एक्सप्लोरर

Raj Ki Baat: लखीमपुर खीरी मामले में राकेश टिकैत कैसे बने यूपी सरकार के ‘संकटमोचक’, इसके पीछे कौन?

Raj Ki Baat: लखीमपुर खीरी में जो हुआ, वह काला अध्याय है. लोगों को रौंदती थार और लाठियों के प्रहार से फूटती खून की धार. उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर खीरी से पूरे देश ने जिस तरह के दृश्य देखे हैं उनको जल्दी भूल पाना मुश्किल होगा. बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार दोनों ही विपक्ष के निशाने पर हैं. वहीं, बीजेपी रक्षात्मक होने के बजाय आक्रामक है और कह रही है कि अराजकता किसानों के नाम पर बैठे लोगों ने की. इस आरोप-प्रत्यारोप के बीच में एक सबसे बड़ा राज बना हुआ है कि आखिर केंद्र सरकार के लिए किसान आंदोलन में मुसीबत का सबब बने भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत कैसे इस मुद्दे पर यूपी सरकार या प्रशासन के संकटमोचक बन गए?

राज की बात में हम आपको बताएं कि कौन है वो चेहरा जो टिकैत को लखीमपुर खीरी लाकर असंतोष की आग बुझाने में कामयाब रहा, उससे पहले आपको करीब आठ महीने पीछे ले चलते हैं. जब 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन किसान आंदोलन के नाम पर दिल्ली में अराजकता का तांडव हुआ था. लालकिले की आबरू को जख्मी किया गया था. गणतंत्र दिवस के दिन संविधान और कानून को शर्मसार करने वाली घटनायें हुईं थीं. इस पूरे घटनाक्रम के बाद किसान आंदोलन पूरी तरह से अपनी विश्सवनीयता और संदर्भ खो चुका था.

उस समय गाजीपुर बार्डर पर राकेश टिकैत के आंसुओं ने किसान आंदोलन में जान भर दी. मुजफ्फरनगर की किसान पंचायत के बाद टिकैत वास्तव में पूरे किसान आंदोलन का चेहरा बन गया. जिस पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल थे, वह जाटलैंड तो उनके साथ खड़ी हुई ही, साथ ही हरियाणा और सबसे बड़ी बात पंजाब के किसान संगठनों का भी पूरा बल टिकैत को मिला.

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के खिलाफ प्रचार से लेकर हर जगह बीजेपी के सामने परेशानी बने खड़े राकेश टिकैत ने लखीमपुर खीरी में लगी आग को बुझाने में उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी मदद की. जिस समय किसानों को थार से कुचलने का वीडियो आया और बीजेपी कार्यकर्ताओं की लाठियों से पीट-पीटकर मारने के दृश्य, तब माहौल काफी तनावपूर्ण था. जीप से कुचलकर मरे किसानों के शवों का अंतिम संस्कार करने से आंदोलनकारियों ने मना कर दिया और शव वहीं लेकर बैठ गए. उस समय एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार के साथ राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी पहुंचे और आंदोलनकारियों और परिजनों से बातचीत कर शवों के अंतिम संस्कार के लिए सहमति बनवाई.

जिस तरह से लखीमपुर खीरी से लेकर तराई बेल्ट और अवध के सीमावर्ती इलाकों में इस तनाव की रेखाएं खिंचती दिख रही थीं, उस समय यह घटनाक्रम काफी अहम था. पुलिस के साथ टिकैत प्रगट हुए और दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर 10 दिन का समय और मृतकों के परिजनों को 45-45 लाख रुपये मुआवजे और आश्रित को सरकारी नौकरी की पेशकश हुई. इसके बाद मृतकों का अंतिम संस्कार हुआ. कानून-व्यवस्था और मानवता की दृष्टि से टिकैत का इस तरह से सक्रिय होना बेहतर रहा. हालांकि, आंदोलन को और बढ़ाने के पैरोकार और बुद्धिजीवियों ने टिकैत के इस रुख पर सवाल भी खड़े करने शुरू कर दिए. हालांकि, टिकैत ने मानवता का तकाजा बताते हुए सभी का इसे सामूहिक फैसला करार देते हुए सबके जवाब भी दिए.

इसके बावजूद यूपी सरकार के संकटमोचक टिकैत क्यों बने और उनके अगले कदमों को लेकर क्या होगा, इसको लेकर राज गहराता ही गया. तो राज की बात में हम आपको बताते हैं कि कैसे टिकैत को इस समस्या से उबरने में योगी सरकार सफल हुई. राज की बात ये है कि टिकैत को किसी भी तरह अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को मनाने का भगीरथी काम उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने किया. आपको लग रहा होगा कि खांटी राजनेता जो काम न कर सके, वह आईपीएस अफसर कैसे कर गए? तो इस राज से भी परदा उठाते हैं.

