एक्सप्लोरर

Raaj Ki Baat: कोरोना को लेकर अमित शाह ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाई 'आचार संहिता'

चुनावी तैयारियां और कोरोना से रोकथाम पर केंद्र सरकार और पीएम मोदी एक्शन पर हैं तो बीजेपी ने भी इस दफा पार्टी के स्तर पर भी इस स्थिति से निपटने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. राज की बात बीजेपी की इन्हीं तैयारियों पर जिसकी कमान गृह मंत्री अमित शाह ने संभाल ली है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से लेकर स्टार कैंपेनर तक के लिये एसओपी यानी स्टैंडर्ड आपरेशन प्रासिजर तय कर दिया है कि क्या करना है और क्या नहीं. कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पार्टी के स्टार कैंपेनर के लिए भी कुछ नियम तय किए गए हैं, जिनका सख्ती से पालन करना होगा.

राज की बात ये है कि बीजेपी ने सभी चुनावी राज्यों खासतौर से यूपी को लेकर अपने दिशा-निर्देश जारी किए हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं को गृह मंत्री की तरफ से ये संदेश दिया गया गया है कि जो भी कार्यकर्ता चुनाव प्रचार या रैलियों की व्यवस्था में लगे हैं, उन्हें कुछ खास बातें ध्यान रखनी होंगी. मसलन कोई भी बिना मास्क के न रहे और सैनिटाइजर साथ लेकर चलें. पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाया जा रहा है कि यदि कोरोना से हालात बिगड़ते हैं तो कोई भी जिम्मेदार हो, लेकिन निशाना सीधे केंद्र सरकार पर ही साधा जाएगा. इस बात को समझते हुए बीजेपी कार्यकर्ता चुनाव जीतने में योगदान देने के साथ-साथ कोरोना से लड़ाई में भी मुस्तैद रहें.

कार्यकर्ताओं से बिना मास्क के न रहने को तो कहा ही गया है, साथ ही उन्हें छोटे-छोटे दलों में रहने की नसीहत दी गई है. ज्यादा लोग इकट्ठा न हों और छोटे-छोटे दलों में कैंपेन व बैठकें करें.  राज की बात ये भी है कि इस नसीहत के दौरान इस बात के भी संकेत हैं कि यूपी में चुनाव सात से आठ चरणों का हो सकता है. क्योंकि पार्टी के स्टार कैंपेनर से खुद को स्वस्थ रखने और कोरोना से बचाव के टिप्स देते हुए यह बात सामने आई.

उनसे कहा गया कि सात-आठ चरणों में यूपी का चुनाव होगा, ऐसे में यदि ज्यादा नेता बीमार पड़े तो चुनावी तैयारियों पर भी फर्क पड़ेगा, इसलिए खुद को सुरक्षित रख लोगों को भी सुरक्षित रखें. राज की बात ये भी कि इन सभी नेताओं को खान-पान से लेकर जीवनचर्या की एडवाइजरी तक दी गई है. स्टार कैंपेनर को संतुलित आहार लेकर योगा करने और खुद को बचाने के उपाय बताए गए हैं.

राज की बात ये है कि जितने भी स्टार कैंपेनर हैं, उनका हर दूसरे दिन आरटीपीसीआर यानी कोरोना की जांच होगी. इतना ही नहीं, उनके साथ रहने वाले सिक्योरिटी या करीबी नेता व कर्मचारियों के लिए भी यह नियम लागू होगा. उद्देश्य ये है कि कोई भी नेता या कर्मचारी कोरोना फैलाने का किरदार न बने. इससे महामारी तो रुकेगी ही और सियासत भी जिम्मेदारी से करने की एक नजीर पेश करते हुए पार्टी दिखे, यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश है.

नोट- उपरोक्त दिए गए विचार व आंकड़े लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget