एक्सप्लोरर

Xiaomi की इस इलेक्ट्रिक कार ने Tesla को छोड़ा पीछे, 72 घंटों में बिकी 3 लाख से ज्यादा कारें

चीनी कंपनी Xiaomi ने अपनी इलेक्ट्रिक कारें चीन में पेश कर दी हैं और अब जल्द ही इन्हें चीन से बाहर के बाजारों में भी लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है.आइए जानें क्या SU7 और YU7 भारत में लॉन्च होंगी.

Xiaomi EV Cars: चीन की टेक जायंट शाओमी अब सिर्फ स्मार्टफोन्स ही नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में भी तेजी से कदम बढ़ा रही है. कंपनी ने चीन में SU7 और YU7 जैसे जबरदस्त फीचर्स वाली ईवी लॉन्च की हैं, और अब वह 2027 से चीन के बाहर भी अपनी कारों को बेचने की प्लानिंग कर रही है.

Xiaomi के CEO लेई जून ने हाल ही में एक लाइवस्ट्रीम के दौरान जानकारी दी कि कंपनी अभी अपने घरेलू बाजार पर ध्यान दे रही है क्योंकि उन्हें SU7 और YU7 के लिए भारी ऑर्डर मिल रहे हैं. हालांकि, 2027 से Xiaomi अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इन कारों को बेचने की तैयारी करेगा.

भारत में पहले ही हो चुका है SU7 का प्रदर्शन

बेंगलुरु में जुलाई 2024 में आयोजित एक कार्यक्रम में Xiaomi ने पहली बार SU7 को भारत में शोकेस किया था. इसे देखने के बाद भारत में इसके लॉन्च को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं. Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 800 किलोमीटर तक की रेंज देती है. इसमें 16.1 इंच की 3K टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 56 इंच का हेड-अप डिस्प्ले (HUD), एडैप्टिव एयर सस्पेंशन, पैनोरमिक सनरूफ और मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं.

तीन मिनट में दो लाख बुकिंग हुई Xiaomi YU7

वहीं, Xiaomi की दूसरी इलेक्ट्रिक कार YU7 ने लॉन्च के साथ ही चीन में जबरदस्त पॉपुलेरिटी हासिल की है. लॉन्च के सिर्फ तीन मिनट के अंदर इसकी दो लाख यूनिट्स की बुकिंग हो गई. YU7 की खास बात यह है कि यह 835 किलोमीटर तक की रेंज देती है, ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम से लैस है, LED हेडलाइट्स और फ्लश डोर हैंडल्स के साथ आती है. इसमें तीन मिनी स्क्रीन, डुअल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 25-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और 678 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जो इसे लंबी दूरी की यात्राओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है.

क्या भारत में लॉन्च होगी Xiaomi की EV?

Xiaomi ने अब तक SU7 और YU7 के भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कंपनी के CEO Lei Jun ने हाल ही में कहा कि Xiaomi 2027 से चीन के बाहर अपने EV प्रोडक्ट्स की बिक्री शुरू करने की तैयारी कर रही है. SU7 को भारत में शोकेस किया जा चुका है, जिससे यह उम्मीद और भी बढ़ जाती है कि Xiaomi भारत को अपने ग्लोबल EV मार्केट का हिस्सा बना सकता है.

भारत में किससे होगा मुकाबला?

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और सरकार भी ईवी को बढ़ावा दे रही है. ऐसे में Xiaomi के लिए भारतीय बाजार एक बड़ा और फायदेमंद अवसर बन सकता है. अगर Xiaomi भारत में SU7 या YU7 लॉन्च करता है, तो उसे Tata Motors, Mahindra, Hyundai, MG Motors, BYD, VinFast और Tesla जैसी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिले सकती है.

ये भी पढ़ें: TVS iQube Electric Scooter का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें रेंज, फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E10 पेट्रोल वापस लाने पर विचार कर रही सरकार, जानें फायदा
E10 पेट्रोल वापस लाने पर विचार कर रही सरकार, जानें फायदा
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget