एक्सप्लोरर

Upcoming Yamaha Bikes: जल्द लॉन्च हो सकती हैं यामाहा की दो बाइक्स, जान लीजिये किन खूबियों से होंगी लैस

Yamaha Sports Bikes: यामाहा की आने वाली इन दोनों बाइक्स का मुकाबला भारतीय बाजार में टीवीएस अपाचे आरटीआर 310, केटीएम 390, कावासाकी निंजा जैसी बाइक्स के साथ होगा.

Yamaha Bikes: जापान की दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा जल्द ही अपनी दो स्पोर्ट्स बाइक को लॉन्च करने को तैयारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक, लॉन्च होने वाली बाइक्स आर3 और एमटी03 हैं. लॉन्च होते ही इन बाइक्स का मुकाबला टीवीएस, हीरो, बजाज, केटीएम, कावासाकी की बाइक्स के साथ होगा.

कैसा होगा डिजाइन?

यामाहा की तरफ से जल्द पेश की जाने वालीं दोनों बाइक्स के डिजाइन की बात करें तो, इसमें आर3 फुली फेयर्ड डिजाइन के साथ. जबकि दूसरी एमटी03 एक नेकेड स्ट्रीटफाइटर डिजाइन के साथ पेश की जा सकती है.

कैसे होंगे फीचर्स?

जानकारी के मुताबिक, इन दोनों बाइक्स में ड्यूल चैनल एबीएस देखने को मिलेगा. इसके अलावा इनमें यूएसडी फॉर्क्स, ऊंची सीट, बेहतरीन राइड क्वालिटी, ड्यूल LED हैडलैंप, LED टर्न इंडीकेटर, LED लाइट, फुली डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं.

कैसा होगा इंजन?

जानकारी के मुताबिक, यामाहा अपनी दोनों ही बाइक्स में 300 cc का लिक्विड कूल्ड इंजन दे सकती, जो बाइक्स को 41.4 bhp और 29.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा. ट्रांसमिशन के लिए दोनों बाइक्स को 6 स्पीड गियरबॉक्स के जोड़ा जाएगा. वहीं राइडिंग को बेहतर बनाने के लिए इसके अगले और पिछले दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे.

कीमत क्या होगी?

कंपनी की तरफ से फ़िलहाल बाइक्स की लॉन्चिंग के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन अनुमान के मुताबिक, दोनों बाइक्स को जून तक लॉन्च किया जा सकता है. उम्मीद की जा रही है कंपनी आर3 को 3-3.5 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर और एमटी03 को लगभग 3 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है.

इनसे होगा मुकाबला

यामाहा की आने वाली इन दोनों बाइक्स का मुकाबला भारतीय बाजार में टीवीएस अपाचे आरटीआर 310, केटीएम 390, कावासाकी निंजा जैसी बाइक्स के साथ होगा.

यह भी पढ़ें- Hybrid Cars: कुछ कारों को हाइब्रिड क्यों कहा जाता है, ऐसी गाड़ी खरीदने में नुकसान है या फायदा? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget