एक्सप्लोरर

भारत में पहली Lamborghini Huracan Sterrato की एंट्री, बस इतने यूनिट की होगी बिक्री!

इस लग्जरी कार की कीमत 4.61 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम है. लॉन्च होने के बाद लैंबोर्गिनी ह्यूराकन स्टेराटो का मुकाबला पोर्शे 911 डाकर स्पोर्ट्स कार के साथ होगा.

First Lamborghini Huracan Sterrato in India: इटालियन स्पोर्ट्स कार मैन्युफैक्चरर लैंबोर्गिनी ने पहली बार, अपनी हुराकैन स्टेराटो को 30 नवंबर, 2022 को मियामी में अनवील किया था. कंपनी ने इसके केवल 1,499 यूनिट्स का ही उत्पादन किया है. जिसमें से भारत में केवल 15 यूनिट्स की ही बिक्री होगी और डिलीवर करने के लिए पहली कार मौजूद है.

लैंबोर्गिनी  ह्यूराकन स्टेराटो इंजन

इस शानदार लग्जरी स्पोर्ट्स कार में 5.2-L NA V10 इंजन मौजूद है, जो 600 bhp की जबरदस्त पावर और 560 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. ये सुपरकार महज 3.4 सेकंड में 0-100 kmpl की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 260 किमी/घंटा की है. टायर लिमिट के चलते इसकी टॉप-स्पीड कम कर दी गई है. वहीं बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए इसमें अलग-अलग ड्राइविंग मोड (स्ट्राडा, रैली और स्पोर्ट्स) दिए गए हैं.


भारत में पहली Lamborghini Huracan Sterrato की एंट्री, बस इतने यूनिट की होगी बिक्री!

लैंबोर्गिनी  ह्यूराकन स्टेराटो डिजाइन

इस सुपर कार के डिजाइन की बात करें तो, मोरस 19-इंच फोर्ज्ड ब्लैक रिम्स और पीले सीसीबी कैलिपर्स के साथ कार की बॉडी पर ग्रिगियो लिंक्स शेड फिनिश दिया गया है. अब एयर इनटेक किनारों की बजाय छत पर दिए गए हैं. इसके अलावा ऑप्शन के तौर पर अपडेटेड व्हीकल डायनेमिक पैक या लैंबोर्गिनी  इंटीग्रेटेड व्हीकल डायनेमिक्स (LDVI) भी उपलब्ध है.


भारत में पहली Lamborghini Huracan Sterrato की एंट्री, बस इतने यूनिट की होगी बिक्री!

लैंबोर्गिनी  ह्यूराकन स्टेराटो केबिन

इसके केबिन की बात करें तो, आपको इसमें अलकेन्टारा वर्डे अपहोल्स्ट्री के साथ पिच और रोल इंडिकेटर के साथ डिजिटल इनक्लिनोमीटर, कंपास, जिओग्राफिक कोआर्डिनेट इंडिकेटर के साथ स्टीयरिंग एंगल इंडिकेटर भी शामिल है.

इसके अलावा हुराकैन स्टेराटो में छोटे साइज के व्हील और ज्यादा साइडवॉल के साथ ऑल-टेरेन टायर दिए गए हैं. जिसके चलते टायर फटने की संभावना कम होगी और ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा. इसका ग्राउंड क्लीरेंस 171 mm का है, जो Huracan Evo से 44 mm ज्याद है. कार में फ्रंट, बैक और साइड पर स्किड प्लेट और अंडरबॉडी प्रोटेक्शन भी है.


भारत में पहली Lamborghini Huracan Sterrato की एंट्री, बस इतने यूनिट की होगी बिक्री!

लैंबोर्गिनी ह्यूराकन स्टेराटो कीमत

इस लग्जरी कार की कीमत 4.61 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम है. लॉन्च होने के बाद लैंबोर्गिनी ह्यूराकन स्टेराटो का मुकाबला पोर्शे 911 डाकर स्पोर्ट्स कार के साथ होगा.

यह भी पढ़ें- Bike Taxi in Delhi: दिल्ली में इलेक्ट्रिक बाइक टैक्सी को हरी झंडी, पेट्रोल के लिए रेड सिग्नल बरकरार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India's First Hydrogen Train: जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना
V12 इंजन, मिलिट्री लुक... Aston Martin की सबसे खतरनाक SUV देखकर रह जाएंगे हैरान
V12 इंजन, मिलिट्री लुक... Aston Martin की सबसे खतरनाक SUV देखकर रह जाएंगे हैरान
आपकी EV का रंग तय करेगा भविष्य की कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये बात
आपकी EV का रंग तय करेगा भविष्य की कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये बात

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget