एक्सप्लोरर

Hyundai Exter: हुंडई एक्सटर की एक्सेसरीज की कीमतों का हुआ खुलासा, देखिए पूरी डिटेल 

इस एसयूवी का मुकाबला टाटा पंच से होता है, जिसमें एक 1.2 L पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5- स्पीड मैन्युअल और एएमटी के विकल्प के साथ मौजूद है.

Hyundai Exter Accessories: हुंडई ने हाल ही में देश में एक नई सब कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटर को लॉन्च किया है. इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 6.00 लाख रुपये है. इस एसयूवी का मुकाबला टाटा पंच, सिट्रोएन सी3 और मारुति सुजुकी इग्निस से होगा. यह माइक्रो-एसयूवी सात वेरिएंट्स- EX, EX (O), S, S (O), SX, X (O) और SX (O) कनेक्ट में उपलब्ध है. 

हुंडई एक्सटर एक्सेसरीज प्राइस

अब कंपनी ने अपनी इस कार के लिए अपने वेबसाइट पर एक्सेसरीज़ की लिस्ट और उनकी कीमतों की जानकारी रिलीज कर कर दी है. तो चलिए देखते हैं इन एक्सेसरीज की कीमतों की लिस्ट. 

एक्सटर के रियर विंडशील्ड गार्निश की कीमत 1,299 रुपये, दरवाज़े के हैंडल क्रोम की कीमत 1,249 रुपये, ओआरवीएम - पियानो ब्लैक गार्निश की कीमत 1,499 रुपये, ट्विन हुड स्कूप की कीमत 999 रुपये, डोर एज गार्ड की कीमत 399 रुपये, फ्रंट और रियर स्कूप की कीमत 1,299 रुपये, बम्पर कॉर्नर प्रोटेक्टर की कीमत 1,399 रुपये, डोर फिंगर गार्ड फिल्म की कीमत 399 रुपये और मडगार्ड की कीमत 329 रुपये है. 

हुंडई एक्सटर इंटीरियर एक्सेसरीज की कीमतें

एक्सटर के आगे और पीछे की खिड़की के सनशेड की कीमत 2,740 रुपये,  रियर विंडशील्ड सनशेड की कीमत 1,499 रुपये, 3डी बूट मैट की कीमत 1,489 रुपये, स्कफ-प्लेट की कीमत 1,189 रुपये और हेडरेस्ट कुशन की कीमत 1,299 रुपये है. 

अन्य उपकरण 

उपर्युक्त लिस्ट के अतिरिक्त कंपनी, मोबाइल फास्ट चार्जर, स्पीकर, रियर कैमरा, बूट ऑर्गनाइज़र, कार परफ्यूम, डीह्यूमिडिफ़ायर, कुशन तकिए, टायर इन्फ्लेटर सहित और भी ढेर सारी एक्सेसरीज़ मौजूद हैं.

हुंडई एक्सटर इंजन

हुंडई एक्सटर में एक 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या एएमटी के विकल्प के साथ मौजूद है. यह इंजन 82 bhp की पॉवर और 113.8 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इस इंजन के साथ सीएनजी का भी विकल्प मौजूद है, जो 68 बीएचपी पॉवर और 95.2 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें केवल 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है.

टाटा पंच से होता है मुकाबला

इस एसयूवी का मुकाबला टाटा पंच से होता है, जिसमें एक 1.2 L पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5- स्पीड मैन्युअल और एएमटी के विकल्प के साथ मौजूद है.

यह भी पढ़ें :- टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई 2024 हुंडई क्रेटा, नई डिजाइन डिटेल्स आईं सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
कारों में किन जानवरों का चमड़ा किया जाता है इस्तेमाल? जानें सबकुछ
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Kia ला रही Hybrid-Diesel SUV
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget