एक्सप्लोरर

TVS ने बंद किया अपना लोकप्रिय स्कूटर, होंडा एक्टिवा से था मुकाबला

Jupiter Grande को आखिरी बार पिछले साल सितंबर में अपडेट किया था. आपको बता दें कि कंपनी अपने Jupiter स्कूटर को BS6 इंजन के साथ पहले ही अपग्रेड कर चुकी है.

नई दिल्ली: TVS मोटर ने अपना लोकप्रिय स्कूटर Jupiter Grande को अपनी वेबसाइट से हटा दिया है, माना जा रहा है कि कंपनी ने इसे अस्थायी रूप बंद कर दिया है. Jupiter Grande को आखिरी बार पिछले साल सितंबर में अपडेट किया गया था. आपको बता दें कि कंपनी अपने  Jupiter स्कूटर को BS6 इंजन के साथ पहले ही अपग्रेड कर चुकी है और उम्मीद जताई जा रही है कि Jupiter Grande को जल्द ही अपग्रेड करके पेश करेगी. आइये जानते हैं इस स्कूटर के फीचर्स और इंजन डिटेल्स के बारे में.

Jupiter Grande में BS6 वाला 109.7cc का इंजन लगा है जोकि 8PS की पावर और 8.4Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन CVT गियरबॉक्स से लैस है. इस स्कूटर के लुक्स को आम स्कूटर की तुलना में ज्यादा लुभावना किया गया था.इसमें क्रोम का ज्यादा इस्तेमाल किया गया था. इसमें एलईडी हेडलाइट और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं.

Jupiter Grande में ब्लूटूथ-इनेबल्ड इंस्ट्रूमेंट पैनल भी देखने को मिलता है. इसमें TVS स्मार्ट कनेक्ट ब्लूटूथ दिया है, जिसमें आप स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकते हैं, इतना ही नहीं इसमें कॉल, टेक्स्ट नोटिफिकेशन, ओवर स्पीड अलर्ट, हेलमेट रिमाइंडर जैसे फीचर्स भी काफी आकर्षित करते हैं. बेहतर ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है.

होंडा एक्टिवा से मुकाबला

TVS Jupiter Grande का सीधा मुकाबला होंडा एक्टिवा से था. स्कूटर सेगमेंट में इस समय एक्टिवा बेहद पॉपुलर और सबसे अधिक बिकने वाला स्कूटर भी है .एक्टिवा 6G की कीमत 64,464 रुपये से शुरू होती है. इसमें 109.51cc का इंजन लगा है, जो 7.6bhp का पावर और 8.79 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

इस स्कूटर के फ्रंट और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिए गए हैं.  एक्टिवा 6G में लगी esp टेक्नॉलजी की मदद से 10 फीसदी ज्यादा माइलेज मिलती है जबकि TVS Jupiter में इको-थ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन दिया है जिससे 15 फीसदी माइलेज जयादा मिलती है.

यह भी पढ़ें 

Pioneer ने लॉन्च किया मल्टीपर्पज टैबलेट कॉम्बो, कार के अंदर और बाहर भी कर सकते हैं इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च
टायरों से आ रही कट-कट की आवाज, इन तरीकों से नहीं आएगा मोटा खर्च
इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
इन कारों पर अभी चल रहा जबरदस्त ऑफर, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
FASTag Annual Pass हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, जानें क्यों?
FASTag Annual Pass हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, जानें क्यों?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
'मैं क्या कोई बैंड-बाजे की पार्टी हूं...', SIR विवाद पर विपक्ष से क्यों गुस्सा हुए ओवैसी?
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget