एक्सप्लोरर

Upcoming Micro SUV: ग्रैंड आई 10 नियोस और मारुति स्विफ्ट जैसी हैचबैक जाएंगे भूल, उसी कीमत में मिलेगी नई एसयूवी 

हुंडई एक्सटर की कीमतों का खुलासा 10 जुलाई को इसके लॉन्च के साथ ही किया जाएगा. हालांकि इसकी कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होने की संभावना है. यह सीधे तौर पर टाटा पंच को टक्कर देगी.

Hyundai Exter: देश में छोटी एसयूवी कारों की डिमांड पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी है, साथ ही इस सेगमेंट में मॉडल्स की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. सबसे पहले मारुति एस प्रेसो आई थी, उसके बाद टाटा पंच और सिट्रोएन सी 3 जैसे मॉडल्स की इंट्री हुई. फिलहाल इस सेगमेंट में टाटा पंच का दबदबा है, जो एक 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है और यह 6 लाख रुपये के शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. लेकिन अगले महीने इसी सेगमेंट में हुंडई भी अपने नए मॉडल के साथ प्रवेश करने वाली है. जिसका नाम हुंडई एक्सटर होगा, जिसे 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा. इसकी कीमत ग्रैंड आई10 निओस और मारुति स्विफ्ट जैसी सामान्य हैचबैक के समान होगा. लेकिन इसमें आप एक एसयूवी कार का मजा ले सकते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या होगी इस कार की खूबियां. 

डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

हुंडई एक्सटर के सभी फीचर्स का खुलासा पहले ही हो चुका है, इसमें एक फुल डिजिटल ड्राइवर मिलेगा. साथ में बीच में एक कलर्ड टीएफटी एमआईडी भी मिलेगा, जहां आप डिस्टेंस टू एंप्टी, टायर प्रेशर्स और ओडोमीटर रीडिंग जैसी डिटेल्स देख सकते हैं. जबकि ग्रैंड आई10 निओस में सिर्फ कलर्ड टीएफटी डिस्प्ले ही मिलता है.

मिलेंगे 6 एयरबैग

नई एक्सटर स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग्स के साथ आएगी, जबकि ग्रैंड आई10 निओस स्टैंडर्ड तौर पर केवल 4 एयरबैग ही मिलते हैं, जबकि टॉप वेरियंट में 6 एयरबैग्स मिलते हैं.  

डुअल कैमरा डैशकैम

इसमें डैशबोर्ड कैमरा भी मिलेगा, जिसे लोग आमतौर पर आफ्टर मार्केट एक्सेसरी के तौर पर लगवाते हैं. यह इस फीचर के साथ आने वाली पहली एसयूवी होगी. यह सुरक्षा के लिहाज से बहुत शानदार फीचर है, जो ऑल टाइम रिकॉर्डर के साथ आएगा.  

सिंगल पेन सनरूफ

यह देश की सबसे सस्ती सनरूफ वाली कार होगी, जो कि कंपनी के ग्रैंड आई10 निओस से तुलना में दो कदम आगे है. साथ ही इस फीचर के दम पर ये टाटा पंच से भी मुकाबला करेगी. 

कितनी होगी कीमत

हुंडई एक्सटर की कीमतों का खुलासा 10 जुलाई को इसके लॉन्च के साथ ही किया जाएगा. हालांकि इसकी कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होने की संभावना है. यह सीधे तौर पर टाटा पंच को टक्कर देगी.

यह भी पढ़ें :- भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं ये 5 फुल साइज एसयूवी, फॉर्च्यूनर है सबसे आगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आने वाले दिनों में लॉन्च होंगी ये डीजल SUVs, देख लें लिस्ट
आने वाले दिनों में लॉन्च होंगी ये डीजल SUVs, देख लें लिस्ट
27.9 लाख रुपये में Kia की 7-Seater SUV, Hybrid-Diesel दोनों ऑप्शन
27.9 लाख रुपये में Kia की 7-Seater SUV, Hybrid-Diesel दोनों ऑप्शन
66 लाख रुपये कीमत, 25 KMPL वाली Luxury Sedan, कैसी है नई Lexus?
66 लाख रुपये कीमत, 25 KMPL वाली Luxury Sedan, कैसी है नई Lexus?
सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन सा, कितनी है कीमत?
सबसे ज्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन सा, कितनी है कीमत?

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? तेल खरीद पर भारत को मिल सकती है राहत
नहीं लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? तेल खरीद पर भारत को मिल सकती है राहत
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
बाघ ने आदमी पर किया जानलेवा हमला, कुत्ते ने बचाई जान, वीडियो वायरल
बाघ ने आदमी पर किया जानलेवा हमला, कुत्ते ने बचाई जान, वीडियो वायरल
Embed widget