एक्सप्लोरर

दुनिया की सबसे सेफ कार Volvo XC90 हुई महंगी, पैनोरमिक सनरूफ-360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल

Volvo XC90 Facelift Launched In India: भारत में वोल्वो XC90 फेसलिफ्ट लॉन्च हो गई है. इस गाड़ी में कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है. इसके साथ ही लग्जरी कार के डिजाइन में भी कई बदलाव किए गए हैं.

Volvo XC90 Facelift Price: वोल्वो XC90 फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में कदम रख चुकी है. नए अपडेट के साथ ये कार पहले से भी ज्यादा महंगी हो गई है. इस गाड़ी के डिजाइन से लेकर टेक्नोलॉजी में बदलाव देखा जा सकता है. वोल्वो XC90 फेसलिफ्ट की एक्स-शोरूम प्राइस 1.03 करोड़ रुपये है, जो कि इसके पिछले मॉडल की तुलना में दो लाख रुपये ज्यादा है.

Volvo XC90 फेसलिफ्ट का डिजाइन

वोल्वो XC90 एसयूवी का आकार पहले की तरह ही है. लेकिन ऑटोमेकर्स ने इस फेसलिफ्ट मॉडल के एक्सटीरियर को रीडिजाइन किया है, जो कि ऑल-इलेक्ट्रिक वोल्वो EX90 की तरह है. इस लग्जरी कार में डायगोनल स्लॉट्स के साथ नई ग्रिल लगाई गई है. इस गाड़ी में स्लिम Thor हैमर हेडलाइट्स लगी हैं. इसके बंपर को भी रीफ्रेश किया गया है. वहीं इस कार में डार्कर टेललैम्प्स और नए अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल भी किया गया है. एयर सस्पेंशन के जरिए इस गाड़ी का ग्राउंड क्लीयरेंस 238 mm से बढ़ाकर 267 mm कर दिया गया है.

A side view of the XC90 7-seater mild hybrid SUV.

Volvo की कार में पैनोरमिक सनरूफ

नई वोल्वो XC90 के इंटीरियर में भी बदलाव किया गया है. इस गाड़ी के अपहोल्स्ट्रे में रीसाइकिल मैटेरियल लगाया गया है. XC90 के इस नए मॉडल में बड़ी 11.2-इंच की टचस्क्रीन लगी है, जो कि गूगल बेस्ड सॉफ्टवेयर के जरिए काम करती है. वोल्वो की इस नई कार में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस फोन चार्जिंग, एक 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, मेमोरी सीट्स और एयर प्यूरिफायर का फीचर दिया गया है.

A rear view of the XC90 7-seater SUV.

वोल्वो XC90 की पावर और परफॉर्मेंस

वोल्वो XC90 के फीचर्स में अपडेट करने के अलावा इसके इंजन के में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस गाड़ी में पहले की तरह 2.0-लीटर माइल्ड-हाईब्रिड टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है. वोल्वो की कार में लगे इस इंजन से 250 hp की पावर मिलती है और 360 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. ये कार ऑल-व्हील ड्राइव मोड पर काम करती है, जिससे ट्रांसमिशन इस गाड़ी के इंजन की पावर चारों पहियों को भेजता है. वोल्वो XC90 फेसलिफ्ट 7.7 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार तक पहुंच सकती है.

यह भी पढ़ें

Maruti Swift या Tata Punch, कीमत और फीचर्स में कौन सी कार है बेस्ट, किसे खरीदने में है आपका फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
Maruti की इन 3 कारों पर छूट ही छूट, 85000 रुपये तक बचाने का मौका
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक
242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget