एक्सप्लोरर

आज लॉन्च होने वाली है महिंद्रा XUV 300 Sportz, जानिए क्या होगी खासियत 

XUV 300 Sportz: कंपनी ने साल 2020 के ऑटो एक्सपो में इस कार को पहली बार पेश किया था. अब आखिरकार इसके लॉन्चिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Mahindra XUV300 Sportz SUV: भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी लोकप्रिय एसयूवी XUV 300 का हाई परफार्मेंस वर्जन XUV 300 स्पोर्टज़ (XUV300 Sportz) को आज यानि 7 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है. यह एसयूवी माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ ढेर सारे अपग्रेडेड फीचर्स से लैस होगी.  

कंपनी ने साल 2020 के ऑटो एक्सपो में इस कार को पहली बार पेश किया था. अब आखिरकार इसके लॉन्चिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. XUV300 स्पोर्ट्स वेरिएंट को जून 2022 में ICAT(इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी) सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ था.  

कैसा होगा लुक?

लीक हुई जानकारी के अनुसार महिंद्रा अपनी इस नई एसयूवी को डुअल-टोन कलर में लाने जा रही है. जिसमें रेड के साथ शाइनिंग ब्लैक कलर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. इसमें न्यू डिजाइंड डुअल-टोन 16 इंच अलॉय व्हील्स के साथ मेल खाते हुए रेड हाइलाइट्स दिखने को मिल सकते हैं. साथ ही इसमें कंपनी के नए लोगो के साथ नया एयर डैम और कॉन्ट्रास्टिंग ब्लैक रूफ भी दिया जा सकता है. 

कैसा होगा XUV300 स्पोर्टज़ का इंजन?

अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार XUV300 स्पोर्टज़ में एक 1.2 L थ्री-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन देखने को मिल सकता है. यह इंजन 131hp की मैक्सिमम  पावर 230 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क प्रोड्यूस कर सकता है. यह इंजन मौजूदा XUV300 पेट्रोल इंजन से ज्यादा पॉवरफुल होगा. इस कार को W6, W8 और W8 (O) जैसे 3 वेरियंट्स में लॉन्च किया जाएगा. जिसके बेस वैरिएंट में मौजूदा एसयूवी के टॉप वैरिएंट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. 

मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स

फीचर्स के तौर पर महिंद्रा XUV300 Sport में पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो का सपोर्ट, क्लाइमेट कंट्रोल और टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें :-

5G Cars: 5G टेक्नोलॉजी आने से कैसे बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानिए क्या होंगे बदलाव

Toyota Fortuner Price Hike: एक साल में चार बार बढ़ गई कीमत, लेकिन फिर भी लोगों की बनी हुई है पहली पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
नई Slavia में लग्जरी का तड़का, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
स्क्रैपिंग से मिलेगी राहत? 5 साल और चल सकेंगी ये गाड़ियां
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
Activa को टक्कर देंगे Yamaha के नए स्कूटर, धांसू फीचर्स और कीमत भी कम
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget