एक्सप्लोरर

Car Comparison: देखिए एमजी कॉमेट ईवी और टाटा टिआगो ईवी का फुल कंपेरिजन, जानिए कौन किस मामले में है बेहतर

Comet vs Tiago EV: एमजी मोटर्स ने हाल ही में अपनी दूसरी और देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया है, इसका मुकाबला टाटा की टियागो ईवी से होता है. इस खबर में हम दोनों की तुलना करेंगे.

MG Comet vs Tata Tiago EV: एमजी मोटर इंडिया ने हाल ही में अपनी कॉमेट ईवी को देश में लॉन्च किया है, जो एक यूनिक स्टाइलिंग और कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ ढेर सारे फीचर्स से लैस है. कंपनी के अनुसार उसकी यह नई छोटी इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी की तुलना में अधिक प्रीमियम है. इसकी कीमत भी टाटा टियागो ईवी से कम है. आइए देखते हैं इन दोनों कारों का फुल कंपेरिजन. 

प्राइस कंपेरिजन 

एमजी ने कॉमेट के एंट्री-लेवल वेरिएंट की कीमतों की घोषणा की है, जो कि 7.98 लाख रुपये है और यह भी इंट्रोडक्टरी प्राइस है, यानी यह प्राइस केवल कुछ ग्राहकों के लिए ही होगा, जबकि इसके फुली-लोडेड वेरिएंट की कीमत की घोषणा अभी नहीं की गई है.

वहीं टाटा टियागो ईवी की कीमत फिलहाल 8.69 लाख रुपये से 11.99 लाख रुपये के बीच है. कॉमेट ईवी का बेस वेरिएंट, टियागो ईवी से कई मामलों में कम है.

Car Comparison: देखिए एमजी कॉमेट ईवी और टाटा टिआगो ईवी का फुल कंपेरिजन, जानिए कौन किस मामले में है बेहतर

रेंज और स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

  • एमजी कॉमेट में 17.3kWh के बैटरी पैक के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जो 42PS की पॉवर और 110Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 230 किमी के एआरएआई-प्रमाणित माइलेज मिलने का दावा किया गया है.  
  • जबकि Tiago EV, दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है, जिसमें 19.2kWh और 24kWh बैटरी पैक शामिल है. जो क्रमशः 110Nm के साथ 61PS और 75PS/114Nm का आऊटपुट जेनरेट करते हैं. इसमें क्रमशः 250km और 315km की रेंज मिलती है.
  • टाटा टिआगो ईवी के छोटे बैटरी पैक वाले वर्जन की तुलना में, MG कॉमेट कम पॉवरफुल है, लेकिन दोनों एक समान टॉर्क जेनरेट करते हैं, हालांकि दोनों के रेंज में थोड़ा अंतर है.

Car Comparison: देखिए एमजी कॉमेट ईवी और टाटा टिआगो ईवी का फुल कंपेरिजन, जानिए कौन किस मामले में है बेहतर

फीचर्स कंपेरिजन 

कॉमेट ईवी में डुअल एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है, जबकि टियागो ईवी में वायर्ड स्मार्टफोन कनेक्टिविटी 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. टियागो ईवी में कॉमेट की मैनुअल यूनिट की तुलना में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है. 

दोनों इलेक्ट्रिक कारों में डुअल फ्रंट एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), रिवर्स पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है.

डाइमेंशन कंपेरिजन 

भारत की सबसे छोटी कार एमजी कॉमेट EV की लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1640mm है और इसका व्हीलबेस 2010mm है, लेकिन इसमें बूट स्पेस नहीं मिलता है.

Tiago EV की लंबाई 3769mm, चौड़ाई 1677mm और ऊंचाई 1536mm है और इसका व्हीलबेस 2450mm है, इसमें 240 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.

यह भी पढ़ें :- जुलाई में अपनी नई एमपीवी लॉन्च करेगी मारुति, होगा कंपनी का सबसे प्रीमियम प्रोडक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Honda 0 Alpha EV का दिसंबर में डेब्यू, 75kWh बैटरी का ऑप्शन
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget