एक्सप्लोरर

Yulu Electric: यूलू ने लॉन्च की दो नई इलेक्ट्रिक बाइक, चला पायेंगे बिना हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस

इस ई-बाइक को ढूंढने और उपयोग करने के लिए लोग युलु ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस ई बाइक को चलाने के लिए हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती है.

Yulu Electric Bikes: देश की शेयर्ड ईवी मोबिलिटी टेक कंपनी युलु ने, भारत में अपनी दो नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च की है. चेतक टेक्नोलॉजीज लिमिटेड से विकसित कंपनी के इन मॉडल्स का नाम मिरेकल जीआर और डेक्स जीआर रखा गया है. यह कंपनी बजाज की ईवी सेगमेंट की साझेदार है. 

इतनी है टॉप स्पीड 

नई मिरेकल GR और DeX इलेक्ट्रिक बाइक मॉडल्स को एक ही प्लेटफॉर्म और अंडरपिनिंग्स पर बनाया गया है. इनमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है. इसके दोनों व्हील्स पर ड्रम ब्रेक दिया गया है. नई युलु ई-बाइक में 25 किमी प्रति घंटे की इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड टॉप स्पीड मिलती है.  

पहले से हो रही है बिक्री

युलु मिरेकल जीआर और डीएक्स जीआर में हब-माउंटेड मोटर मिलता है. इसमें एक एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल-लैंप और एक सेंटर स्टैंड दिया गया है. DeX GR ई-बाइक में रियर रैक जोड़ा गया है, जिसकी पेलोड क्षमता 15 किग्रा है. युलु, पहले ही DeX GR ई-बाइक की बिक्री शुरू कर दी है और जहां पर भी कंपनी के आउटलेट मौजूद हैं, वहां इनकी बिक्री होती है.  

40% की होती है बचत

युलु के साझा प्लेटफार्म पर निर्मित 50,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की डिलीवरी पूरी की जा चुकी है. युलु अपने प्लेटफॉर्म पर मोबिलिटी सॉल्यूशन की पेशकश करने का दावा करती है. जिसमें ट्रेडिशनल फ्यूल से चलने वाले वाहनों की तुलना में चलने का खर्च 40% तक कम है.

बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित कर रही है कंपनी

युलु ने बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क के लिए मैग्ना के साथ अपने सहयोग पर भी बल दिया है. यूलू और मैग्ना, युमा एनर्जी की एक ज्वाइंट वेंचर कम्पनियां हैं, जो इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' प्रदान करती है. मैग्ना ने सितंबर 2022 में इस ज्वाइंट वेंचर को स्थापित करने के लिए 77 मिलियन डॉलर का निवेश किया था और यह सेवा 2 फरवरी, 2023 को शुरू हुई है. युलु, स्वैपेबल बैटरी पर काम करती है, जिसके बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में लगभग 100 बैटरी स्वैपिंग स्टेशन हैं. कंपनी की योजना साल 2024 तक इन स्टेशनों की संख्या बढ़ाकर 500 करने की है.

युलु ऐप

इस ई-बाइक को ढूंढने और उपयोग करने के लिए लोग युलु ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस ई बाइक को चलाने के लिए हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती है. युलु ने कहा है कि युलु ऐप का उपयोग आप अपने पास के युलु व्हीकल का पता लगा सकते हैं, और इसे अनलॉक करने के लिए आपको बाइक पैनल पर क्यूआर कोड को स्कैन करना पड़ेगा. साथ ही राइड खत्म करने पर यूजर को बाइक पार्क करने और लॉक करने के लिए युलु जोन में पहुंचना होगा और ऐप पर 'एंड' पर टैप करना होगा.

यह भी पढ़ें :- क्यों खरीदनी है क्रेटा? जब सेगमेंट में मौजूद है लग्जरी SUV, 6 एयरबैग्स के साथ मिलते हैं धांसू फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
Horn OK Please on Trucks: गाड़ियों के पीछे क्यों लिखा होता है 'Horn Please Ok', कहां से शुरू हुआ यह ट्रेंड?
गाड़ियों के पीछे क्यों लिखा होता है 'Horn Please Ok', कहां से शुरू हुआ यह ट्रेंड?
13 हजार की EMI पर Nexon खरीदें तो कितने साल भरना होगा लोन? जानें हिसाब
13 हजार की EMI पर Nexon खरीदें तो कितने साल भरना होगा लोन? जानें हिसाब

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget