एक्सप्लोरर

काफी सस्ती मिल रही आपकी ये फेवरेट TVS बाइक, सिर्फ इतने टाइम तक रहेगा ऑफर

TVS Ronin युवाओं की पसंदीदा बाइक है. यह Royal Enfield Hunter 350 और Honda CB350 RS जैसी बाइक्स को टक्कर देती है. ऐसे में इस बाइक की कीमत कम हो जाना एक बड़ा मौका है.

TVS Ronin Motorcycle: टीवीएस मोटर्स ने युवाओं की पसंदीदा बाइक TVS Ronin की कीमतों में बड़ी कटौती की है. फेस्टिव सीजन में अगर आप नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे अच्छा मौका आपके लिए नहीं हो सकता. टीवीएस ने Ronin के बेस वेरिएंट की कीमत में 15 हजार रुपये की कटौती की है, जिसके बाद अब इसकी कीमत 1 लाख 35 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है. 

आपके लिए यह जानना जरूरी है कि TVS Ronin के टॉप वेरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. TVS Ronin डीएस, टीडी और टीडी स्पेशल एडिशन वेरिएंट की कीमतें पहले जैसी ही हैं. TVS Ronin TD स्पेशल एडिशन की कीमत 1.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो कि इसके बेस वेरिएंट से काफी ज्यादा है. 

TVS Ronin के फीचर्स

TVS Ronin में आपको कई शानदार फीचर्स मिलते हैं. इसमें गोल्डन यूएसडी टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, 7-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक, 17-इंच अलॉय व्हील्स और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की सुविधा मिलती है. हालांकि, बेस वेरिएंट में डुअल-चैनल ABS का फीचर नहीं है. अगर आपको यह फीचर चाहिए तो आपको TVS Ronin TD Dual Channel ABS वेरिएंट खरीदना होगा, जिसकी कीमत 1.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

इंजन और प्रदर्शन

TVS Ronin में 225.9cc का ऑयल-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 20.4 bhp की पावर और 19.93 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट व स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है. बाइक का लुक भी काफी स्टाइलिश है, जिसमें ब्लैक फिनिश के साथ व्हील रिम्स और हेडलैंप बेज़ेल शामिल हैं.

TVS Ronin सीधे तौर पर Royal Enfield Hunter 350 और Honda CB350 RS जैसी बाइक्स को टक्कर देती है, और अब इसकी कम हुई कीमत इसे और भी आकर्षक बना देती है.

ये भी पढ़े :

अंबानी या अडानी नहीं बल्कि इनके पास है सबसे महंगी कार नंबर प्लेट, जानें मालिक और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस थोड़ा-सा इंतजार, Royal Enfield ला रही ये शानदार बाइक्स
बस थोड़ा-सा इंतजार, Royal Enfield ला रही ये शानदार बाइक्स
Brezza vs Kiger, कम बजट में कौन सी SUV बेहतर?
Brezza vs Kiger, कम बजट में कौन सी SUV बेहतर?
Kia का फ्यूचर प्लान, EV-CNG से करेगी इंडस्ट्री में धमाका
Kia का फ्यूचर प्लान, EV-CNG से करेगी इंडस्ट्री में धमाका
महंगी हो गई Citroen की ये कार, नया एडिशन हाल ही में हुआ लॉन्च
महंगी हो गई Citroen की ये कार, नया एडिशन हाल ही में हुआ लॉन्च

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget