एक्सप्लोरर

TVS Apache RR 310: टीवीएस अपाचे आरआर 310 की स्पाई तस्वीरें आईं सामने, जल्द हो सकती है लॉन्च

टीवीएस के टेस्ट मॉडल्स को आमतौर पर लॉन्च नजदीक आने पर ही देखा जाता है, इसलिए इसके आगामी त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है.

Apache RR 310 Spied: हाल ही में टीवीएस की अपाचे आरआर 310 नेक्ड एडिशन को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. जिसके बाद अब इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है. नेक्ड टीवीएस अपाचे आरआर 310 को दो महीने से भी कम समय में दूसरी बार स्पॉट किया गया है. नई तस्वीरों में इसके फाइनल प्रोडक्शन मॉडल होने की झलक देखने को मिली है. इसका रियर प्रोफाइल एकदम नया और काफी आकर्षक है. इसका लुक केटीएम 1290 सुपर ड्यूक के मुकाबले अधिक एंगुलर, लॉन्ग और अग्रेसिव है.

डिजाइन

इसका टेल लुक काफी क्लीन है, जिसका कारण इसके बड़े हगर हैं, इसलिए इसमें रियर फेंडर की आवश्यकता महसूस नहीं होती है. पीछे का एंगुलर डिजाइन अपाचे आरआर 310 के समान दिखता है. साइड और फ्रंट एंगल में ज्यादा कुछ नया देखने को नहीं मिला है. लेकिन इसमें बड़े एक्सटेंशन के साथ एक बड़ा फ्यूल टैंक दिखाई दिया गया है. रेडिएटर के किनारे पर कुछ कॉफ भी लगे हुए हैं. यह काफी प्रीमियम दिखाई पड़ती है. साथ ही इसमें वर्टिकल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया है. तस्वीरों में इसमें एक पॉवरफुल ड्यूल एलईडी हेडलाइट्स देखे गए हैं. 

पावरट्रेन

टीवीएस अपाचे आरआर 310 नेक्ड में मौजूदा अपाचे आरआर 310 के समान लिक्विड-कूल्ड 312cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की संभावना है, यह इंजन 34hp पॉवर और 27.3Nm टॉर्क जेनरेट करता है. हालांकि कंपनी इसके नाम में बदलाव कर सकती है, क्योंकि हाल ही में टीवीएस ने अपाचे आरटीएक्स नाम को ट्रेडमार्क कराया है, जिसके बाद नई बाइक के इसी नाम के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है. 

जल्द हो सकती है लॉन्च

टीवीएस के टेस्ट मॉडल्स को आमतौर पर लॉन्च नजदीक आने पर ही देखा जाता है, इसलिए इसके आगामी त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है. इसका मुकाबला ट्रायंफ स्पीड 400 से हो सकता है. जिसमें 398.5 सीसी का एक लिक्विड कूल्ड पेट्रोल इंजन मिलता है. इसमें 13L का फ्यूल टैंक भी मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 2.33 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- हुंडई एक्सटर की एक्सेसरीज की कीमतों का हुआ खुलासा, देखिए पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब Taxi में नहीं होगा Driver, London में Robotaxi शुरू
अब Taxi में नहीं होगा Driver, London में Robotaxi शुरू
Stunning New Baleno पहले से ज्यादा क्लासी और बोल्ड, मिलेंगे एक से एक धांसू फीचर्स
Stunning New Baleno पहले से ज्यादा क्लासी और बोल्ड, मिलेंगे एक से एक धांसू फीचर्स
Scorpio चोरी होने का था डर, मालिक ने छत पर कर दी Park
Scorpio चोरी होने का था डर, मालिक ने छत पर कर दी Park
कार में सुनाई दें ये 5 आवाजें तो हो जाएं सावधान, होने वाला है बड़ा खर्चा
कार में सुनाई दें ये 5 आवाजें तो हो जाएं सावधान, होने वाला है बड़ा खर्चा

वीडियोज

Swara Bhasker ने Padmaavat के Jauhar Scene पर उठाए सवाल, पुराना विवाद फिर हुआ गरम
Asim Riaz ने Rubina-Hina को कहा ‘Aunties’, फिर Internet ने जमकर किया Roast!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool और Secret Twists का खुलासा!
Bigg Boss 20 House Tour: Room 20, Shark Pool, Kitchen और Confession Room का पूरा खुलासा
Priyadarshan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- मुझे Comedy फिल्में बनाना बिल्कुल पसंद नहीं!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India फ्लाइट में कैसे फेल हुए तीनों हाइड्रॉलिक सिस्टम? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Air India फ्लाइट में कैसे फेल हुए तीनों हाइड्रॉलिक सिस्टम? रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
स्वतंत्र भारद्वाज ने चिराग को बताया 'भाई', अब पार्टी बोली- 'कोई कह दे कि...'
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
जियोर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी का मैसेज, बोले- 'शुभकामनाएं डियर फ्रेंड...'
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें
कोई कैसे बन सकता है टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर? यहां जानें
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
मिर्जापुर फिल्म रिव्यू: भौकाल तो पूरा है, कहानी भी दमदार… लेकिन फिल्म खिंच गई!
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
'शाम तक दर्ज नहीं हुआ केस तो...' सौरव दास का दिल्ली पुलिस को अल्टीमेटम
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
अभिजीत दीपके ने अब किया बड़ा ऐलान, बोले- 'जरूरत पड़ी तो हम मुंबई...'
Pressure Cooker Problems: कुकर में सीटी देर से आती है? 1 आसान ट्रिक से मिनटों में गलेगी दाल
कुकर में सीटी देर से आती है? 1 आसान ट्रिक से मिनटों में गलेगी दाल
Embed widget