दरअसल, 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल खुद भी टिकैत के गृह जिले मुजफ्फरनगर से ही हैं. बात सिर्फ इतनी ही नहीं है, जब 2013 में उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के दंगे हुए थे, उस समय मुकुल गोयल बरेली के पुलिस महानिरीक्षक थे. मगर दंगों के बाद जब हालात बिगड़े तो उस समय तत्कालीन एडीजी कानून व्यवस्था अरुण कुमार को हटाकर मुकुल गोयल को जिम्मेदारी सौंप दी गई थी. राज की बात ये है कि उस समय शांति व्यवस्था तो बनाने में गोयल सफल हुए थे लेकिन टिकैत भी उनसे उपकृत थे. उन्हीं संबंधों के आधार पर गोयल ने बिना सामने आए परदे के पीछे से टिकैत को इस संकट का समाधान निकालने के लिए तैयार किया.

राज की बात ये भी कि टिकैत ने कार्रवाई के साथ-साथ किसानों को बड़ा मुआवजा देने के लिए भी शर्त रखी थी, ताकि आंदोलनकारियों के बीच उनकी विश्वसनीयता बनी रहे. हालांकि, टिकैत के करीबियों का दावा है कि गृहमंत्री अमित शाह ने फोन कर भारतीय किसान यूनियन के नेता को इस समस्या के समाधान के लिए तैयार किया. लेकिन हमारे सूत्र गृह मंत्री की टिकैत से बात होने की पुष्टि नहीं करते. अलबत्ता, गोयल का परदे के पीछे पूरा स्टेज तैयार करने की बात सामने आई. और एक अहम बात कि टिकैत आरएलडी के हिस्से की सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे और खुद तृणमूल के टिकट पर समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के उम्मीदवार हो सकते हैं.

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

PHOTOS: पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ के नाती और मरियम नवाज के बेटे जुनैद का निकाह, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
PAK के पूर्व PM नवाज शरीफ के नाती और मरियम नवाज के बेटे जुनैद का निकाह, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में हुई लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में हुई लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
धर्मेंद्र हाउस होगा और बड़ा, सनी-बॉबी देओल जोड़ रहे हैं जुहू के 60 करोड़ के बंगले में नया फ्लोर
धर्मेंद्र हाउस होगा और बड़ा, सनी-बॉबी देओल जोड़ रहे हैं जुहू के 60 करोड़ के बंगले में नया फ्लोर
ABP Premium

वीडियोज

Superfast News: सुबह की बड़ी खबरें | PM Modi | Manikarnika Ghat | Maharashtra New Mayor | ABP News
AI Startups के लिए Budget 2026 कैसे Game-Changer हो सकता है | Paisa Live
Manikarnika Ghat News: मणिकर्णिका घाट सरकार की सफाई पर मायावती ने किए ये सवाल | Varanasi | ABP
Infosys–TCS–HCL पर Labour Code का असर | ₹4,373 करोड़ का झटका | Paisa Live
1 April 2026 से Mutual Funds बदल जाएंगे | SEBI के नए Rules Explained | Paisa Live

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PHOTOS: पाकिस्तान के पूर्व PM नवाज शरीफ के नाती और मरियम नवाज के बेटे जुनैद का निकाह, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
PAK के पूर्व PM नवाज शरीफ के नाती और मरियम नवाज के बेटे जुनैद का निकाह, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में हुई लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में हुई लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
धर्मेंद्र हाउस होगा और बड़ा, सनी-बॉबी देओल जोड़ रहे हैं जुहू के 60 करोड़ के बंगले में नया फ्लोर
धर्मेंद्र हाउस होगा और बड़ा, सनी-बॉबी देओल जोड़ रहे हैं जुहू के 60 करोड़ के बंगले में नया फ्लोर
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
351 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 27 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, जानिए कौन
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
कब आएंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड, रोल नंबर हुए जारी
कब आएंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड, रोल नंबर हुए जारी
One-Sided Workout: एक ही मसल की एक्सरसाइज करना कितना खतरनाक, रीढ़ की हड्डी पर कितना पड़ता है असर?
एक ही मसल की एक्सरसाइज करना कितना खतरनाक, रीढ़ की हड्डी पर कितना पड़ता है असर?
Embed widget