एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: 2000 रुपये के नोट जमा करने के पहले दिन रहा अफरा-तफरी का माहौल, बुजुर्गों को करना पड़ा परेशानी का सामना

2000 Currency Note: आज से देशभर में 2000 रुपये के नोट बदलने या जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. और कई जगह अफरा-तफरी का माहौल देखा गया.

2000 Rupee Note: 2000 रुपये के नोट के सर्कुलेशन से वापस लेने के अभियान की आज 23 मई 2023 से शुरुआत हो गई. लेकिन एनसीआर में पहले दिन अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला है. नोट जमा या एक्सचेंज करने वालों में पूरी प्रक्रिया को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रही. 2000 रुपये के नोट एक्सचेंज कराने के लिए बैंक पहुंचे लोगों ने शिकायत किया कि बैंक नोट बदलने की जगह उन्हें खातों में जमा करने का दबाव बना रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि बैंक नोट जमा करने के दौरान पहचान पत्र की भी मांग कर रहे हैं जबकि मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि इसकी कोई जरूरत नहीं है. 

दिल्ली एनसीआर में कमर्शियल बैंकों के शाखाओं पर हालांकि सुबह ज्यादा भीड़ नहीं थी, लेकिन बाद में लंबी कतारें दिखाई देने लगीं. इस दौरान बुजुर्ग नागरिकों के बीच खासतौर से चिंता देखने को मिली. दिल्ली में चल रही भीषण गर्मी ने स्थिति को और खराब कर दिया. खासतौर से बुजुर्गों को परेशानी हुई और उन्होंने घंटों इंतजार करने की शिकायत की. कई ग्राहकों ने बैंकों की सुविधाओं को लेकर असंतोष जताया. 

पंजाब नेशनल बैंक की लाजपत नगर शाखा में लोगों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. कतार में लगीं शिवानी गुप्ता ने कहा, बैंक अधिकारियों को इससे होने वाली भारी असुविधा का अनुमान पहले से ही लगा लेना चाहिए था. इस चिलचिलाती गर्मी में खड़े रहना हम पर भारी पड़ रहा है, खासकर बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कतें आ रही है. एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी राजेंद्र सिंह ने कहा, कुछ लोगों से कहा जा रहा है कि नोट बदलने की जगह उन्हें खातों में जमा करें. इससे लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. कतार में खड़े दूसरे ग्राहकों ने कहा कि, बैंकों को इस स्थिति के लिए बेहतर तरीके से तैयार रहना चाहिए था. उन्हें 2,000 रुपये के नोटों को जमा करने के लिए कहने के बजाय बदलने के लिए उचित व्यवस्था करनी चाहिए थी. 

संसद मार्ग पर स्थित आरबीआई भवन के बाहर तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने कहा, करीब 25 लोग अपने 2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए अब तक आए हैं. यहां व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है. पेट्रोल पंपों पर 2,000 रुपये के नोट का इस्तेमाल करने की कोशिश में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.  

आरबीआई के आदेश के मुताबिक 2000 रुपये के नोटों को बदलने या जमा करने की सुविधा 30 सितंबर तक उपलब्ध होगी, लेकिन पहले दिन ही बड़ी संख्या में लोग बैंकों में नोट बदलने या डिपॉजिट करने आ गए.  इस बीच आरबीआई ने बैंकों को सलाह दी है कि वे 2,000 रुपये का नोट बदलने या जमा करने आए लोगों को धूप के बचाने के लिए ‘शेड’ का इंतजाम करें. साथ ही कतार में लगे लोगों के लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था की जाए. एक तो नोट जमा या एक्सचेंज करने का दबाव उसपर से गर्मी ने मुसीबतें और बढ़ा दी है. 

ये भी पढ़ें 

Adani Group Stocks: अडानी पोर्ट के स्टॉक ने हिंडनबर्ग से हुए नुकसान की कर ली भरपाई, ग्रुप का मार्केट कैप 11 लाख करोड़ रुपये छूने के कगार पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्राहक के साथ हुआ ATM फ्रॉड, CCTV फुटेज नहीं दे पाया SBI, अब बैंक देगा भारी मुआवजा
ग्राहक के साथ हुआ ATM फ्रॉड, CCTV फुटेज नहीं दे पाया SBI, अब बैंक देगा भारी मुआवजा
Xप्लेन: भारत में पेट्रोल-LPG की बात छोड़ें! क्या अब गहराने वाला है LNG संकट?
भारत में पेट्रोल-LPG की बात छोड़ें! क्या अब गहराने वाला है LNG संकट?
भारत किन-किन देशों को बिजली बेचता है, इससे देश की कितनी कमाई होती है?
भारत किन-किन देशों को बिजली बेचता है, इससे देश की कितनी कमाई होती है?
आप भी इस्तेमाल करते हैं Dabar का नीम वाला टूथपेस्ट? हाई कोर्ट ने लगाई रोक
आप भी इस्तेमाल करते हैं Dabar का नीम वाला टूथपेस्ट? हाई कोर्ट ने लगाई रोक

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget