंबर, 2023 बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. अगले महीने देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक 16 दिन बंद रहेंगे. इसमें कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, दूसर चौथा शनिवार, रविवार आदि की छुट्टियां शामिल है.

  • 3 सितंबर 2023- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 6 सितंबर 2023- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पटना में बैंक में अवकाश रहेगा. 
  • 7 सितंबर, 2023- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण अहमदाबाद, लखनऊ, रायपुर,  चंडीगढ़, देहरादून, गांगटोक, तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक में छुट्टी रहेगी.
  • 9 सितंबर, 2023- दूसरा शनिवार
  • 10 सितंबर, 2023- रविवार 
  • 17 सितंबर, 2023- रविवार 
  • 18 सितंबर, 2023- विनायक चतुर्थी के कारण बेंगलुरु, तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे.
  • 19 सितंबर, 2023- गणेश चतुर्थी के कारण के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पणजी में बैंक में अवकाश रहेगा.
  • 20 सितंबर, 2023- गणेश चतुर्थी और नुआखाई के कारण कोच्चि और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेगा.
  • 22 सितंबर, 2023- श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के मौके पर कोच्चि, पणजी और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 सितंबर, 2023- चौथे शनिवार 
  • 24 सितंबर, 2023- रविवार 
  • 25 सितंबर, 2023- श्रीमंत शंकरदेव की जयंती के कारण गुवाहाटी में बैंकों में बैंक बंद रहेंगे. 
  • 27 सितंबर, 2023- मिलाद-ए-शरीफ के कारण जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक में बंद रहेंगे.
  • 28 सितंबर, 2023- ईद-ए-मिलाद के कारण अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची में बैंक बंद रहेंगे.
  • 29 सितंबर, 2023- ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के कारण गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: नोएडा, आगरा में सस्ता तो जयपुर में महंगा हुआ फ्यूल, जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ही दिन में निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, शेयर बाजार में भारी क्रैश
एक ही दिन में निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, शेयर बाजार में भारी क्रैश
Explained: 4F क्राइसिस क्या है और आपको डरने की जरूरत है या नहीं? एक्सपर्ट्स से जानें सच
4F क्राइसिस क्या है और आपको डरने की जरूरत है या नहीं? एक्सपर्ट्स से जानें सच
विधवा बहू की पेंशन में सास का नहीं हिस्सा, कोर्ट ने दिया 83 साल की बुजुर्ग महिला को झटका
विधवा बहू की पेंशन में सास का नहीं हिस्सा, कोर्ट ने दिया 83 साल की बुजुर्ग महिला को झटका
1 लाख लोगों की जाएगी नौकरी, जानें अब किस बड़ी कंपनी ने लिया छंटनी का फैसला?
1 लाख लोगों की जाएगी नौकरी, जानें अब किस बड़ी कंपनी ने लिया छंटनी का फैसला?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
प्रधानमंत्री का नाम लेकर बोले कन्हैया कुमार, 'आपने भगवान से लेकर इंसान…'
प्रधानमंत्री का नाम लेकर बोले कन्हैया कुमार, 'आपने भगवान से लेकर इंसान…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
Embed widget