एक्सप्लोरर
अंतिम संस्कार के बाद बोलीं शिल्पा- पापा आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 13 Oct 2016 12:01 PM (IST)
1/9

शिल्पा ने ये तस्वीर फादर्स डे पर तीन महीने पहले पोस्ट की थी.
2/9

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए इंस्टाग्राम पर कविता के रूप में संदेश लिखकर उन्हें याद किया है. अपने संदेश में शिल्पा शेट्टी ने अपने पिता को दुनिया का सबसे पिता माना है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है.
3/9

आगे देखिए पापा के साथ शिल्पा की कुछ और तस्वीरें
4/9

शिल्पा ने अपने पिता को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'शुरू से लेकर अपने आखिरी दिनों तक पर हर तरीके से प्यार करने वाले और दयालु थे. अपने दिलो-दिमाग से आप पूरी तरह गंभीर और सच्चे थे, आपने बेहद खूबसूरत यादें पीछे छोड़ी हैं. परिवार की जुड़ी हुई जंजीर की एक कड़ी बिछड़ गई है. आप दुनिया से दूर भले ही चले गए हैं लेकिन आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे.'
5/9

6/9

इंस्टाग्राम पर शिल्पा शेट्टी के इस संदेश के बाद उनके जानने वालों ने भी शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी है और शोक संदेश लिखे हैं.
7/9

8/9

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पिता सुरेंद्र देजू शेट्टी के निधन के बाद टूट सी गई हैं. मुंबई कल उनका अंतिम संस्कार किया गया. इसके बाद शिल्पा ने पहली बार अपने पिता के बारे में कुछ ऐसा कहा जिसे जान आपका भी दिल भर आएगा.
9/9

आगे शिल्पा शेट्टी ने लिखा है, 'पापा हम आपको बहुत प्यार करते हैं और आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता, पति, दोस्त रहे हैं. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.'
Published at : 13 Oct 2016 12:01 PM (IST)
Tags :
Shilpa Shetty KundraSponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
कैसी होगी रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' की एंडिंग? नितेश तिवारी ने कर दिया खुलासा
बॉलीवुड
अजय की चौहान में विक्रांत मैसी की एंट्री, किरदार का भी चल गया पता!
बॉलीवुड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
बॉलीवुड
जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत























