एक्सप्लोरर

शाहीन बाग आखिर क्यों है निशाने पर ?

दिल्ली का शाहीन बाग फिर से सुर्खियों में है. दिल्ली नगर निगम MCD द्वारा अतिक्रमण हटाने पर सियासत गरमा गई है. केजरीवाल सरकार और बीजेपी ने एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है और पूरे मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश हो रही है. एमसीडी में बीजेपी का शासन है, लिहाजा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का आरोप है कि जानबूझकर मुस्लिम बहुल इलाकों पर ही बुलडोजर चलाया जा रहा है. 

पहले जहांगीरपुरी में बुलडोजर के जरिये मुस्लिमों के घरों-दुकानों को तोड़ा गया और सोमवार को शाहीन बाग में भी यही कोशिश की गई. लेकिन बीजेपी इससे साफ इंकार कर रही है कि धर्म देखकर बुलडोजर चलाया जा रहा है.

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता कहते हैं कि कई जगह कार्रवाई चल रही है लेकिन इसे आप और कांग्रेस सांप्रदायिक रंग दे रही है. जब कोई अतिक्रमण करता हैं तब सेक्यूलर हो जाता है, जब कार्रवाई होती है तब सांप्रदायिक हो जाता है. आप और कांग्रेस तृष्टिकरण की राजनीति कर रही है. बुलडोजर पर धर्म देखना बंद करो.

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि आज जो लोग शाहीन बाग में बांग्लादेशी-रोहिंग्या के अवैध ठिकानों को बचाने के लिए सड़क पर लेट गए हैं, जनता भी जल्दी उनको लेटा देगी.

लेकिन उस इलाके से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने एमसीडी की इस कार्रवाई पर विरोध जताया है.उनका कहना है कि शाहीन बाग में जहां कहीं भी अवैध अतिक्रमण था, वो लोगों ने खुद हटा लिया है. अब यहां पर कोई अतिक्रमण नहीं है और जहां पर है भी तो उसे मैं खुद हटवाऊंगा. जब शाहीन बाग में कहीं भी अवैध अतिक्रमण नहीं है तो एमसीडी के लोग बुलडोजर लेकर क्यों यहां आए हैं? मेरे विधानसभा क्षेत्र में कहीं भी यदि अवैध अतिक्रमण है तो मुझे बताएं, मैं खुद उसे हटाऊंगा.

लेकिन दिल्ली बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने एक बयान देकर आग में घी डालने का काम किया है. उन्होंने मुस्लिम बहुल इलाकों की तुलना पाकिस्तान से की है. मिश्रा ने सोशल सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा, "शाहीन बाग हो या जहाँगीर पुरी या सीमापुरी ये सब अवैध धंधों, अवैध निर्माणों और अवैध घुसपैठियों के अड्डे हैं. यहां बुलडोजर, पुलिस, कानून की एंट्री बैन है. ये छोटे छोटे मिनी पाकिस्तान जैसे हैं जहां भारत का संविधान लागू करवाना भी असंभव बनता जा रहा है."

कपिल मिश्रा ने उपराज्यपाल को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि आज से एक साल पहले ताहिर हुसैन की अवैध गैर कानूनी बिल्डिंग का इस्तेमाल हथियार की तरह किया गया था. इसी अवैध बिल्डिंग से बम, एसिड, गुलेल सब बरामद हुआ था. इसी बिल्डिंग में वीर आईबी अफसर अंकित शर्मा की हत्या हुई. कृपया ताहिर हुसैन की अवैध बिल्डिंग गिराई जाए. मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में सबसे पहले बुलडोजर ताहिर हुसैन की अवैध कातिल बिल्डिंग पर चलना चाहिए. मैंने ताहिर हुसैन की बिल्डिंग को गिराने के लिए एलजी को लेटर लिखा है. ये बिल्डिंग अवैध है और इसका गिरना जरूरी है.

हालांकि नगर निगम के इस अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि जहांगीरपुरी मामले में दखल दिया गया क्योंकि वहां परिस्थितियां अलग थीं. हमने उदारता दिखाई ,इसका मतलब यह नहीं कि हम हर किसी को सुनते रहें, भले ही उसका निर्माण अवैध हो. जस्टिस एल नागेश्वर राव और बी आर गवई की बेंच ने कहा कि जिसे याचिका दाखिल करनी हो, वह पहले दिल्ली हाई कोर्ट जाए. वहां अगर राहत न मिले, तब सुप्रीम कोर्ट आए.

(नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.)

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले -  'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget