एक्सप्लोरर

31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने खरीदी अल्ट्रा-लग्जरी BMW i7 इलेक्ट्रिक सेडान. इसमें 31 इंच की 8K स्क्रीन, मसाज सीटें और 728km की रेंज जैसे कमाल के फीचर्स मिलते हैं.

बॉलीवुड में कई हीरो ऐसे हैं जो की महंगी और लग्जरी कारों के शौकीन हैं. जिसमें एक नाम स्टार रणवीर सिंह का भी आता है. रणवीर के पास कई बेहतरीन कारें हैं जो की बहुत महंगी है. लेकिन इस बीच रणवीर ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान बीएमडब्ल्यू i7 से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है. बता दें कि BMW की यह फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार लग्जरी, फीचर्स और लुक के मामले में सीधे तौर पर रोल्स-रॉयस जैसी सुपर लग्जरी गाड़ियों को टक्कर देती दिखाई देती है.

भारतीय बाजार में बीएमडब्ल्यू i7 50 xDrive मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.95 करोड़ रुपये रखी गई है. यह गाड़ी न केवल स्टाइल के मामले में बेजोड़ है. बल्कि इसमें मिलने वाली साइलेंट परफॉर्मेंस और रोल्स-रॉयस जैसा कम्फर्ट इसे लग्जरी कारों की दुनिया का नया किंग बनाता है. चलिए आसान भाषा में जानते हैं कि रणवीर सिंह की इस नई BMW i7 में ऐसा क्या खास है जो इसे सबसे अलग बनाता है.

31 इंच की 8K थिएटर स्क्रीन

आपको बता दें कि BMW i7 की असली पहचान इसके केबिन के अंदर देखने को मिलता है. गाड़ी की पिछली सीट पर बैठते ही आपको किसी प्राइवेट जेट या फर्स्ट-क्लास फ्लाइट में बैठने जैसा अहसास होता है. इसमें पीछे बैठे यात्रियों के एंटरटेनमेंट के लिए छत से फोल्ड होने वाली 31.3 इंच की विशाल 8K थिएटर स्क्रीन दी गई है.

जबकि इसके अलावा कार की सभी सीटों में हीटिंग, वेंटिलेशन और कई मोड वाला मसाज फंक्शन मिलता है. पीछे की सीट को एक बटन दबाते ही पूरी तरह से मसाज चेयर और रिलेक्सेशन स्पेस में बदला जा सकता है. जिसके लिए आगे वाली पैसेंजर सीट अपने आप आगे की तरफ फोल्ड हो जाती है.

31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

यह भी पढ़ें: 1500-3000 और 3075 का एनुअल फास्टैग, किस गाड़ी के लिए कौन-सा बेस्ट?

कमाल का कंट्रोल

जबकि इस कार में रियर सीट पर बैठने वालों को महाराजा जैसा कम्फर्ट मिलता है वहीं ड्राइवर के लिए भी इसमें कई हाई-टेक स्क्रीन्स और फीचर्स दिए गए हैं. डैशबोर्ड पर ड्राइवर के लिए बड़ा डिजिटल डिस्प्ले और पैसेंजर के लिए अलग से टचस्क्रीन दी गई है. इसके बिना हॉरिजॉन्टल स्पोक्स वाले अनूठे स्टीयरिंग व्हील को समझने में थोड़ा वक्त लगता है.

लेकिन ड्राइविंग के मामले में यह गाड़ी बेहद रिफाइंड और स्मूथ है. इस कार का सबसे कूल और मजेदार फीचर इसके ऑटोमैटिक डोर्स हैं. रणवीर सिंह या उनके ड्राइवर को कार का दरवाजा हाथ से खोलने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ती. चाबी के बटन या कार के अंदर दिए गए सेंसर बटन को दबाते ही कार के दरवाजे अपने आप खुल और बंद हो जाते हैं जो इसे बेहद खास और अनोखा लुक देता है.

31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

728 किलोमीटर की मिलेगी रेंज

अब बात करें अगर परफॉर्मेंस की तो BMW i7 50 xDrive में ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर्स का सेटअप दिया गया है. जो 483hp की जबरदस्त पावर और 660Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 5.2 मीटर से भी ज्यादा लंबी होने के बावजूद यह कार सड़क पर बेहद संतुलित और तेज भागती है. कंपनी के दावों के मुताबिक यह गाड़ी सिंगल चार्ज में 728 किलोमीटर तक की एआरएआई रेंज देती है.

जबकि असली दुनिया में भी यह आसानी से 550 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर लेती है. इसमें दिए गए एयर सस्पेंशन खराब रास्तों के झटको को पूरी तरह से सोख लेते हैं. जिससे केबिन के अंदर जरा सी भी आवाज या थकावट महसूस नहीं होती. हालांकि बेहद लंबे व्हीलबेस और सॉफ्ट सस्पेंशन के कारण ड्राइवर को बड़े स्पीड ब्रेकर पर ग्राउंड क्लीयरेंस का थोड़ा ध्यान रखना पड़ता है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती डिमांड

आपको बता दें कि बॉलीवुड सितारों के बीच बीएमडब्ल्यू की यह इलेक्ट्रिक सेडान खूब पसंद आ रही है. रणवीर सिंह के लिए यह उनकी दूसरी इलेक्ट्रिक कार है जो यह दिखाता है कि अब देश के अमीर और लग्जरी बायर्स भी पेट्रोल-डीजल की जगह साइलेंट और पावरफुल इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा महत्व दे रहे हैं.

बाहर से देखने पर इसमें दी गई नई क्रिस्टल DRLs, तीखी लाइन्स और बड़ी आइकॉनिक ग्रिल इसे सड़कों पर एक बहुत ही दमदार रोड प्रेजेंस देती है. 31 इंच की टीवी स्क्रीन, मसाज सीटों, लंबी रेंज और बिना शोर वाली शांत राइड के कारण बीएमडब्ल्यू i7 लग्जरी कारों के सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क कायम करती है.

यह भी पढ़ें: दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
कम कीमत में ज्यादा सुकून, इन कारों में कम बजट में मिलती है वेंटिलेटेड सीट्स
1500-3000 और 3075 का एनुअल फास्टैग, किस गाड़ी के लिए कौन-सा बेस्ट?
1500-3000 और 3075 का एनुअल फास्टैग, किस गाड़ी के लिए कौन-सा बेस्ट?
E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
Advertisement

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget