एक्सप्लोरर

TVS Apache: ऐसी केवल 200 मोटरसाइकिल ही बनाएगी टीवीएस, यहां से करें अपनी बाइक तुरंत बुक

TVS Apache RTR 165 RP Price: बाइक को एक स्पोर्टी अपील नए रेड अलॉय व्हील और एक नई डुअल-टोन सीट से भी मिलता है.

TVS Apache RTR 165 RP Launched: TVS मोटर कंपनी ने अपनी रेस परफॉर्मेंस (RP) सीरीज के तहत TVS Apache RTR 165 RP मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है. कंपनी की रेस परफॉर्मेंस सीरीज के तहत यह पहली मोटरसाइकिल है और यह सिर्फ 200 यूनिट तक सीमित होगी. इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है.  

बदलावों की बात करें तो TVS Apache RTR 165 RP में Apache RTR 160 4V की तुलना में एक नया बड़ा और अधिक शक्तिशाली इंजन मिलता है. यह एक एडवांस्ड 164.9cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व इंजन है जो 10,000 RPM पर मैक्सिमम 19hp की पावर और 8,750 आरपीएम पर 14.2 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है और इसे अपने सेगमेंट में सबसे शक्तिशाली मोटरसाइकिल होने का दावा किया जाता है. 

ये हुए हैं बदलाव

  • इंटेक और ट्विन इलेक्ट्रोड स्पार्क प्लग में 35 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ एक नया सिलेंडर हेड.
  • रेसियर इंजन के पर्फोर्मेंस के लिए हाई-लिफ्ट हाई-ड्यूरेशन कैम और डुअल स्प्रिंग एक्ट्यूएटर्स द्वारा कंट्रोल 15 प्रतिशत बड़े वाल्व.
  • 1.37 का रिवाइज्ड बोर स्ट्रोक रेश्यो, जो रेडलाइन तक फ्री-रेविंग की अनुमति देता है.
  • ज्यादा कंप्रेशन रेश्यो के लिए नया डोम पिस्टन

नई Apache RTR 165 RP में कई कॉस्मेटिक अपडेट के साथ-साथ नए फीचर्स भी मिलते हैं. यह बिल्कुल नए TVS रेसिंग decals को स्पोर्ट करता है. बाइक को एक स्पोर्टी अपील नए रेड अलॉय व्हील और एक नई डुअल-टोन सीट से भी मिलता है. इसके अलावा, मोटरसाइकिल एलईडी डीआरएल, रेस-ट्यून स्लिपर क्लच, एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आदि के साथ एक ऑल-एलईडी हेडलैंप से लैस है. बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस के लिए 240 मिमी रियर डिस्क ब्रेक इस सेगमेंट में पहली बार मिल रहा है. नई TVS Apache RTR 165 RP को भारत में 1.45 लाख रुपये, एक्स-शोरूम दिल्ली में लॉन्च किया गया है. 

       

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च
ठंड में सुबह कार स्टार्ट करते वक्त बरतें ये सावधानियां, बच जाएगा मोटा खर्च

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget