एक्सप्लोरर

Upcoming Cars: 10 लाख रुपये के अंदर खरीदनी है एक शानदार कार, तो करिए थोड़ा इंतजार, जल्द आने वाले हैं ये नए मॉडल्स

अल्ट्रोज के बाद अब टाटा पंच भी सीएनजी वर्जन में आने वाली है. जिसमें पंच की तरह ही फ्लोर के नीचे 30 लीटर के डुअल-सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा.

Cars under 10 Lakh in India: देश में कम कीमत वाली कारों की बिक्री सबसे ज्यादा होती है. यदि ऐसे में आप एक नई कार खरीदने वाले हैं और आपका बजट 10 लाख रुपये तक का है तो आज हम आपको कुछ ऐसी कारों के बारे में बताने वाले हैं जो किफायती कीमत पर जल्द ही बाजार में आने वाली हैं. 

हुंडई एक्सटर

हुंडई मोटर 10 जुलाई को भारत में अपनी नई माइक्रो एसयूवी लॉन्च करने वाली है. इस कार का डिजाइन बहुत ही आकर्षक होगा. यह EX, S, SX, SX(O) और SX(O) जैसे कुल 5 ट्रिम्स में उपलब्ध होगी. इसमें 1.2 लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलेगा. साथ ही इसमें सीएनजी का भी विकल्प मिलेगा. इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम होने की उम्मीद है. इस कार को आप 11,000 रुपये में बुक कर सकते हैं. 

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट को अगस्त 2023 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. इस फेसलिफ्ट मॉडल में इसके इंटिरियर को बहुत सारे अपडेट मिलने वाले हैं. इस कार में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 2 स्पोक स्टीयरिंग व्हील सहित ढेर सारे नए डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिलेंगे साथ ही इस एसयूवी में एक नया 1.2-लीटर tGDi पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है. यह इंजन 125 bhp की पॉवर और 225 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इस कार की कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. 

किआ सोनेट फेसलिफ्ट

सोनेट फेसलिफ्ट को कंपनी 2024 की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है. इसमें ढेर सारे टेक्नोलॉजी अपडेट देखने को मिल सकता है. साथ ही इसमें ढेर सारे फीचर्स भी मिलेंगे. इस कार में मौजूदा 1.2-लीटर NA पेट्रोल, 1.5-लीटर CRDi डीजल और 1.0-लीटर tGDi पेट्रोल इंजन का विकल्प मौजूद रहेगा.

न्यू जेनरेशन होंडा अमेज

इस कार को 2024 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है. इसमें एक 1.2-लीटर i-VTEC इंजन पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 90 bhp की पॉवर और 110 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. साथ ही इसमें नया डिजाइन देखने को मिल सकता है. इसमें ADAS भी मिलने की संभावना है. 

टाटा पंच सीएनजी

अल्ट्रोज के बाद अब टाटा पंच भी सीएनजी वर्जन में आने वाली है. जिसमें पंच की तरह ही फ्लोर के नीचे 30 लीटर के डुअल-सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. इस कार में  एक 1.2 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 77 बीएचपी की पॉवर और 97 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स मिलेगा.

यह भी पढ़ें :- टाटा हैरियर और सफारी में नहीं मिलेगा सीएनजी पावरट्रेन, नेक्सन में उपलब्ध होगा सीएनजी वेरिएंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
कार खरीदने के बाद बाहर से कराने जा रहे ये मॉडिफिकेशन? पहले जानें नियम
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
E20 पर मचा हड़कंप, फ्यूल की क्वालिटी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
बस साल में एक बार सर्विस, 200 KM रेंज के साथ आ रहा ये स्कूटर
बस साल में एक बार सर्विस, 200 KM रेंज के साथ आ रहा ये स्कूटर
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget