एक्सप्लोरर

फेस्टिव सीजन पर TVS मोटर ने बाइक और स्कूटर पर पेश किए शानदार ऑफर्स, यहां जानें डिटेल्स

इस समय TVS की बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए खास साबित हो सकता है. कंपनी अपने प्रोडक्ट्स पर कई शानदार ऑफर्स लेकर आई है. आइए जानते हैं टीवीएस के किस प्रोडक्ट पर क्या ऑफर है.

देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इस मौके पर देश की प्रमुख टू-व्हीलर कंपनी  टीवीएस मोटर ने अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए अपने टू-व्हीलर्स पर काफी पर अच्छे ऑफर्स की पेशकश की है. अगर आप इस समय कंपनी की बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए खास साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कंपनी की तरफ से मिलने वाले इन ऑफर्स के बारे में.

TVS Apache RR 310 पर कैशबैक
यह कंपनी की एक फास्ट और स्पोर्टी बाइक है, जिसकी एक्स-शो रूम कीमत 2,59,990 रुपये है. इस बाइक पर सबसे कम रेट ऑफ इंटरेस्ट 7.7 फीसदी की दर से ऑफर किया जा रहा है, साथ ही Pre-Approved लोन की भी सुविधा मिल रही है. इसके अलावा ICICI बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से EMI करने पर 5 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा. यह काफी अच्छी बाइक है जोकि आपके राइड के रोमांच को बेहतर बना देगी.

TVS Raider पर ऑफर
हाल ही में टीवीएस ने 125cc बाइक सेगमेंट में अपनी  Raider 125 को लॉन्च किया है. यह काफी बेहतर बाइक है जोकि स्पोर्टी डिजाइन के साथ कई अच्छे फीचर्स से लैस है. इस समय इस बाइक पर आपको No Cost EMI का ऑफर दिया जा रहा है.इसके अलावा इस पर 2.99 फीसदी की दर पर Low-Cost EMI का भी ऑफर किया जा रहा है.इस बाइक की कीमत 77,500 रुपये से शुरू होती है.

TVS Radeon पर ये हैं ऑफर्स
इस बाइक पर कंपनी की तरफ से काफी अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं. ग्राहकों के लिए इस बाइक पर काफी अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इस बाइक पर 14,999 रुपये की कम डाउन पेमेंट का ऑफर दिया रहा है.इसके अलावा ग्राहकों को इस बाइक पर 1999 रुपये की कम EMI का भी ऑफर मिल रहा है. इतना ही नहीं इस बाइक पर 5000 रुपये का कैशबैक और रेट ऑफ़ इंटरेस्ट 6.99 फिसदी की दर से ऑफर किया जा रहा है. इस बाइक की कीमत 59,900 रुपये से शुरू होती है. 

TVS Star city+ और Sport पर भी ऑफर्स
डेली यूज़ के लिए अगर आप बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आप  Sport के बारे में विचार कर अकते हैं. StaR city+ की कीमत 69,505 रुपये से शुरू होती है. इस बाइक पर 100 फीसदी फंडिंग मौजूद है. इसके अलावा 1999 रुपये की EMI, नो कॉस्ट EMI ऑफर और 5 फीसदी का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है.जबकि Sport बाइक पर 1555 रुपये की EMI,नो कॉस्ट EMIऑफर और पांच फीसदी का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है.इस बाइक की कीमत 58,130 रुपये से शुरू होती है.

TVS Zest 110 और Scooty Pep+ पर ऑफर्स 
अगर आप TVS Zest 110 और  Scooty Pep+ खरीदने की सोच रहे हैं तो कंपनी ने इन दोनों  मॉडल्स पर कई अच्छे ऑफर्स पेश किए हैं.पर  कंपनी की तरफ से 8999 रुपये की कम डाउन पेमेंट, नो कॉस्ट EMI और 5 फीसदी का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है. इस स्कूटर की कीमत 66,318 रुपये है. इसके अलावा Scooty Pep+ पर आपको 8999 रुपये की कम डाउन पेमेंट, नो कॉस्ट EMI और पांच फीसदी का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है. इतना ही नहीं Jupiter 110 पर आप 9500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इसके अलावा इस पर 5000 रुपये का कैशबैक ऑफर भी मिलेगा, साथ ही 6.99 फीसदी की दर से कम इंटरेस्ट रेट मिलेगा.

हीरो मोटोकॉर्प पर भी मिल रहे ऑफर्स 
इस दिवाली पर हीरो मोटोकॉर्प भी अपनी बाइक्स और स्कूटर्स पर कई अच्छे ऑफर्स दे रही है. इस सीजन आप करीब 12500 रुपये की बचत कर सकते हैं. इतना ही नहीं 5000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस, 2100 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 7500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ उठाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

Bajaj Pulsar 250: आज बाजार में एंट्री करेगी नई बजाज पल्सर 250, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे ये लेटेस्ट फीचर्स

सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर की रेंज देगी यह इलेक्ट्रिक बाइक, बुकिंग हुई शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
E100 से बदल जाएगी कारों की दुनिया, जानें कौन-सी गाड़ियां हैं तैयार?
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
क्या सर्दियों में घट जाती है EV की रेंज? ड्राइवर को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
Hyundai Bayon का CNG अवतार जल्द, इतनी हो सकती है कीमत
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?
दुनिया में कहां-कहां चल रही E100 वाली कारें, इस मामले में भारत कहां?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget