एक्सप्लोरर

Volvo XC40 Recharge: वॉल्वो ने लॉन्च किया XC40 रिचार्ज का नया सिंगल-मोटर वेरिएंट, 54.95 लाख रुपये है कीमत

इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट और 12-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. यह एसयूवी 19 इंच के अलॉय व्हील से लैस है.

Volvo XC40 Recharge Plus Launched: वॉल्वो ने भारतीय बाजार में XC40 रिचार्ज का नया सिंगल-मोटर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. XC40 रिचार्ज प्लस (E60) नाम वाले इस नए RWD वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 54.95 लाख रुपये है. यह इलेक्ट्रिक एसयूवी डुअल-मोटर, AWD अल्टीमेट वेरिएंट में भी उपलब्ध है, जिसकी भारत में एक्स शोरूम कीमत 57.9 लाख रुपये है. नया सिंगल-मोटर वेरिएंट भारतीय बाजार में हुंडई आयोनिक 5 और किआ ईवी 6 जीटी लाइन को टक्कर देगा, जिनकी एक्स शोरूम कीमत क्रमशः 45.95 लाख रुपये और 60.95 लाख रुपये है.

वॉल्वो XC40 रिचार्ज प्लस (E60) स्पेसिफिकेशन

वॉल्वो XC40 रिचार्ज प्लस E60 इलेक्ट्रिक एसयूवी रियर एक्सल पर लगे सिंगल मोटर सेटअप के साथ आती है, जो 238bhp की पावर और 420Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह एसयूवी 180 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चल सकती है और यह केवल 7.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सक्षम है. इस मोटर को 69kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है. जिसके बारे में 475 किमी की WLTP रेंज देने का दावा किया गया है.

फीचर्स

एंट्री-लेवल वॉल्वो XC40 रिचार्ज प्लस या E60 में कुछ ऐसे फीचर्स की कमी है जो टॉप-स्पेक AWD वेरिएंट में उपलब्ध हैं. सिंगल-मोटर वेरिएंट में पिक्सल एलईडी हेडलैंप, फॉग लैंप, 360-डिग्री कैमरा और हरमन कार्डन साउंड सिस्टम नहीं है. यह वेरिएंट 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, टीपीएमएस, पार्क असिस्ट, पैनोरमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स से लैस है.

इसके अलावा इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट और 12-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. यह एसयूवी 19 इंच के अलॉय व्हील से लैस है. यह एसयूवी ADAS तकनीक के साथ आती है, जिसमें लेन कीप असिस्ट, एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, क्रॉस-ट्रैफ़िक अलर्ट, रियर कोलिशन अलर्ट और अन्य कई फीचर्स शामिल हैं.

यह भी पढ़ें -

 टाटा मोटर्स ने 2 फीसदी तक बढ़ाई कमर्शियल वाहनों की कीमतें, 1 अप्रैल से होंगी प्रभावी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget