एक्सप्लोरर

TVS iQube Electric Scooter का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें रेंज और कीमत

TVS iQube Electric Scooter: टीवीएस ने हाल ही में अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का 2025 ईयर मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. अब कंपनी ने इसमें एक नया वेरिएंट भी शामिल किया है.

TVS iQube Electric Scooter: टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube के लिए 2025 मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है. अब कंपनी ने इसमें एक नया वेरिएंट भी शामिल कर लिया है, जिसमें 3.1 kWh की बैटरी दी गई है.

इस नए वेरिएंट की कीमत लगभग 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से थोड़ी ज्यादा रखी गई है. इसके साथ ही अब TVS iQube चार अलग-अलग बैटरी ऑप्शन (2.2 kWh, 3.1 kWh, 3.5 kWh और 5.1 kWh.) में उपलब्ध हो गया है.

चार्जिंग और स्पीड 

इस वेरिएंट की टॉप स्पीड 82 किमी/घंटा है और यह 121 किमी तक की IDC रेंज देने का दावा करता है. चार्जिंग की बात करें तो यह स्कूटर 0 से 80% तक 4 घंटे 30 मिनट में चार्ज हो जाता है. इसका कुल वजन 117 किलो है, जो इसे काफी स्थिर और बैलेंस्ड बनाता है. यह नया वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए बेहतर है जो मिड-रेंज के बजट में अच्छा परफॉर्मेंस और रेंज चाहते हैं.

अब 6 वेरिएंट्स में मिलेगा TVS iQube

TVS iQube अब कुल 6 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जो बैटरी पैक और रेंज के आधार पर अलग-अलग हैं. सबसे बेस मॉडल 2.2 kWh बैटरी के साथ आता है, जो लगभग 100 किलोमीटर की IDC रेंज देता है और इसकी कीमत करीब 94,000 से शुरू होती है. इसके ऊपर 3.1 kWh बैटरी वाला वेरिएंट है, जो 121 किलोमीटर की रेंज देता है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 1 लाख से थोड़ी अधिक है. वहीं 3.5 kWh बैटरी वेरिएंट-145 किलोमीटर की रेंज के साथ आता है और इसकी कीमत लगभग 1.25 लाख के आसपास है.

सबसे टॉप मॉडल iQube ST (5.1 kWh) है, जो 212 किलोमीटर की सबसे अधिक IDC रेंज ऑफर करता है और इसकी कीमत करीब 1.55 लाख है. इसे 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में मात्र 4 घंटे 18 मिनट का समय लगता है.

स्मार्ट फीचर्स से है लैस

जहां तक तकनीकी फीचर्स और राइडिंग कंफर्ट की बात है, TVS iQube के सभी वेरिएंट्स में ट्यूबलर फ्रेम का उपयोग किया गया है. फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन ट्यूब शॉक अब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो स्मूथ राइडिंग अनुभव सुनिश्चित करते हैं. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 220 मिमी का डिस्क ब्रेक और रियर में 130 मिमी का ड्रम ब्रेक दिया गया है, जिससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस भी मजबूत बनती है. सभी वेरिएंट्स में TFT डिस्प्ले मिलता है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन अलर्ट्स जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं.

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी 

सेफ्टी और एडवांस टेक्नोलॉजी की बात करें तो TVS iQube में हिल होल्ड असिस्ट फीचर दिया गया है जो स्लोप पर स्कूटर को पीछे सरकने से रोकता है. साथ ही, पार्किंग असिस्ट फीचर भी मौजूद है. इसके अलावा स्कूटर में डुअल टोन बॉडी फिनिश, बैकरेस्ट, और स्टाइलिश ग्राफिक्स जैसे विजुअल एलिमेंट्स भी दिए गए हैं, जो इसे न केवल स्मार्ट और सेफ बनाते हैं बल्कि स्टाइलिश भी बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: Honda Unicorn के नए मॉडल की क्या है कीमत? टैंक फुल कराने पर चलती है 780 KM

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
माइलेज में कौन है नंबर-1? Sierra, Creta या नई Duster
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कार में दिखने लगे चेक इंजन लाइट तो तुरंत करें यह काम, वरना आएगा मोटा खर्च
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget