एक्सप्लोरर

Upcoming Adventure Bikes: एडवेंचर राइडर्स की मौज! जल्द लॉन्च होंगी 5 नई एडवेंचर बाइक, देखें लिस्ट

भारतीय मार्केट में 5 नई एडवेंचर बाइक्स लॉन्च होने जा रही हैं, जिनमें TVS, Royal Enfield और Hero की बाइक्स का नाम शामिल हैं. आइए फीचर्स और डिटेल्स जानते हैं.

इंडियन बाइक लवर्स के लिए आने वाला साल बेहद खास होने वाला है. खासकर एडवेंचर बाइक सेगमेंट में, जहां ग्राहकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है. अब रॉयल एनफील्ड, टीवीएस, हीरो मोटोकॉर्प और बीएमडब्ल्यू जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए मॉडल्स के साथ बाजार में उतरने की तैयारी कर रही हैं. इन बाइक्स में शानदार लुक, दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स होंगे, आइए उन 5 एडवेंचर बाइक्स के बारे में जानते हैं, जो 2025-26 में भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च होने वाली हैं.

TVS Apache RTX 300

  • TVS की पहली एडवेंचर बाइक Apache RTX 300 को अगस्त 2025 में लॉन्च किया जाएगा. इस बाइक को पहली बार 2025 ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था और तब से इसे लेकर उत्साह बना हुआ है. इसमें एक नया 299cc का RT-XD4 लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जाएगा, जो 35bhp की पावर और 28.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ-साथ इसमें स्लिप और असिस्ट क्लच, क्रूज कंट्रोल, और 5-इंच TFT डिस्प्ले जैसे फीचर्स होंगे. ये बाइक उन राइडर्स के लिए खास होगी जो बजट में हाई-टेक एडवेंचर बाइक की तलाश में हैं.

Royal Enfield Himalayan 750

  • रॉयल एनफील्ड हिमालयन सीरीज को पसंद करने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. कंपनी इस साल के आखिर तक अपनी पावरफुल Himalayan 750 को लॉन्च कर सकती है. ये बाइक नए 750cc ट्विन-सिलेंडर एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन के साथ आएगी जो मौजूदा 650cc इंजन से कहीं ज्यादा पावरफुल होगी. उम्मीद की जा रही है कि ये इंजन 60bhp से ज्यादा पावर और 60Nm टॉर्क देगा. लद्दाख में टेस्टिंग के दौरान देखे गए स्पाई शॉट्स से साफ है कि इस बाइक में डुअल डिस्क ब्रेक, एडजस्टेबल USD फ्रंट फोर्क्स, और नया डिजाइन देखने को मिल सकता है.

BMW F 450 GS

  • BMW Motorrad की नई एंट्री-लेवल एडवेंचर बाइक F 450 GS इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकती है. इसे पहली बार 2024 EICMA शो में कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था. ये बाइक 450cc पैरेलल-ट्विन इंजन के साथ आएगी और इसमें 19-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील्स होंगे. कंपनी का दावा है कि इसका कुल वजन सिर्फ 175 किलोग्राम होगा, जिससे ये हल्की और फुर्तीली रहेगी.

Hero Xpulse 421 

Hero MotoCorp भी अब अपनी Xpulse सीरीज को अपग्रेड करने जा रहा है. कंपनी 2026 की शुरुआत में Xpulse 421 को लॉन्च कर सकती है. ये बाइक सीधे Royal Enfield Himalayan 450 और KTM 390 Adventure R जैसी बाइकों को टक्कर देगी. इसमें 421cc का लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन होगा जो 35–40bhp की पावर जनरेट करेगा. बाइक में लॉन्ग ट्रैवल सस्पेंशन, USD फोर्क्स और डुअल-पर्पस टायर्स दिए जाएंगे .

Royal Enfield Himalayan Electric

  • रॉयल एनफील्ड अब अपनी एडवेंचर सीरीज को इलेक्ट्रिक अवतार में भी लाने जा रहा है. Himalayan Electric का एक टेस्टिंग प्रोटोटाइप हाल ही में लद्दाख की ऊंची सड़कों पर देखा गया है. हालांकि इस मॉडल की रेंज और फीचर्स की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ये बाइक अगले 18 महीनों के भीतर बाजार में लॉन्च की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें: ये हैं भारत की टॉप 5 फ्यूल एफिशिएंट कारें, माइलेज 34 km से भी ज्यादा, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
बच्चे को दी कार-बाइक की चाबी? माता-पिता को पड़ेगा भारी
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
मात्र 340 रुपये में महीनेभर टोल की टेंशन खत्म, जानें नया नियम
Car Roof Carrier Rules: क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
क्या नॉर्मल कार पर लगाया जा सकता है रूफ कैरियर, क्या हैं इसके नियम?
ऑटो-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन, पुराने परमिट की होगी जांच
ऑटो-टैक्सी वालों की बढ़ी टेंशन, पुराने परमिट की होगी जांच

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget