एक्सप्लोरर

VinFast VF7 vs Tata Harrier EV vs Mahindra XEV 9e: कौन है सबसे दमदार इलेक्ट्रिक SUV?

VinFast VF7, Tata Harrier EV और Mahindra XEV 9e भारतीय EV मार्केट में जबरदस्त मुकाबला कर रही हैं. आइए जानें इनकी पावर, बैटरी रेंज, साइज और कीमत में कौन ज्यादा बेहतर है.

भारत में इलेक्ट्रिक SUV का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और अब विदेशी कंपनी VinFast ने अपने नए मॉडल VF7 के साथ एंट्री की है. इसका सीधा मुकाबला भारत की पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUVs Tata Harrier EV और Mahindra XEV 9e से है. इन तीनों गाड़ियों में डिजाइन, पावर और कीमत के हिसाब से अलग-अलग खूबियां हैं. आइए विस्तार से जानते हैं.

साइज और डिजाइन में कौन आगे?

  • VinFast VF7 की लंबाई 4,545 मिमी और व्हीलबेस 2,840 मिमी है. Mahindra XEV 9e इससे बड़ी है, जिसकी लंबाई 4,789 मिमी और व्हीलबेस 2,775 मिमी है. वहीं Tata Harrier EV की लंबाई 4,598 मिमी और व्हीलबेस 2,741 मिमी है. जहां VF7 और XEV 9e का डिजाइन ज्यादा मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लगता है, वहीं Harrier EV अपनी ओरिजिनल Harrier से मेल खाती है, जो इसे एक फैमिलियर लुक देती है.

पावर और बैटरी पैक की तुलना

  • VinFast VF7 में दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलते हैं. पहला 59.6 kWh बैटरी है जो 174bhp की पावर देता है, जबकि 70.8 kWh बैटरी के साथ यह 204bhp और 310Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसका डुअल मोटर वर्जन 350bhp पावर और 500Nm टॉर्क के साथ आता है.

  • Mahindra XEV 9e में 59kWh और 79kWh बैटरी पैक मिलते हैं. यह 286bhp की पावर जेनरेट करता है और परफॉर्मेंस के मामले में काफी दमदार है. Tata Harrier EV में 65kWh और 75kWh बैटरी पैक का ऑप्शन है. इसका RWD वर्जन 238bhp पावर देता है, जबकि AWD वर्जन 313hp और 504Nm टॉर्क तक पहुंचता है. रेंज के मामले में Mahindra XEV 9e सबसे आगे है, जिसकी रेंज 656 किमी तक जाती है. Harrier EV की रेंज 622-627 किमी के बीच है, जबकि VF7 की रेंज 438 किमी से 532 किमी तक है.

किसकी कीमत है सबसे किफायती?

  • कीमत के मामले में VinFast VF7 सबसे सस्ता है. इसकी शुरुआती कीमत 20.8 लाख रुपये है और टॉप वेरिएंट 25.4 लाख रुपये तक जाता है. Mahindra XEV 9e की शुरुआती कीमत 21.9 लाख रुपये है और टॉप वेरिएंट 31.2 लाख रुपये तक पहुंचता है. Tata Harrier EV की कीमत 21.4 लाख रुपये से शुरू होकर 30 लाख तक जाती है.

ये भी पढ़ें: GST कटौती के बाद अब कितनी सस्ती मिलेगी Tata Nexon? खरीदने से पहले यहां जानना जरूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget