एक्सप्लोरर

Bike Comparison: देखिए 2023 हीरो एक्सट्रीम 160R और TVS टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V का कंपेरिजन, कौन किसपर है भारी

नई 2023 हीरो एक्स्ट्रीम 160R 4V की एक्स शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपये से 1.37 लाख रुपये के बीच है. वहीं टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V की एक्स शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये से शुरू होकर 1.32 लाख रुपये तक जाती है.

2023 Hero Xtreme 160R vs TVS Apache RTR 160R 4V: हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में नई Xtreme 160R को लॉन्च कर दिया है, जिसमें इसके पिछले मॉडल के मुकाबले कई अपडेट दिए गए हैं. 2023 हीरो एक्सट्रीम 160R 4V की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपये रखी गई है. अपने स्पेसिफिकेशन के मामले में यह अपने सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V से मुकाबला करती है.  

डिज़ाइन और कलर कंपेरिजन

इन दोनों के डिजाइन को लोग अपने अनुसार पसंद कर सकते हैं. ये दोनों नेक्ड स्ट्रीटफाइटर्स बहुत अग्रेसिव दिखते हैं और लोगों को आकर्षित करने वाले हैं. नई एक्सट्रीम 160आर 4वी को तीन कलर वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें ब्लेज़िंग स्पोर्ट्स रेड, मैट स्लेट ब्लैक और नियॉन शूटिंग स्टार शामिल हैं. जबकि टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V चार पेंट स्कीमों में उपलब्ध है, जिसमें मैट ब्लैक, मैटेलिक ब्लू, नाइट ब्लैक और रेसिंग रेड शामिल है.

Bike Comparison: देखिए 2023 हीरो एक्सट्रीम 160R और TVS टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V का कंपेरिजन, कौन किसपर है भारी

इंजन कंपेरिजन

नई एक्सट्रीम 160R में एक 163.2cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 16.6 bhp की पॉवर और 14.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. जबकि, टीवीएस अपाचे आरटीआर 4V में एक 159.7cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड मोटर मिलता है जो 17.3 bhp पॉवर और 14.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.  दोनों मोटरसाइकिल में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. 

हार्डवेयर और फीचर्स कंपेरिजन

सस्पेंशन ड्यूटी के लिए, एक्सट्रीम 160R 4V में USD फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं जबकि टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V में ट्रेडिशनल टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनो-शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में एक डिस्क और रियर में डिस्क/ड्रम के साथ सिंगल-चैनल ABS सिस्टम दिया गया है. दोनों में ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है.

Bike Comparison: देखिए 2023 हीरो एक्सट्रीम 160R और TVS टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V का कंपेरिजन, कौन किसपर है भारी

प्राइस कंपेरिजन 

नई 2023 हीरो एक्स्ट्रीम 160R 4V की एक्स शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपये से 1.37 लाख रुपये के बीच है. वहीं टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V की एक्स शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये से शुरू होकर 1.32 लाख रुपये तक जाती है.

यह भी पढ़ें :- भारत में बनेगी कीवे एसआर 125 और एसआर 250, इस साल के अंत तक शुरू होगा उत्पादन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget