एक्सप्लोरर

'मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनी जीवन शैली में जरूर करें कुछ बदलाव'

अनियमित दिनचर्या और खानपान में लापरवाही के कारण कई लोग मोटापे के शिकार हो रहे हैं. शरीर का वजन ज्यादा होने पर कई तरह की बीमारियां भी घेरने लगती है. मोटापा एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है, जिसके कारण जोड़ों का दर्द, सांस लेने में दिक्कत, हृदय रोग, स्ट्रोक, टाइप-2 डायबिटीज, हाइपोथायराइड, इन्फर्टिलिटी, के अलावा ब्रेस्ट, ओवेरियन, एन्डोमेट्रियम से संबंधित कैंसर जैसी कई बीमारियां हो सकती हैं. यही नहीं मोटापे के कारण रात में खर्राटे लेने जैसी दिक्कतें भी शुरू हो जाती हैं. यदि आप मोटापे से परेशान से हैं तो अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करके इससे छुटकारा पा सकते हैं.

खानपान में सावधानी बरतना बेहद जरूरी

अगर मोटापे से छुटकारा पाना है तो डाइट चार्ट का सख्ती से पालन करना बेहद जरूरी है. सुबह ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है. संतुलित और पौष्टिक आहार खाने से कैलोरी की मात्रा कम करने और वजन घटाने में काफी मदद मिलती है. इसके अलावा  हाई ग्लाइसेमिक फूड यानि ज्यादा शुगरयुक्त चीजों का सेवन कम करें. अपनी डाइट में फाइबर फूड जैसे फल, सब्जियां, मोटा अनाज ज्यादा लेना चाहिए. ऐसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए जिससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. ज्यादा वसायुक्त या फास्ट फूड जैसी खाद्य सामग्री लेने से भी बचना चाहिए.

40 मिनट करें कार्डियो एक्सरसाइज

शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने और वजन कम करने के लिए हफ्ते में 3-5 दिन तक कम से कम 40 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए. इसमें आप ब्रिस्क वॉक, साइकिलिंग, तैरना या डांस करने जैसी फिजिकल एक्टिविटी शामिल कर सकते हैं. कार्डियो एक्सरसाइज शुरुआत में ज्यादा नहीं करना चाहिए. इसका समय धीरे-धीरे बढ़ाना चाहिए. दिल से संबंधित कोई समस्या होने पर ज्यादा कठिन कार्डियो एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए.

मोटापे से बचना है तो मानसिक तनाव से बचें

मानसिक तनाव के कारण भी कई शारीरिक समस्याएं पैदा होती हैं. मानसिक तनाव के कारण शरीर का प्रबंधन प्रभावित होता है और इस कारण से भी मोटापे की समस्या हो सकती है. मानसिक तनाव कम करने के लिए ध्यान, प्राणायाम या योगाभ्यास जैसी एक्टिविटी का सहारा ले सकते हैं. इसके अलावा तनाव कम करने के लिए पर्याप्त नींद लेना भी काफी जरूरी है. कई बार मानसिक तनाव की वजह से महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं जिससे वे मोटापे की शिकार हो सकती हैं. ऐसे में उन्हें प्राणायाम रोज करना जरुरी होता है.

मोटापा पर काबू करने के लिए पिएं खूब पानी

शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए रोज कम से कम 2.5  से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए. इसके अलावा ज्यादा शुगर युक्त पेय पदार्थ या शराब के सेवन से भी बचना चाहिए. ज्यादा मीठा खाने या शराब के सेवन करने से भी मोटापा हो सकता है.

अनुशासित रहें और खुद को प्रोत्साहित करें

हमारे लंबाई के अनुपात से अपने वजन के अनुपात को बॉडी मास इन्डेक्स (BMI) कहते हैं. हम ऐप के जरिए BMI को पता कर सकते हैं और यह जान सकते हैं कि हमारा BMI किस श्रेणी में आता है. अपनी डाइट को कन्ट्रोल करने के लिए एक डायरी बनाएं जिसमें लिखें कि आप रोज क्या खा रहे हैं. इससे पता चल सकेगा कि आपके दैनिक आहार में कितनी कैलोरी है. मोटापा कम करने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप खुद का आत्मविश्वास और उत्साह बनाए रखें. खुद को कठिन परिश्रम के लिए हमेशा प्रोत्साहित करें.

मोटापे को लेकर हीन भावना न रखें

कई बार लोग अपने मोटापे को लेकर डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं, लेकिन ऐसे में डिप्रेशन उनके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता हैं. इसके लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और डिप्रेशन से बचने के लिए मनोचिकित्सक से संपर्क करें, जिससे डिप्रेशन से बाहर निकलने में आपको मदद मिलेगी.

डॉक्टर से परामर्श लेने में नहीं करें संकोच

मोटापे की समस्या से निजात पाने के लिए डॉक्टर से परामर्श लेने में कतई संकोच नहीं करें. भारत में कई लोग मोटापे के कारण डायबिटीज और हाई बीपी के शिकार हो जाते हैं और वहीं कई महिलाएं थायराइड और इन्फर्टिलिटी की समस्या से जूझ रही हैं. मोटापे से संबंधित कोई भी परेशानी आने पर ऐसे अस्पताल के स्पेशलिस्ट से फॉलो-अप लेते रहें, जहां फुल टाइम स्पेशलिटी सिस्टम की सुविधा हो ताकि समय पर सही इलाज हो सके.

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget