एक्सप्लोरर

शानदार माइलेज और ADAS वाली मेड-इन-इंडिया SUV को Japan NCAP में 4-स्टार रेटिंग! जानिए फीचर्स

Maruti Suzuki Fronx NCAP Rating: भारत में बने मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स को जापान NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार स्टार मिले. इसमें शानदार माइलेज, ADAS और 360 डिग्री वाले कैमरा जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं.

Maruti Suzuki Fronx Features: भारत में तैयार कर जापान में बेचे जा रहे मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स ने सेफ्टी के मामले में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस SUV को जापान की जानी-मानी New Car Assessment Program (Japan NCAP) की ओर से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

दरअसल, 14 मई 2025 को NASVA (National Agency for Automotive Safety and Victims’ Aid) ने Fronx की सेफ्टी रेटिंग घोषित की. टेस्ट में Fronx ने कुल 84% स्कोर किया. खास बात यह रही कि AECS (Advanced Emergency Call System) टेस्ट में इसने पूरे 8 में से 8 अंक हासिल किए.

फ्रंटल कोलिजन टेस्ट में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से दीवार से टकराने के बाद भी इस SUV ने बेहतरीन सुरक्षा स्तर दिखाया और टॉप रेटिंग प्राप्त की. ऑफसेट टेस्ट में भी कार का स्ट्रक्चर मजबूत बना रहा.

शानदार सेफ्टी फीचर्स

Maruti Suzuki Fronx को कई प्रीमियम सेफ्टी फीचर्स से लैस किया गया है, जो इसकी सुरक्षा को और भी बेहतर बनाते हैं. इसमें 6 एयरबैग्स (फ्रंट, साइड और कर्टन), 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और AECS (Advanced Emergency Call System) जैसी मॉडर्न सुविधाएं शामिल हैं. यह SUV Suzuki के टोटल इफेक्टिव कंट्रोल टेक्नोलॉजी (TECT) प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसकी बॉडी हाई स्ट्रेंथ स्टील से बनाई गई है. जापानी वर्जन में इसे Level-2 ADAS और AWD (All-Wheel Drive) फीचर के साथ लॉन्च किया गया है, जिससे इसकी सेफ्टी और ड्राइविंग एक्सपीरियंस दोनों और बेहतर हो जाते हैं.

इंजन ऑप्शन और दमदार माइलेज

Fronx को पेट्रोल और CNG दोनों फ्यूल ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. इसमें दो इंजन विकल्प मिलते हैं-पहला, 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन, जो 99 बीएचपी की पावर और 147.6 एनएम का टॉर्क देता है; दूसरा, 1.2 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, जो 89 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. CNG मोड में यह पावर घटकर 76 बीएचपी और 98.5 एनएम रह जाता है. ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 5-स्पीड AMT (ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) दोनों विकल्प उपलब्ध हैं. CNG मोड में Fronx का क्लेम्ड माइलेज 28.51 km/kg है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे किफायती SUV बनाता है.

Maruti Suzuki Fronx न केवल स्टाइलिश और ईंधन की दृष्टि से किफायती हो सकती हैं, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती हैं. Japan NCAP से मिली 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग इस बात का मजबूत प्रमाण है. अगर आप एक ऐसी SUV खरीदना चाहते हैं जो माइलेज, सेफ्टी और परफॉर्मेंस का संतुलन प्रदान करे, तो Fronx आपके लिए एक शानदार विकल्प है.

ये भी पढ़ें: 30 हजार सैलरी में भी खरीद सकेंगे ये सस्ती इलेक्ट्रिक कार, मिनटों में समझिए EMI का हिसाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में बेइज्जती! पुलिस ने कार की ली तलाशी, जानें क्या है मामला
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में बेइज्जती! पुलिस ने कार की ली तलाशी, जानें क्या है मामला
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट

वीडियोज

ABP Report: इंडिगो कोहराम का असली सच! | Indigo Flight Crisis | Viral Video | ABP News
Parliament Vande Mataram Debate: राष्ट्रगीत वाले विवाद का असली विलेन कौन? | Mahadangal
Goa Night Club fire Case: अग्निकांड के विलेन, बड़ा खुलासा...बड़ा एक्शन |ABP News | Khabar Gawah Hai
Goa Nightclub Fire Case: नाइट क्लब के मालिकों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर | Breaking
क्या Gold अभी भी बढ़ेगा? कब और कैसे करें निवेश, जानिए Nilesh Shah MD, Kotak Mahindra AMC की सलाह|

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में बेइज्जती! पुलिस ने कार की ली तलाशी, जानें क्या है मामला
पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी की लंदन में बेइज्जती! पुलिस ने कार की ली तलाशी, जानें क्या है मामला
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
अमरोहा: माता-पिता के बीच सो रहे बच्चे की घुटने से मौत, महज 23 दिन का था मासूम
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी से यूपी के आकिब खान तक, 5 अनकैप्ड तेज गेंदबाज जो IPL ऑक्शन में बन सकते हैं करोड़पति
Dhamaal 4 Release Date: 'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
'धुरंधर 2' से घबराए अजय देवगन! पोस्टपोन की 'धमाल 4', जानें नई रिलीज डेट
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Dhurandhar OTT Release: ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
ओटीटी पर कहां रिलीज होगी धुरंधर, धुरंधर की ओटीटी रिलीज डेट और धुरंधर की ओटीटी डील
Video: धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
Diabetes Risk Foods: आज ही खाना छोड़ दें ये 6 फूड, वरना आपकी बॉडी में घर बना लेगी डायबिटीज
आज ही खाना छोड़ दें ये 6 फूड, वरना आपकी बॉडी में घर बना लेगी डायबिटीज
Embed widget