एक्सप्लोरर

158 किमी रेंज और स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ TVS ने पेश किया नया ई-स्कूटर, जानें कीमत

TVS Orbiter: टीवीएस ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी का तीसरा ई-स्कूटर है, जिसे iQube और X के बाद पेश किया गया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 99,900 रुपये तय की गई है.

टीवीएस ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter लॉन्च कर दिया है. दरअसल, ये कंपनी का तीसरा ई-स्कूटर है जिसे iQube और X के बाद पेश किया गया है. इसे खास तौर पर एंट्री-लेवल मॉडल के रूप में उतारा गया है. स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 99,900 रुपये रखी गई है और इसे कंपनी की वेबसाइट पर केवल 5,001 रुपये के रिफंडेबल अमाउंट के साथ बुक किया जा सकता है. इसकी डिलीवरी दिवाली 2025 के बाद शुरू होगी. आइए विस्तार से जानते हैं.

बैटरी और रेंज

  • TVS Orbiter को 3.1 kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है. एक बार चार्ज करने पर यह स्कूटर 158 किलोमीटर तक की रेंज देता है. यह रेंज इसे सेगमेंट में खास बनाती है क्योंकि iQube का यही बैटरी पैक केवल 123 किमी तक की रेंज देता है और iQube का 3.5 kWh बैटरी पैक भी 145 किमी से ज्यादा नहीं जाता. इस तरह Orbiter रेंज के मामले में TVS की अब तक की सबसे बेहतर ई-स्कूटर है.

डिजाइन और फीचर्स

  • कंपनी ने Orbiter को "भारत का सबसे एयरोडायनामिक ई-स्कूटर" बताया है. इसका मिनिमलिस्ट और मॉडर्न डिजाइन एलईडी हेडलैम्प, फ्रंट विंडस्क्रीन और 14-इंच अलॉय व्हील्स के साथ आता है. स्कूटर में 290mm फुटबोर्ड ज्यादा लेगरूम देता है और 34 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज भी मौजूद है. इसके अलावा इसमें दो राइड मोड – इको और पावर, रिजनरेटिव ब्रेकिंग, क्रूज कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, USB चार्जिंग स्लॉट और रिवर्स मोड जैसी एडवांस सुविधाएं दी गई हैं.

स्मार्ट कनेक्टिविटी

  • कीमत भले ही एंट्री-लेवल हो, लेकिन फीचर्स किसी प्रीमियम ई-स्कूटर से कम नहीं हैं. TVS Orbiter में कलर्ड LCD डिस्प्ले दिया गया है जो स्मार्टफोन से कनेक्ट हो सकता है. इसके जरिए राइडर को कॉल अलर्ट, नेविगेशन, लाइव लोकेशन, जियो-फेंसिंग, फॉल डिटेक्शन, थेफ्ट अलर्ट और OTA अपडेट्स जैसी हाई-टेक सुविधाएं मिलती हैं.

कलर ऑप्शंस

  • कस्टमर्स को TVS Orbiter 6 अलग- अलग रंगों में उपलब्ध कराया गया है. इनमें नीयॉन सनबर्स्ट, स्ट्राटोस ब्लू, लूनर ग्रे, स्टेलर सिल्वर, कॉस्मिक टाइटेनियम और मार्टियन कॉपर शामिल हैं. इतने सारे कलर ऑप्शंस इसे युवाओं और स्टाइल पसंद करने वालों के लिए और भी खास बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: GST में बदलाव से इंडियन टू-व्हीलर इंडस्ट्री पर संकट, Royal Enfield ने उठाई एक समान GST की मां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget