एक्सप्लोरर

Bala Box Office: चौथे दिन भी 'बाला' ने की बंपर कलेक्शन, कुल कमाई 50 करोड़ के पार

BALA Box Office Collection: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हिट मशीन बन चुके आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज बाला बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही एक नया रिकॉर्ड बना लिया था.

BALA Box Office Collection: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में हिट मशीन बन चुके आयुष्मान खुराना की हालिया रिलीज बाला बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही एक नया रिकॉर्ड बना लिया था. ये फिल्म आयुष्मान खुराना की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म है. वहीं, फिल्म ने रिलीज के अपने 4 दिनों में ही 50 करोड़ की आंकड़ा पार कर लिया है.

फिल्म की हालिया कमाई की बात करें तो फिल्म ने सोमवार को वर्किंग डे होने के बाद भी अच्छी कमाई की है. फिल्म ने सोमवार को 8.26 करोड़ रुपए की कमाई की है. फिल्म ने ड्रीम गर्ल के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन किया है. ड्रीम गर्ल ने रिलीज के चौथे दिन 7.43 करोड़ की कमाई की थी. वहीं बाला ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए 8.26 करोड़ की कमाई की है.

फिल्म की कमाई की बात करें तो 'बाला' ने पहले दिन 10.15 करोड़ रुपए की कमाई की थी. वहीं, दूसरे दिन बढ़त हासिल करते हुए 15.73 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म की बढ़ती कमाई का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा और फिल्म ने 18.07 करोड़ की शानदार कमाई की. सोमवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए 8.26 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने 4 दिन की कुल कमाई मिलाकर 52.21 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.

ट्रेंड्स की मानें तो मंगलवार को भी फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है. मंगलवार को प्रकाश पर्व के चलते छुट्टी है और इस दिन भी दर्शक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच सकते हैं.

फिल्म को लेकर क्रिटिक्स के रिएक्शन की बात करें तो एबीपी न्यूज ने इस फिल्म को अपने रिव्यू में चार स्टार दिए हैं. अपने रिव्यू में एबीपी न्यूज ने लिखा, फिल्म में निर्माताओं की ओर से बड़े ही मजाकिया अंदाज में एक गंभीर संदेश देने की कोशिश की गई है...और वो इस कोशिश में काफी हद तक सफल होते भी दिखते हैं. बाला में आज की झूठी सोशल मीडिया की दुनिया को भी दिखाया गया है, जिसमें लोगों के बाहरी दिखावा काफी मायने रखता है. एक्टिंग, स्क्रिप्टिंग और डायरेक्शन फिल्म तीनों ही पैमानों पर खरी उतरती दिखती है... यहां पढ़ें पूरा रिव्यू..

आपको बता दें कि फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, सीमा पावा, सौरभ शुक्ला और जावेद जाफरी नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रजनीकांत की 'जेलर 2' का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, चाहिए बस इतने करोड़
'जेलर 2' का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
Box Office: थर्सडे को भी ‘जेलर 2’ चमकी, 'प्रहार'-'नई नवेली' की घटी कमाई, जानें-'दृश्यम 3' का हाल
थर्सडे को भी ‘जेलर 2’ चमकी, 'प्रहार'-'नई नवेली' की घटी कमाई, जानें-'दृश्यम 3' का हाल
मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मे इस्तेमाल बंदूकें सूरत से की बरामद
मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मे इस्तेमाल बंदूकें सूरत से की बरामद
पूर्व क्रिकेट सौरव गांगुली को दिल्ली HC से झटका, फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने की अर्जी ठुकराई
सौरव गांगुली को दिल्ली HC से झटका, फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर नहीं लगी रोक

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget