एक्सप्लोरर

Most Expensive Cars: ये हैं दुनिया की 10 सबसे महंगी कारें, कीमत इतनी कि जीरो गिनते-गिनते थक जाएंगे

Expensive Cars: दुनिया में कई तरह की कारें मौजूद हैं, कुछ आम लोगों के लिए तो कुछ केवल चुनिंदा लोगों के पास होती हैं. ये कारें न केवल अपनी कीमत बल्कि अपने डिजाइन और लग्जरी फीचर्स के लिए जानी जाती हैं.

Expensive Cars In World: दुनिया में कई ऐसी कारें हैं जो सिर्फ चार पहियों वाला एक वाहन नहीं बल्कि करोड़ों का एक सपना होती हैं. सुपर-रिच लोगों के लिए ये कारें पर्सनलिटी, स्टेटस और टेक्नोलॉजी का सिंबल बन चुकी हैं. 2025 में कौन-सी कारें सबसे महंगी हैं, आइए पूरी लिस्ट पर नजर डालते हैं.

1. Rolls-Royce Boat Tail

Rolls-Royce Boat Tail लगभग 230 करोड़ रुपये की कीमत वाली इस कार को अब तक की सबसे महंगी प्रोडक्शन कार माना जाता है. इसका डिजाइन एक यॉट से इंस्पायर्ड है, जिसमें लकड़ी की फिनिश, कस्टम डाइनिंग सेट और छाता स्टोरेज जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं. यह कार बेहद अमीर और एक्सक्लूसिव कस्टमर्स के लिए बनाई जाती है.

2. Bugatti La Voiture Noire

150 करोड़ की इस कार को Bugatti ने खास तौर पर हाइपर-लक्जरी सेगमेंट के लिए तैयार किया है. इसमें 8.0L W16 क्वाड-टर्बो इंजन लगा है जो 1500 हॉर्सपावर से ज्यादा पावर देता है. इसका ब्लैक स्टील बॉडी और आर्टिस्टिक डिजाइन इसे बेहद यूनिक बनाता है.

3. Pagani Zonda HP Barchetta

Pagani Zonda HP Barchetta लगभग 145 करोड़ की इस कार को सिर्फ 3 यूनिट में बनाया गया है. इसमें ओपन-टॉप बॉडी और पीछे की तरफ व्हील कवर्स दिए गए हैं. Pagani की यह कार अपनी खास स्टाइलिंग और सीमित संख्या के कारण कलेक्टर्स के बीच बेहद पॉपुलर है.

4. Bugatti Centodieci 

75 करोड़ की यह कार Bugatti के EB110 को ट्रिब्यूट करती है और इसे मात्र 10 यूनिट्स में बनाया गया है. यह हाइपरकार 1600 hp पावर देती है और 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 2.4 सेकंड में पकड़ सकती है.

5.Bugatti Divo

Bugatti Divo – लगभग 50 करोड़ की यह ट्रैक-फोकस्ड हाइपरकार अपनी तेजी से कॉर्नरिंग और एयरोडायनामिक डिजाइन के लिए मशहूर है. इसे केवल 40 यूनिट्स में लिमिटेड प्रोडक्शन के तहत तैयार किया गया है.

6. Mercedes-Maybach Exelero

66 करोड़ की कीमत वाली इस कार को 2004 में बनाया गया था और यह आज भी अपनी क्लासिक स्टेटस और टॉप स्पीड के कारण एक आइकॉनिक कार मानी जाती है. इसका ट्विन-टर्बो V12 इंजन 350 किमी/घंटा तक की रफ्तार देता है.

7.Lamborghini Veneno 

37 करोड़ में मिलने वाली यह कार Lamborghini की 50वीं सालगिरह के मौके पर बनाई गई थी. इसका 740 hp का इंजन और आक्रामक डिजाइन इसे दुनिया की सबसे खास और पावरफुल सुपरकार्स में शामिल करता है. इसकी केवल 14 यूनिट्स ही बनी हैं.

8. Koenigsegg CCXR Trevita 

39 करोड़ की इस कार की सबसे खास बात है इसकी बॉडी, जो डायमंड डस्ट से कोटेड कार्बन फाइबर से बनी है. इसे सिर्फ 2 यूनिट्स में बनाया गया है और यह परफॉर्मेंस और लग्जरीर का शानदार कंबीनेशन पेश करती है.

9. Bugatti Chiron Super Sport 300+

32 करोड़ की इस कार को दुनिया की पहली ऐसी प्रोडक्शन कार कहा जाता है, जिसने 300 मील/घंटा (लगभग 482 किमी/घंटा) की रफ्तार पार की है. इसका डिजाइन हाई-स्पीड कैपेबिलिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

10. Lamborghini Sian 

30 करोड़ की कीमत वाली यह Lamborghini की पहली हाइब्रिड कार है, जो सुपरकैपेसिटर टेक्नोलॉजी और V12 इंजन के साथ आती है. इसका फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और एडवांस्ड पावरट्रेन इसे नई जनरेशन की सुपरकार बनाता है.

ये भी पढ़ें: Hero HF Deluxe या Hero Splendor Plus, किस बाइक को खरीदने में है फायदा? जानें माइलेज और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Royal Enfield Himalayan 750: Royal Enfield Himalayan 750 से उठा पर्दा, इसी महीने भारत में होगी लॉन्च
Royal Enfield Himalayan 750 से उठा पर्दा, इसी महीने भारत में होगी लॉन्च
Aston Martin Price Cut: अब कम कीमत में मिलेगी James Bond की लग्जरी कार, जानें नया दाम
अब कम कीमत में मिलेगी James Bond की लग्जरी कार, जानें नया दाम
Maruti Suzuki Sales: Maruti की कारों की ऐसी डिमांड, वेटिंग पीरियड जानकर रह जाएंगे हैरान
Maruti की कारों की ऐसी डिमांड, वेटिंग पीरियड जानकर रह जाएंगे हैरान
BYD Denza Z9 GT: 1,156hp की ताकत, लग्जरी फीचर्स, भारत आ रही ये धांसू इलेक्ट्रिक कार
1,156hp की ताकत, लग्जरी फीचर्स, भारत आ रही ये धांसू इलेक्ट्रिक कार

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget