एक्सप्लोरर

Upcoming Compact SUVs: कर लें तैयारी, 10 लाख रुपये से कम कीमत पर भारतीय बाजार में आने वाली हैं 6 नई कॉम्पैक्ट एसयूवी

हुंडई, वेन्यू के नए जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई वेन्यू 2025 में नए तालेगांव प्लांट में वाली ब्रांड की पहली गाड़ी होगी. उम्मीद है कि इसे नई क्रेटा जैसा डिजाइन मिलेगा.

Upcoming Compact SUVs under 10 Lakh: भारतीय बाजार में एसयूवी की डिमांड लगातार बढ़ रही है. इस डिमांड को पूरा करने के लिए कार निर्माताओं ने एसयूवी की परिभाषा को बदल दिया है और आज हम आपको 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली ऐसी कई एसयूवी के बारे में बताने वाले हैं, जो जल्द ही बाजार में आने वाली हैं. 

टाटा पंच फेसलिफ्ट

इस साल की शुरुआत में, टाटा मोटर ने पुष्टि की थी कि पंच फेसलिफ्ट को 2025 के मध्य या उसके बाद लॉन्च किया जाएगा, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इसमें क्या नया मिलने की उम्मीद है, लेकिन हम इसमें नए बंपर, हेडलैंप और बोनट डिजाइन मिलने की उम्मीद कर रहे हैं. साथ ही इसमें वेंटिलेटेड सीट, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टच-बेस्ड HVAC कंट्रोल और फेसलिफ्ट मॉडल पर वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएँ मिलने की उम्मीद है. हालांकि इसके इंजन सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है. 

स्कोडा कॉम्पैक्ट एसयूवी 

स्कोडा ने पुष्टि की है कि वह एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पर काम कर रही है और इसे मार्च 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है. इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसमें इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन का खुलासा हुआ है. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा जो 113bhp और 178Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा. ट्रांसमिशन ऑप्शंस में मैन्युअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स शामिल होने की उम्मीद है. फ़ीचर के लिहाज़ से, इसमें 360-डिग्री कैमरा, एम्बिएंट लाइटिंग और अन्य फीचर्स मिल सकते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम होने की संभावना है.

निसान मैग्नाइट/रेनॉ काइगर फेसलिफ्ट

निसान ने भारत में मैग्नाइट फेसलिफ्ट की टेस्टिंग शुरू कर दी है. इस कार में नई ग्रिल, बंपर और हेडलैंप सेटअप जैसे कुछ बदलाव किए गए हैं. हालांकि इंटीरियर में, किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. मैग्नाइट की तरह, रेनॉ काइगर में भी इसी तरह के बदलाव मिलने की उम्मीद है. फीचर्स के मामले में दोनों फेसलिफ्ट में सनरूफ, ऑटो-डिमिंग IRVM, 6 एयरबैग और वेंटिलेटेड सीटें मिल सकती हैं. इनके पॉवरट्रेन सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. 

एमजी कॉम्पैक्ट एसयूवी

एमजी, कॉमेट ईवी के समान प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक नई छोटी एसयूवी लाने जा रही है.पिछले साल, MG ने भारत में बाओजुन येप कॉम्पैक्ट एसयूवी के डिज़ाइन का पेटेंट कराया था. येप कॉमेट से थोड़ी लंबी है. इसका इंटीरियर डिज़ाइन लगभग कॉमेट जैसा ही है. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के फीचर्स में 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एक ग्लोवबॉक्स, 10.25-इंच की ड्यूल स्क्रीन, एक रोटरी गियरबॉक्स, एक 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीटें, एक रियरव्यू कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें शामिल हैं. MG इसे त्यौहारी सीज़न के आसपास लॉन्च कर सकती है.

न्यू जेन हुंडई वेन्यू

हुंडई, वेन्यू के नए जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई वेन्यू 2025 में नए तालेगांव प्लांट में वाली ब्रांड की पहली गाड़ी होगी. उम्मीद है कि इसे नई क्रेटा जैसा डिजाइन मिलेगा. यह एक नए प्लेटफॉर्म पर भी बेस्ड हो सकती है. इंटीरियर में, एक नए डैशबोर्ड लेआउट की उम्मीद है. इसमें एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीटें जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें -

पिछले महीने होंडा कारों की बिक्री में आई उछाल, घरेलू बाजार में कंपनी का संघर्ष जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोल्स-रॉयस खरीदने के लिए कितनी लगेगी डाउन पेमेंट, महीने की क्या होगी EMI
रोल्स-रॉयस खरीदने के लिए कितनी लगेगी डाउन पेमेंट, महीने की क्या होगी EMI
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर BS-VI गाड़ियों की एंट्री नहीं, नियम तोड़ा तो क्या होगा?
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर BS-VI गाड़ियों की एंट्री नहीं, नियम तोड़ा तो क्या होगा?
एक दिन में कितनी कमाई करके देती है लग्जरी बस, कितना होता है खर्चा?
एक दिन में कितनी कमाई करके देती है लग्जरी बस, कितना होता है खर्चा?
ट्रैवल बिजनेस में करनी है एंट्री, जानिए कितने रुपये की आएगी एक वॉल्वो बस?
ट्रैवल बिजनेस में करनी है एंट्री, जानिए कितने रुपये की आएगी एक वॉल्वो बस?

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला, जांच के लिए गठित की SIT
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
Embed widget