एक्सप्लोरर

सर्दी के मौसम में अपनी कार का ऐसे रखें ध्यान, नहीं होगी कोई दिक्कत

अगर आपकी गाड़ी के टायर्स घिस चुके हैं तो उनको तुरंत बदल लें, क्योंकि सर्दी के मौसम में नमी की वजह से ज्यादातर सड़कें गीली रहती हैं जिसकी वजह से घिसे टायर सही ग्रिप नहीं बना पाते और फिसलने का डर बना रहता है.

इस समय देश में ठंड ने लोगों की हालत खराब कर रखी है. इंसान तो इंसान गाड़ियां भी सर्दी की वजह से परेशान हो जाती है, सर्दी में गाड़ियों के स्टार्ट होने में कई बार दिक्कतें आती हैं जबकि फॉग की वजह से ड्राइव करने में भी मुश्किलें आती हैं. लेकिन अगर कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाए तो सर्दी में आपकी कार या बाइक परेशान नहीं करेगी. आइये जानते हैं सर्दी के मौसम में कैसे करें अपने वाहनों की देखभाल.

सबसे पहले बैटरी करें चेक

ठंड का असर सबसे ज्यादा गाड़ी की बैटरी पर पड़ता है. अगर बैटरी तीन साल या इससे ज्यादा पुरानी हो गई है तो नई बैटरी लगवा लें, या फिर एक बार मकैनिक से चेक करवा लें, क्योंकि तीन साल के बाद बैटरी में दिक्कतें आने लगती हैं. इसके अलावा यह भी देखें कि अगर बैटरी के टर्मिनल पर सफेद-पीला पाउडर जमा हो रहा है तो उसे हार्ड ब्रश से साफ करें, टर्मिनल पर ग्रीस न लगाएं.

इंजन ऑयल चेक करें  

इंजन ऑयल को एक बार जरूर चेक करें, अगर कम हो तो टॉप-अप करा लें और अगर बहुत ज्यादा काला पड़ गया हो तो नया डलवा लें. साथ ही ऑयल फिल्टर नया लगवा लें. इसके अलावा मैकेनिक से इंजन की बेल्ट और हौज भी चेक करा लें.

एग्जॉस्ट सिस्टम की जांच करें

कार के एग्जॉस्ट सिस्टम को एक बार जरूर चेक करवा लें क्योंकि कार्बन मोनो ऑक्साइड या कार्बन डाइ ऑक्साइड के लीक होकर सिस्टम में रहने की संभावना तो नहीं है इससे इस समस्या का हल निकल जाता है. बता दें कि इन गैसों की थोड़ी सी भी मात्रा हानिकारक साबित हो सकती है. इसलिए प्राथमिकता के आधार पर यह काम करना चाहिए.

रेगुलर सर्विस बेहद जरूरी सर्विस पर दें ध्यान

जो लोग अपने गाड़ी की रेगुलर सर्विस नहीं कराते, उनकी गाड़ी ज्यादा दिक्कत करती है. खासतौर पर सर्दी में सुबह-सुबह गाड़ी स्टार्ट न होने की परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसलिए एक भी सर्विस मिस न करें.

फॉग लाइट है असरदार

सर्दी के मौसम में अगर आप फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करते हैं तो ड्राइव करने में आपको दिक्कत नहीं होगी. सिंगल लेन में हमेशा लो-बीम पर ही ड्राइव करें ताकि सामने से आ रहे वाहन को दिक्कत न हो. कई बार यह देखा जाता है कि लोग हाई बीम पर ड्राइव करते हैं जिसकी वजह से सामने से आ रहे वाहन को कुछ दिखाई नहीं देता है और एक्सीडेंट होने की सम्भावना बढ़ जाती है.

घिसे टायर्स को तुरंत बदल लें

अगर आपकी गाड़ी के टायर्स घिस चुके हैं तो उनको तुरंत बदल लें, क्योंकि सर्दी के मौसम में नमी की वजह से ज्यादातर सड़कें गीली रहती हैं जिसकी वजह से घिसे टायर सही ग्रिप नहीं बना पाते और फिसलने का डर बना रहता है. इसके अलावा टायर्स में एयर प्रेशर सही रखें.

वाइपर्स

कार में वाइपर्स का सही होना बेहद जरूरी है. अगर वाइपर्स की ब्लेड घिस गई है तो चेंज करवा लें. इससे अगर बारिश होती है तो आपको दिक्कत नहीं होगी. वहीं, अगर वाइपर्स खराब हैं तो इससे विंडस्क्रीन को भी नुकसान पहुंच सकता है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
कारों में आएंगे नए Safety Features! ब्रेक, लेन और नींद पर रखेंगे नजर
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
Mahindra Bolero से चाहिए ज्यादा कम्फर्ट और फीचर्स, देखें ये 5 SUV
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget