एक्सप्लोरर

TVS ने लॉन्च किए दो दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर: फुल चार्ज में मिलेगी 212 KM की रेंज, जानें पूरी डिटेल्स

TVS iQube 2025: TVS ने हाल ही में अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर-iQube S और ST। को लॉन्च कर दिए हैं. आइए इसके रेंज, फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल्स जानते हैं.

    TVS iQube 2025: TVS ने बिना ज्यादा शोर-शराबे के अपने दो नए iQube 2025 मॉडल लॉन्च कर दिए हैं. इनमें शामिल हैं iQube S और iQube ST, जो न सिर्फ शानदार रेंज देते हैं बल्कि फीचर्स में भी पहले से कहीं ज्यादा दमदार हैं.

    2025 TVS iQube S में अब पहले से बड़ा बैटरी पैक दिया गया है. पहले जहां इसमें 3.3kWh की बैटरी होती थी, अब यह बढ़कर 3.5kWh हो गई है. इस बदलाव के साथ इसकी IDC रेंज अब 145 KM हो गई है. दूसरी तरफ, TVS iQube ST को भी अपडेट किया गया है. इसकी बैटरी पहले 5.1kWh की थी जिसे अब बढ़ाकर 5.3kWh कर दिया गया है, जिससे इसकी IDC रेंज 212 KM तक पहुंच गई है – जो भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है.

    कीमत और वैरिएंट

    TVS ने iQube 2025 के लिए कई वैरिएंट बाजार में पेश किए हैं, जिनकी कीमतें उनके फीचर्स के आधार पर तय की गई हैं. iQube S का 5-इंच TFT डिस्प्ले वाला मॉडल 1.09 लाख में उपलब्ध है, जबकि 7-इंच TFT डिस्प्ले वाला वेरिएंट 1.17 लाख का है. वहीं, iQube ST के 3.5kWh बैटरी वाले वर्जन की कीमत 1.28 लाख और 5.3kWh बैटरी वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 1.59 लाख रखी गई है. सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं और इन स्कूटर्स की बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

    नए बदलाव और फीचर्स

    TVS ने iQube के नए वर्जन में सिर्फ बैटरी ही नहीं, बल्कि डिजाइन और फीचर्स में भी कई बड़े अपडेट किए हैं. iQube ST अब नए बेज रंग के इनर पैनल, डुअल-टोन सीट और पिलियन राइडर के लिए शानदार बैकरेस्ट के साथ आता है. इसके टॉप वेरिएंट में टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और अन्य स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स जैसे प्रीमियम विकल्प दिए गए हैं, जिससे यह स्कूटर अब और भी ज्यादा प्रीमियम और फ्यूचर-रेडी दिखता है.

    जल्द आएगा नया बजट इलेक्ट्रिक स्कूटर

    TVS इस समय एक बिल्कुल नए एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है, जिसे 2025 के दिवाली सीजन के दौरान लॉन्च किए जाने की संभावना है. इस स्कूटर की संभावित कीमत 90,000 रुपये से कम हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 2.2kWh की बैटरी या इससे छोटी बैटरी यूनिट दी जा सकती है, जो एक बार फुल चार्ज पर 70 से 80 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी. इसे खासतौर पर बजट-फ्रेंडली सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया जा रहा है.

    ये भी पढ़ें: शानदार माइलेज और ADAS वाली मेड-इन-इंडिया SUV को Japan NCAP में 4-स्टार रेटिंग! जानिए फीचर्स

    और पढ़ें
    Sponsored Links by Taboola

    टॉप हेडलाइंस

    फुल चार्ज पर चलती है 600 KM, Tata की इस EV की इतनी है कीमत
    फुल चार्ज पर चलती है 600 KM, Tata की इस EV की इतनी है कीमत
    E20 के दौर में पुरानी Car खरीद रहे, पहले Check करें ये चीज
    E20 के दौर में पुरानी Car खरीद रहे, पहले Check करें ये चीज
    फुल टैंक कराने पर कितना चलेगी Classic 350? खरीदने से पहले जानें
    फुल टैंक कराने पर कितना चलेगी Classic 350? खरीदने से पहले जानें
    पेट्रोल छोड़ अब इन गाड़ियों की ओर रुख कर रहे लोग, सामने आए ये आंकड़े
    पेट्रोल छोड़ अब इन गाड़ियों की ओर रुख कर रहे लोग, सामने आए ये आंकड़े

    वीडियोज

    Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
    Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
    Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News
    SWATANTRA की फिजिकल पेशी क्यों नहीं? वकील ने उठाए सवाल, परिवार को अनहोनी का शक! |ABPLIVE
    WORLD MAP CHANGED: दुनिया का नया नक्शा जारी! भड़का अमेरिका, भारत के लिए क्या बदला? |ABPLIVE

    फोटो गैलरी

    पर्सनल कार्नर

    टॉप आर्टिकल्स
    टॉप रील्स
    पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
    पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
    अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
    अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
    60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
    60 लाख लोगों के खातों में CM शुभेंदु ने डाले 1500-1500 रुपए, जानें फैसला
    'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
    'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
    ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
    ODI सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका ने किया टीम का एलान, स्टार ऑलराउंडर की वापसी
    CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
    CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
    वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
    वडोदरा में PM मोदी के कार्यक्रम का अनोखा क्रेज: BookMyShow पर पहली बार बुकिंग, स्लॉट फुल
    किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
    किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
    Embed widget