एक्सप्लोरर

Upcoming Volvo EV: भारत में आज डेब्यू करेगी वॉल्वो सी40 रिचार्ज लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, जानें इसमें क्या कुछ मिलेगा खास

Volvo C40 Recharge Rivals: भारत में वॉल्वो सी40 रिचार्ज का मुकाबला मर्सिडीज बेंज जीएलए, मिनी कूपर एसई, किआ ईवी6, ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक जैसी गाड़ियों के साथ होगा.

Volvo C40 Recharge: वॉल्वो इंडिया आज भारत में अपनी एक और लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सी40 रिचार्ज का डेब्यू करने जा रही है. इस इलेक्ट्रिक कार में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है. आगे हम इसकी जानकारी देने जा रहे हैं.

फीचर्स

वॉल्वो अपनी इस कार के ग्लोबल मॉडल में 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलैस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ और वेन्टीलेटेड फ्रंट सीट्स मिलते हैं. इसके अलावा इसमें 600W के डिजिटल एम्पलीफायर 13 स्पीकर वाला हर्मोन कार्डन म्यूजिक सिस्टम,, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल के साथ-साथ एयर प्यूरीफायर भी मौजूद है. वहीं इसके बहरी डिजाइन की बात करें, तो इसमें ऑल एलईडी सेटअप मिलेगा.

पावर पैक

इस इलेक्ट्रिक कार के ग्लोबल मॉडल को कंपनी ऑल व्हील ड्राइव और रियर व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ ऑफर करती है. हालांकि भारत में कंपनी को अभी इसका खुलासा करना बाकी है.

वहीं इसमें मिलने वाले पावर पैक की बात करें, तो इसमें 69 kWh का लिथियम आयन बैटरी पैक दिया जायेगा. जो 232hp की अधिकतम पावर और 420Nm का पीक जेनरेट करने में सक्षम होगा. इसके अलावा इसमें 82 kWh बैटरी वाला सिंगल मोटर वर्जन भी देखने को मिलेगा.

वहीं इसका 82 kWh वाला ड्यूल मोटर वेरिएंट 396hp की पावर और 670Nm का टोर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा. इस इलेक्ट्रिक कार का ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में केवल 4.7 सेकंड का समय लेती है और इस कार की टॉप स्पीड 180 कम/घंटा तक की होगी.

ड्राइविंग रेंज

ये कार 69 kWh बैटरी पैक के साथ 460 किमी तक की सर्टिफाइड रेंज और 82 kWh बैटरी पैक के साथ 515 किमी तक की सर्टिफाइड रेंज देने में सक्षम है.

सेफ्टी फीचर्स

ग्लोबल मार्केट में बिक्री की जाने वाली वॉल्वो सी40 रिचार्ज को यूरो NCAP द्वारा 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त है. इसके अलावा इसमें मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स में 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट डिटैक्शन, एमर्जेन्सी ब्रैकिंग, लेन कीपिंग अस्सिस्टेंस और क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

कीमत

वॉल्वो भारत में अपनी एक्ससी40 रीचार्ज लेक्ट्रिक कार की बिक्री 56.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर करती है. वहीं सी40 इलेक्ट्रिक कार की कीमत 60 लाख रुपये एक्स-शोरूम के आस-पास देखने को मिल सकती है.

इनसे होगा मुकाबला

भारत में वॉल्वो सी40 रिचार्ज का मुकाबला मर्सिडीज बेंज जीएलए, मिनी कूपर एसई, किआ ईवी6, ऑडी क्यू3 स्पोर्टबैक जैसी गाड़ियों के साथ होगा.

यह भी पढ़ें :- देखिए एमजी कॉमेट का फर्स्ट ड्राइव रिव्यू, जानिए कैसा है ड्राइविंग एक्सपीरियंस और कितनी है वास्तविक रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
कहीं आप नई के बदले टेस्ट ड्राइव वाली कार तो नहीं चला रहे? इस मामले में डीलर पर 9 लाख का जुर्माना
कहीं आप नई के बदले टेस्ट ड्राइव वाली कार तो नहीं चला रहे? यहां डीलर पर 9 लाख का जुर्माना
अगर 1 लाख की डाउन पेमेंट पर Maruti Dzire खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
अगर 1 लाख की डाउन पेमेंट पर Maruti Dzire खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानिए हिसाब
फुल चार्ज पर दौड़ेगी 600 किलोमीटर, Mahindra पेश करने जा रही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार
फुल चार्ज पर दौड़ेगी 600 किलोमीटर, Mahindra पेश करने जा रही अपनी नई इलेक्ट्रिक कार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget