एक्सप्लोरर

Car Comparison: देखिए 2023 टाटा सफारी फेसलिफ्ट, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700 का कंपेरिजन , जानिए कौन है बेहतर?

XUV700 की एक्स शोरूम कीमत 14 लाख से 26.5 लाख रुपये के बीच है, जबकि स्कॉर्पियो एन की एक्स शोरूम कीमत 13.2 लाख रुपये से 24.5 लाख रुपये के बीच है...पढ़ें पूरी खबर.

2023 Tata Safari vs Mahindra Scorpio N vs XUV 700: नई टाटा सफ़ारी अपने अधिक मजबूत डिजाइन के साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी 700 को टक्कर देने के लिए बाजार में उपलब्ध है. आज हम यहां इन तीनों एसयूवी के पावरट्रेन, फीचर्स और कंफ़र्ट के मामले में तुलना करने वाले हैं. एक्सयूवी700 के साथ स्कॉर्पियो एन महिंद्रा के सबसे सफल मॉडल्स में से एक हैं. जबकि नई टाटा सफारी अपने नए अवतार के साथ, अपनी मजबूत बाजार हिस्सेदारी फिर से हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

कौन है ज्यादा बड़ी?

टाटा सफारी फेसलिफ्ट की लंबाई 4668 मिमी है जबकि महिंद्रा की एक्सयूवी700 की लंबाई 4695 मिमी है और स्कॉर्पियो एन की लंबाई 4662 मिमी है. चौड़ाई के लिहाज से, सफारी 1922 मिमी के साथ सबसे चौड़ी है, जबकि स्कॉर्पियो एन 1917 मिमी और XUV700 1890 मिमी चौड़ी है. सभी बड़े 19-इंच के व्हील्स के साथ आती हैं. स्कॉर्पियो एन सफारी की तरह अधिक बुच डिजाइन के साथ आती है, जबकि एक्सयूवी700 का लुक अधिक स्मूथ है.

Car Comparison: देखिए 2023 टाटा सफारी फेसलिफ्ट, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700 का कंपेरिजन , जानिए कौन है बेहतर?

किसमें हैं ज्यादा फीचर्स?

सफ़ारी फेसलिफ्ट अब एक अधिक फीचर्स और तकनीकों से लैस है, जिसमें 12.3-इंच की टचस्क्रीन है, जबकि XUV700 में ट्विन 10.25-इंच की स्क्रीन मिलती है और स्कॉर्पियो एन में 8 इंच की छोटी टच स्क्रीन यूनिट है. नई सफारी में 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, एडीएएस, 10 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेशन के साथ ड्यूल एडजस्टेबल सीटें, बॉस मोड के साथ सेकेंड रो वेंटिलेटेड सीट्स, कनेक्टेड कार तकनीक, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 7 एयरबैग और अन्य कई फीचर्स शामिल हैं. XUV700 में सोनी 12 स्पीकर ऑडियो सिस्टम है, साथ ही ADAS, कनेक्टेड कार तकनीक, सात एयरबैग, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और ड्राइवर साइड ऑटो एडजस्ट सहित अन्य कई फीचर्स मिलते हैं. स्कॉर्पियो एन में एक सिंपल कैमरा यूनिट है, लेकिन इसमें 12 स्पीकर सोनी ऑडियो सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार तकनीक जैसे फीचर्स हैं. तीनों में सनरूफ है लेकिन एक्सयूवी700 और सफारी में पैनोरमिक सनरूफ मिलता है.

Car Comparison: देखिए 2023 टाटा सफारी फेसलिफ्ट, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700 का कंपेरिजन , जानिए कौन है बेहतर?

कौन है ज्यादा पॉवरफुल?

सफारी फेसलिफ्ट केवल 170bhp और 350Nm आऊटपुट वाले डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक और ऑटो पर पैडल शिफ्टर्स के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प में मौजूद है. जबकि XUV700 के टॉप-स्पेक मॉडल में 185bhp और 450Nm आऊटपुट वाला 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलता है और इसमें 200bhp और 380Nm आऊटपुट वाला टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मौजूद है. दोनों इंजनों के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक और मैनुअल का विकल्प मौजूद है. जबकि स्कॉर्पियो एन में 175bhp और 370Nm आऊटपुट वाला 2.2 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जबकि इसका पेट्रोल इंजन 200bhp पॉवर और 380Nm टॉर्क जेनरेट करता है. XUV700 की तरह इसमें भी समान गियरबॉक्स विकल्प मिलते हैं. स्कॉर्पियो एन में डीजल के साथ 4x4 मिलता है जबकि एक्सयूवी700 में ऑल व्हील ड्राइव मिलता है जबकि सफारी में केवल 2WD ही मिलता है.

Car Comparison: देखिए 2023 टाटा सफारी फेसलिफ्ट, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी700 का कंपेरिजन , जानिए कौन है बेहतर?

प्राइस कंपेरिजन 

XUV700 की एक्स शोरूम कीमत 14-26.5 लाख रुपये के बीच है, जबकि स्कॉर्पियो एन की एक्स शोरूम कीमत 13.2 लाख रुपये से 24.5 लाख रुपये के बीच है. वहीं, सफारी फेसलिफ्ट को टॉप-एंड मैनुअल के लिए 16 लाख रुपये से 25.4 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जबकि टाटा ने इसके डीजल ऑटोमेटिक टॉप-एंड कीमतों का खुलासा नहीं किया है. सफारी केवल डीजल में और थ्री रो के रूप में आती है जबकि अन्य दो पेट्रोल के विकल्प में भी आती हैं. हालांकि सफ़ारी में अब सेगमेंट में सबसे शानदार फीचर्स मिलते हैं. जबकि XUV700 में पेट्रोल के साथ-साथ डीजल में भी AWD के साथ अधिक पॉवर मिलती है. वहीं स्कॉर्पियो एन ऑफ-रोड उपयोग और मजबूती के लिए हार्डकोर एसयूवी बनी हुई है. अधिक सुविधाओं के साथ पीछे की सीट के आराम के मामले में सफारी सबसे अच्छा विकल्प है, जबकि एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन में अधिक पॉवर के साथ-साथ पेट्रोल इंजन का भी विकल्प है.

यह भी पढ़ें :- भारत में पहली Lamborghini Huracan Sterrato की एंट्री, बस इतने यूनिट की होगी बिक्री!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget