एक्सप्लोरर

Yamaha Neo: नए कलर में लॉन्च हुआ यामाहा नियो इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत भी बढ़ी

2023 Yamaha Neo Rival: लॉन्चिंग के बाद भारत में इस स्कूटर का मुकाबला एथर 450 एक्स, टीवीएस आई क्यूब, बजाज चेतक और हीरो विडा से होगा.

2023 Yamaha Neo: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा, फिलहाल भारत में R15, MT-15 और FZ रेंज की मोटरसाइकिल की बिक्री करती है. इसके साथ कंपनी अपने स्कूटर रेंज में एरॉक्स 155, रेजर स्ट्रीट रैली 125 फाई, रेजर 125 फाई और फेसिनो 125 फाई बेचती है. इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में वित्त वर्ष 2022 एक मुकाबले वित्त वर्ष 2022 में लगभग 188 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है और जल्द ही यामाहा भी इसमें अपनी हिस्सेदारी हासिल करेगी.  

आएंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए यामाहा अगले साल तक भारत में दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटरों को पेश करने की योजना बना रही है. यामाहा पहले ही भारत में अपने डीलरों को दो इलेक्ट्रिक स्कूटर दिखा चुकी है, जिसमें E01 और नियो शामिल हैं. ये दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर यामाहा के ग्लोबल टू व्हीलर ईवी पोर्टफोलियो में एक प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं.

नए कलर में हुआ अपडेट

यामाहा ने 2023 नियो इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए फीचर्स और कलर स्कीम के साथ अपडेट किया है. इस अपडेट के तहत स्कूटर को एक नया टर्क्विज कलर स्कीम मिला है. यह नया कलर ऑप्शन पहले से मौजूद मिडनाइट ब्लैक और मिल्की व्हाइट के साथ उपलब्ध होगा.

कैसा है डिजाइन

यामाहा नियो का इलेक्ट्रिक स्कूटर स्लीक लाइन्स और मिनिमलिस्ट बॉडी वर्क के साथ रेट्रो स्टाइलिंग डिजाइन में आता है. इसमें LED DRLs के साथ LED हेडलैम्प्स, टर्न सिग्नल्स पर लगे LED टेल लैम्प्स मिलते हैं. साथ ही स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक एलसीडी डिस्प्ले भी मिलती है, जो बैटरी का स्टेटस, कॉल, मैसेज और रूट ट्रैकिंग जैसी जानकारियां दिखाता है. 

पावरट्रेन

यामाहा नियो इलेक्ट्रिक स्कूटर को ड्यूल रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी के साथ जोड़ा गया है. इसमें 2.03kW का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. इसकी रेंज 70 किमी प्रति चार्ज और टॉप स्पीड 40 किमी / घंटा है. इसे चार्ज होने में करीब 8 घंटे लगते हैं. 

कीमत

2022 में यामाहा नियो के इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 3,199 यूरो (यानि 3,527 अमेरिकी डॉलर या 2.88 लाख रुपये) थी. नए अपडेट के बाद अब इसकी कीमत 3,599 यूरो (यानि $ 3,968 या 3.24 लाख रुपये) हो गई है. यह कीमत भारत के लिए बहुत ज्यादा है, और भारत इसके बजाए इस पर बेस्ड भारत में बने नए मॉडल के आने की अधिक संभावना है. 

किससे होगा मुकाबला

यामाहा ने जानकारी दी है कि भारत के लिए उसके पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रोटोटाइप की टेस्टिंग शुरू हो चुकी हो चुकी है. लॉन्चिंग के बाद भारत में इस स्कूटर का मुकाबला एथर 450 एक्स, टीवीएस आई क्यूब, बजाज चेतक और हीरो विडा से होगा. एथर 450 एक्स में प्रति चार्ज 146 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है और इसकी कीमत 98,000 रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें :- देखिए एमजी कॉमेट ईवी और टाटा टिआगो ईवी का फुल कंपेरिजन, जानिए कौन किस मामले में है बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget