एक्सप्लोरर

Most Preferred Car Colour: सड़क पर क्यों चलती हैं सबसे ज्यादा सफेद रंग की कारें? ये है वैज्ञानिक कारण

Most Preferred Car Colour in India: आपने सड़क पर सफेद रंग की कारें देखी होंगी. बाकी रंगों की तुलना में इस रंग की कारें सबसे ज्यादा चलती नजर आती हैं. लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है, चलिए जानते हैं.

Most Preferred Four-Wheeler Color in India: कार खरीदते वक्त लोग कार के फीचर्स के साथ ही उसका माइलेज-इंजन इन सभी बातों पर भी पूरा ध्यान देते हैं. लेकिन इसी के साथ गाड़ी का लुक और डिजाइन भी लोगों के लिए मायने रखता है. वहीं कार का रंग हमेशा ही लोगों के लिए एक बड़ी बात होती है.

आपने अक्सर ही सड़कों पर चलती गाड़ियों को नोटिस किया होगा. इनमें ज्यादातर सफेज रंग की कारें नजर आती हैं. केवल हमारे देश में ही नहीं, विदेश में भी सफेद रंग की कारों को ही सड़कों पर दौड़ते देखा जाता है. लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है. सड़क पर सबसे ज्यादा सफेद रंग की कारें क्यों चलती हैं, यहां जानिए.

सस्ती होती हैं सफेद रंग की कार

गाड़ियों पर होने वाले सफेद पेंट की तुलना बाकी रंगों से की जाए, तो कारों पर सफेद रंग की लागत कम पड़ती है. देखा जाए तो सभी रंगों के वेरिएंट्स में सफेद रंग की कार सस्ती मिलती है. वहीं लोग गाड़ी खरीदते वक्त ज्यादा से ज्यादा पैसे बचाने की कोशिश में रहते हैं. होंडा की गाड़ियों की बात करें, तो ये कंपनी सफेद कारों की कीमत सबसे कम रखती है.

स्क्रैच को ढकता है सफेद रंग

सफेद रंग सबसे ज्यादा हल्का रंग है. अगर गाड़ी पर कोई डेंट पड़ जाए या उस पर कोई भी स्क्रैच आ जाए, तो हल्के रंग पर ये कम ही दिखाई पड़ता है. इससे सफेद रंग की कार के मालिक को गाड़ी के पेंट को मेंटेन करने में कम ही खर्च करना पड़ता है.

अब इस पर विज्ञान क्या कहता है?

विज्ञान की दृष्टि से भी सफेद रंग की कार खरीदने की एक बड़ी वजह है. भारत के अगर उत्तरी भाग की बात करें, तो मई-जून के महीने में भीषण गर्मी पड़ती है. इससे गाड़ी पर पड़ने वाली धूप से इंटीरियर भी गर्म हो जाता है. वहीं अगर गाड़ी पर गहरे रंग का कलर होता है, तो गाड़ी ज्यादा हीट अपने अंदर लेती है. वहीं हल्का रंग ज्यादा हीट अपने अंदर लेता नहीं है, जिससे गाड़ी का इंटीरियर पर काफी प्रभाव पड़ता है.

अच्छी मिलती है Resale Value

अगर आप कुछ समय बाद ही अपनी गाड़ी को बेचना चाहते हैं, तो सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सेकंड-हैंड कार के खरीदार भी सफेद रंग की गाड़ी खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं. ऐसे में सफेद रंग की कार को बेचना आसान हो जाता है और इसकी कीमत भी अच्छी मिलती है. 

ये भी पढ़ें

22 अगस्त को लॉन्च होगा टीवीएस का नया स्कूटर, क्या मिलेंगे नए फीचर्स?

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
क्या After Market सनरूफ लगाने से घट जाती है कार की वारंटी, क्या हैं नियम?
Hyundai Bayon: घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Hyundai Bayon घर लाने का खर्च कितना? जानें EMI का पूरा हिसाब
Delhi BS6 Rule: नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
नंबर बाहर का, लेकिन गाड़ी NCR में रजिस्टर्ड तो क्या होगा?
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम
क्या अपनी पुरानी कार को करा सकते हैं E100 में कन्वर्ट, क्या हैं इसके लिए नियम

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget