एक्सप्लोरर

GST 2.0 के बाद और सस्ती हुई Volkswagen Virtus, जानें फीचर्स और नई कीमत

GST कटौती के बाद Volkswagen Virtus सेडान पर भारी टैक्स कम हुआ है. Global NCAP ने इसे एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग दी है, आइए इसकी नई कीमत, फीचर्स और इंजन की डिटेल्स जानते हैं.

Volkswagen India ने GST 2.0 लागू होने के बाद कारों की नई कीमतें जारी कर दी हैं. अब उनकी लग्जरी सेडान Virtus को खरीदने पर 66,900 रुपये तक की बचत होगी. सरकार ने छोटी कारों पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया है, जबकि लग्जरी कारों पर भी टैक्स घटाकर 40% कर दिया गया है. इसी वजह से Virtus की कीमत भी कम हुई है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब 10.44 लाख हो गई है.

Volkswagen Virtus की कीमत और वेरिएंट्स

  • दरअसल, Volkswagen Virtus को कई वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है, जिनमें GT लाइन, हाईलाइन, टॉपलाइन, स्पोर्ट और क्रोम एडिशन शामिल हैं. ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस कार को एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है, जिससे यह अपनी सेफ्टी के लिए भी मशहूर है.

इंजन और परफॉर्मेंस

  • Virtus में दो इंजन ऑप्शन दिए गए हैं. पहला-1.0L TSI तीन सिलेंडर वाला 999cc इंजन है और दूसरा-1.5L TSI EVO चार सिलेंडर वाला 1498cc इंजन. इन इंजनों के साथ कार में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है.

फीचर्स 

  • Volkswagen Virtus में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है. इसके साथ वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, क्रूज कंट्रोल, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वेंटिलेटेड लेदर सीट्स मिलती हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ESC, रिवर्सिंग कैमरा और LED हेडलैंप्स दिए गए हैं. कार का डिजाइन भी शार्प और मॉडर्न है, जिसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, क्रोम लाइनिंग वाली ग्रिल और ब्लैक मेश बंपर इसे स्टाइलिश बनाते हैं.

साइज और डिजाइन

Volkswagen Virtus अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी मिड-साइज सेडान मानी जाती है. इसकी लंबाई 4561 mm, चौड़ाई 1752 mm और व्हीलबेस 2651 mm है. यह कार दो ट्रिम्स – डायनामिक लाइन और परफॉर्मेंस लाइन में उपलब्ध है और 6 अलग-अलग कलर्स जैसे सिल्वर, रेड, व्हाइट, येलो, ब्लू और ग्रे में खरीदी जा सकती है.

नए GST स्लैब और कारों पर असर

  • सरकार ने नई GST पॉलिसी में छोटे पेट्रोल और CNG कारों पर टैक्स 18% कर दिया है, बशर्ते उनका इंजन 1200cc तक और लंबाई 4 मीटर से कम हो. डीजल कारों के लिए भी यही नियम है, लेकिन उनकी कैपेसिटी 1500cc तक रखी गई है. वहीं, मिड-साइज और लग्जरी कारों के लिए GST दर 40% तय की गई है. पहले इन पर 28% GST और 22% सेस यानी कुल 50% टैक्स लगता था. अब नए नियमों से ग्राहकों को 10% टैक्स की राहत मिली है. Virtus जैसी कारों पर यही फायदा देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: फुल टैंक में 1000 km से ज्यादा दौड़ती है Toyota की हाइब्रिड इंजन वाली Hyryder, जानें कीमत और खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Scrapping Process: स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
स्क्रैप के बाद कार का क्या होता है, कैसे खत्म किए जाते हैं एक-एक पार्ट्स
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
इस एक्टर ने Maruti Jimny को दिया करोड़ों जैसी कार का लुक, जानें
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
800KM रेंज वाली लग्जरी EV, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?
नई Mahindra Scorpio N खरीदने के लिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget