एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुडबर्थडे स्पेशल: ड्रिलींग कंपनी में नौकरी करते थे धर्मेंद्र, टैलेंट हंट जीतकर बने सुपरस्टार
बर्थडे स्पेशल: ड्रिलींग कंपनी में नौकरी करते थे धर्मेंद्र, टैलेंट हंट जीतकर बने सुपरस्टार
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 08 Dec 2017 08:12 AM (IST)
1/15

फिल्म 'शोले' के सेट पर ही अभिनेता और महानायक अमिताभ बच्चन धर्मेंद्र के सबसे अच्छे दोस्त बनें और शायद यही वो वजह थी कि साल 2004 में अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के शो पर मेहमान बनकर पहुंचे थे अभिनेता धर्मेंद्र ने शो पर खोले थे कई राज. 81 साल की उम्र में आज भी उनकी फिटनेस और जिंदादिली कायम हैं. सीधा और बेबाक बोलने वाले धर्मेंद्र पेशे से एक्टर है तो स्वभाव से शायर है और इसीलिए बॉलीवुड के लिए वो एक ऐसे दिलदार इंसान हैं जो सिर्फ और सिर्फ प्यार बांटना जानता है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
2/15

अगर धर्मेंद्र के फिल्मी सफर की बात की जाए तो साल 1997 में मिले लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड को छोड दे तो करीब 300 फिल्मों में काम करने वाले धर्मेंद्र की झोली अवॉर्ड के मामले में खाली ही नजर आती है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
3/15

धर्मेंद्र का डांस स्टाइल भी खासा मशहूर है. धर्मेंद्र 80 से ज्यादा बसंत देख चुके हैं लेकिन आज भी वो बुजुर्गों वाले किरदार नहीं करना चाहते. धर्मेंद्र आज भी कैमरे के सामने अपना कमाल दिखा रहे हैं और ये कैमरा ही है जो आज भी गरम धरम का जोश बढ़ाए हुए है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
4/15

धर्मेंद्र ने राजनीति में भी हाथ आजमाया. धर्मेंद्र बीकानेर से सांसद चुने गए लेकिन राजनीति का राह धर्मेंद्र को रास नहीं आई और उन्होंने राजनीति छोड़ दी. धर्मेंद्र पंजाब से हैं लेकिन उनकी हिंदी कमाल की है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
5/15

1960 से 68 के बीच के आठ सालों में धर्मेंद्र को ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों में ही काम करने का मौका मिला था. कई ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों में भी उन्होंने छोटे-बड़े रोल किए. 1966 में मीना कुमारी के साथ आई उनकी फिल्म 'फूल और पत्थर' सुपरहिट रही थी. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
6/15

स्ट्रगल के इसी दौर में किसी ने धर्मेंद्र को ये तक कह दिया था कि वो हॉकी प्लेयर जैसे लगते थे और वो हीरो नहीं बन सकते लेकिन धर्मेंद्र ने हिम्मत नहीं हारी और वो मजबूती से अपने सपने को पूरा करने में लगे रहे. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
7/15

फिल्म तो मिल गई लेकिन फिल्म 'बंदनी' की शूटिंग पूरी होने में करीब डेढ़ साल का लंबा वक्त लगा था और ये डेढ साल धर्मेंद्र पर किसी कयामत की तरह गुजरे थे. ये वो वक्त था जब धर्मेंद्र को बॉलीवुड में कठिन दौर से गुजरना पड़ा था. उन दिनों वो एक स्टूडियों से दूसरे स्टूडियों के पैदल ही चक्कर लगाया करते थे और कभी–कभी रात को भूखे पेट ही सो जाते थे. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
8/15

इसके बाद जब धर्मेंद्र को उनका पहला चेक मिला तो वो उसे कैश ही नहीं कर पाए. क्योंकि उनका तो बैंक में खाता ही नहीं था. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
9/15

फिल्मफेयर न्यू टेलेंट अवॉर्ड जीतने के बाद धर्मेंद्र के लिए बॉलीवुड के दरवाजे भी खुल गए थे. धर्मेंद्र को फिल्मों में पहला ब्रेक उस वक्त मिला था जब मशहूर फिल्म निर्देशक बिमल रॉय ने अपनी फिल्म 'बंदनी' के लिए उन्हें साइन किया था. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
10/15

बड़ी बात ये थी कि इस कॉन्टेस्ट में बिमल रॉय और गुरुदत्त जैसे दिग्गज फिल्मकारों ने प्रतियोगियों का चुनाव किया था. हीमैन जैसी काया और हीरो जैसी सूरत वाले धर्मेंद्र ये फिल्मफेयर कॉन्टेस्ट जीतने में कामयाब रहे थे. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
11/15

पर बॉलीवुड में एक बड़ा फेमस डॉयलाग है कि अगर आप किसी चीज को शिद्दत से चाहते हैं तो सारी कायनात उसे आपसे मिलाने कोशिश करती है..ऐसा ही कुछ हुआ अभिनेता धर्मेंद्र के साथ जहां साल 1958 में फिल्म मैग्जीन फिल्म फेयर ने एक टेलैंट हंट कॉन्टेस्ट का आयोजन किया था. 23 साल के धर्मेंद्र भी इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने अपने गांव सोहनेवाल से मुंबई पहुंचे थे. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
12/15

वो साल था 1954 जब धर्मेद्र के साथ वो हो गया जिसकी उन्हें शायद उम्मीद भी नहीं थी. दरअसल इसी साल धर्मेंद्र के माता-पिता ने उनकी 19 साल की उम्र में ही उनका विवाह प्रकाश कौर के साथ करा दिया था. घर परिवार की अब नई जिम्मेदारी ने धर्मेंद्र को एक अमेरिकन ड्रिलिंग कंपनी में नौकरी करने के लिए भी मजबूर कर दिया था. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
13/15

जब धर्मेंद्र का मन सिनेमा के अलावा और कहीं नहीं लगा तो उन्होंने अपनी मां को ये बात बताई तो मां ने उनसे अर्जी डालने को कहा. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
14/15

धर्मेद्र 15 साल की उम्र से ही चोरी-छिपे उस वक्त के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार की फिल्म देखने जाया करते थे और शायद यही वो वजह थी जब धर्मेंद्र शीशे के आगे दिलीप साहब की नकल किया करते थे और मुंबई जाने का सपना देखा करते थे. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
15/15

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को लुधियाना के नसराली गांव में हुआ था लेकिन उनका बचपन साहनेवाल में बीता था। धर्मेंद्र के पिता किशन देओल हेड मास्टर थे और मां सतवंत कौर हाउस वाइफ थीं. धर्मेंद्र के कुल छह भाई बहन थे. धर्मेंद्र के पिता सख्त मिजाज के थे लेकिन इसके बावजूद धर्मेंद्र का मन पढ़ाई में कम और सिनेमा की रंगीनियों में ज्यादा लगता था और वो हीरो बनना चाहते थे. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
Published at : 08 Dec 2017 08:11 AM (IST)
Tags :
DharmendraSponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
बॉलीवुड
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बॉलीवुड
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच इमोशनल हुईं दीपिका, हॉस्पिटल में छलके आंसू
बॉलीवुड
आमिर खान की 'ललकारा' में दिखेंगे विक्रांत मैसी? फरहान अख्तर की जगह लेगा ये एक्टर!



















