एक्सप्लोरर

TVS Motors: फरवरी 2023 में जमकर बढ़ी टीवीएस मोटर्स की घरेलू बिक्री, एक्सपोर्ट में आई तगड़ी गिरावट

फरवरी 2023 टीवीएस के एक्सपोर्ट में 52.19 प्रतिशत भारी गिरावट दर्ज की गई. जिसमें फरवरी 2022 में निर्यात की गई 93,014 इकाइयों की तुलना में केवल 44,470 यूनिट का निर्यात हुआ.

TVS Motors Sales Report: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर ने फरवरी 2023 में कुल 2,65,872 वाहनों की बिक्री की, इसमें घरेलू और निर्यात दोनों शामिल हैं. जबकि कंपनी ने फरवरी 2022 में 2,66,212 वाहनों की बिक्री की थी. कंपनी ने घरेलू तौर पर फरवरी में 221,402 यूनिट्स की बिक्री की है, जिसमें 27.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. यह फरवरी 2022 में बेची गई 1,73,198 यूनिट्स की तुलना में 48,204 यूनिट्स अधिक है.

आई क्यूब रहा सबसे आगे

कंपनी ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में सबसे ज्यादा 593.57 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की. लेकिन फरवरी 2023 में कंपनी का निर्यात 52.19 प्रतिशत घटकर 44,470 यूनिट्स रह गया, जो कि फरवरी 2022 में 93,014 यूनिट्स था.  

जुपिटर की बढ़ी बिक्री

TVS ने फरवरी 2023 में घरेलू बाजारों में Jupiter की सबसे अधिक बिक्री हुई. पिछले महीने इस स्कूटर की 53,891 यूनिट्स की बिक्री हुई. जो फरवरी 2022 के मुकाबले में 14.44 प्रतिशत अधिक है. फरवरी 2023 में होंडा एक्टिवा के बाद जुपिटर दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा.

टीवीएस एक्सएल में आई गिरावट

इस दौरान टीवीएस एक्सएल की सालाना बिक्री 1.40 प्रतिशत की घटकर 35,848 यूनिट्स की तुलना में 35,346 यूनिट्स रह गई. वहीं पिछले महीने अपाचे की बिक्री फरवरी 2022 में बेची गई 16,406 यूनिट्स के मुकाबले 112.94 प्रतिशत बढ़कर 34,935 यूनिट्स हो गई. इसी तरह रेडर की बिक्री भी 105.82 प्रतिशत बढ़कर 30,346 यूनिट्स हो गई. 

एन टॉर्क की घटी बिक्री

फरवरी 2023 में TVS Ntorq की बिक्री 25.74 प्रतिशत घटकर 17,124 यूनिट्स रह गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में बिक्री 23,061 यूनिट्स थी. इस दौरान टीवीएस स्पोर्ट की बिक्री 71.16 प्रतिशत बढ़कर 11,839 यूनिट्स हो गई, जबकि रेडियन की बिक्री 16.29 प्रतिशत घटकर 8,212 यूनिट्स रह गई. वहीं TVS Pep+ में 17.03 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ 5,555 यूनिट की बिक्री हुई. साथ ही जेस्ट की 4,560 यूनिट, स्टार सिटी की 3,698 यूनिट और RR310 की 374 यूनिट की बिक्री हुई.

एक्सपोर्ट में आई गिरावट 

फरवरी 2023 टीवीएस के एक्सपोर्ट में 52.19 प्रतिशत भारी गिरावट दर्ज की गई. जिसमें फरवरी 2022 में निर्यात की गई 93,014 इकाइयों की तुलना में केवल 44,470 यूनिट का निर्यात हुआ. इस दौरान स्टार सिटी 125 की सबसे ज्यादा 18,250 यूनिट्स का निर्यात हुआ. वहीं जुपिटर के 5,343 यूनिट्स का एक्सपोर्ट हुआ. इसके बाद, स्पोर्ट की 5,148 यूनिट्स, स्टार सिटी की 4,876 यूनिट्स और अपाचे की 4,671 यूनिट्स का निर्यात हुआ. रेडर का निर्यात 50 प्रतिशत घटकर 1,910 यूनिट्स रह गया, जो फरवरी 2022 में 3,820 यूनिट्स था. इसी तरह एक्सएल का निर्यात भी 62.64 प्रतिशत घटकर 612 यूनिट रह गया, जो फरवरी 2022 में बेची गई 1,638 इकाइयों से था. साथ ही कंपनी के अन्य मॉडल्स के एक्सपोर्ट में भी पिछले महीने गिरावट दर्ज की गई है.

यह भी पढ़ें :- टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट, मिलेंगे ये बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
Tata Tiago EV को मिलेगी नई चुनौती, 4.5 लाख रुपये की ये इलेक्ट्रिक कार मचा सकती है तहलका
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?
15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है नई Mahindra Scorpio N, जानिए क्या हो सकता है खास?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget