एक्सप्लोरर

आपकी उम्मीदों पर कितना खरा उतरेगी Volvo EX30 इलेक्ट्रिक SUV? यहां पढ़ें पूरा रिव्यू

Volvo EX30 Electric SUV: भारत में वोल्वो EX30 इलेक्ट्रिक SUV जल्द लॉन्च होने वाली है. आइए इसके डिजाइन, फीचर्स, रेंज, ड्राइविंग अनुभव और कीमत से जुड़ी हर डिटेल्स विस्तार से जानते हैं.

वोल्वो EX30 कंपनी की अब तक की सबसे छोटी और किफायती इलेक्ट्रिक SUV है. यह कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनी है और खासकर युवा ग्राहकों और पहली बार लग्जरी कार खरीदने वालों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. आने वाले महीने में इसे भारत में सिंगल मोटर लॉन्ग रेंज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा.

कैसा है डिजाइन और लुक्स?

  • EX30 कॉम्पैक्ट होते हुए भी अट्रैक्टिव डिजाइन पेश करती है. यह SUV लंबाई में 4.3 मीटर से कम है और इसका लुक क्रॉसओवर जैसा है. बड़े 19-इंच अलॉय व्हील, 171 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और बिना ग्रिल का फ्रंट इसे अलग पहचान देते हैं. हेडलैंप और रियर लाइट डिजाइन इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं. आकार छोटा होने के बावजूद इसमें प्रीमियम फिनिश और लक्जरी टच मौजूद है.

इंटीरियर और फीचर्स

  • दरअसल, इसमें टेस्ला-स्टाइल की डिजिटल KEY का इस्तेमाल होता है और पहले जैसा स्टार्ट बटन नहीं है. अंदर एक बड़ी 12.3 इंच की टचस्क्रीन दी गई है, जो सभी कंट्रोल्स को संभालती है. इसमें कोई अलग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं है और ज्यादातर फंक्शन स्क्रीन पर ही मिलते हैं. इंटीरियर मजबूत और टिकाऊ मटेरियल से बना है. आगे की सीटें आरामदायक हैं, लेकिन पीछे बैठने वालों के लिए जगह कम है, खासकर लंबे लोगों के लिए. इसमें बड़ा बूट स्पेस है और आगे एक छोटा फ्रंट ट्रंक (फ्रंक) भी दिया गया है. फीचर्स में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रंग बदलने वाली लाइट (एम्बिएंट लाइटिंग), बढ़िया साउंड सिस्टम, OTA अपडेट और डिजिटल की जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं.

पावर और ड्राइविंग एक्सपीरियंस

  • वोल्वो EX30 में सिंगल मोटर कॉन्फ़िगरेशन है जो 272bhp की पावर देता है. यह SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.3 सेकंड में पकड़ सकती है. 68kWh बैटरी पैक के साथ लगभग 480 किमी की रेंज मिलती है. यह कार तेज और स्मूथ ड्राइविंग का एक्सपीरियंस देती है. कॉम्पैक्ट साइज और हल्की स्टीयरिंग की वजह से इसे शहर की सड़कों पर आसानी से चलाया जा सकता है. 171 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस खराब रास्तों पर भी मदद करता है. रीजनरेटिव ब्रेकिंग की वजह से शहर में बैटरी बैकअप और बेहतर मिलता है.

सुरक्षा और तकनीक

इस SUV को यूरो NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें 5 कैमरे और 5 राडार लगे हैं जो ड्राइवर को अलर्ट करते हैं. यह सिस्टम भारतीय सड़कों पर भी काफी प्रभावी साबित होता है.

क्या यह खरीदने लायक है?

  • EX30 एक कॉम्पैक्ट लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV है जिसमें स्टाइल, पावर और मॉडर्न फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन है. हालांकि पीछे की सीट की जगह थोड़ी सीमित है और सभी कंट्रोल्स स्क्रीन पर होने से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है. इसके बावजूद, किफायती कीमत और अट्रैक्टिव पैकेज इसे भारत में सबसे लोकप्रिय वोल्वो कारों में से एक बना सकता है.

ये भी पढ़ें: भारत में क्या होगी Mitsubishi की 7-सीटर की कीमत? जानिए किन गाड़ियों से होगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget