एक्सप्लोरर

Upcoming Toyota SUVs: टोयोटा लाने वाली है तीन नई एसयूवी, एक इलेक्ट्रिक मॉडल भी होगा शामिल 

टोयोटा ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर और हिलक्स लाइफस्टाइल पिक-अप को माइल्ड-हाइब्रिड डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा.

Upcoming Toyota SUVs: अर्टिगा-आधारित नई रुमियन एमपीवी लॉन्च करने के बाद अब टोयोटा भारत में एक नई सब-4 मीटर क्रॉसओवर पेश करने की तैयारी कर रही है. इसके अलावा, कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर को भी तैयार कर रही है, जिसे 2024 में किसी लॉन्च किया जाएगा. टोयोटा और सुजुकी भारत और दक्षिण अफ्रीका सहित विकासशील बाजारों के लिए एक नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार भी तैयार कर रही हैं.

टोयोटा टैसर

टोयोटा इस वित्तीय वर्ष के अंत से पहले नई मारुति सुजुकी फ्रोंक्स आधारित क्रॉसओवर या कूप-एसयूवी लॉन्च करेगी. इसका नाम अर्बन क्रूज़र टैसर हो सकता है. नया क्रॉसओवर सुजुकी के क्रॉसओवर से थोड़ा अलग दिखेगा. नए मॉडल में टोयोटा की सिग्नेचर ग्रिल, नए बंपर, नए अलॉय और अलग लाइटिंग एलिमेंट होंगे. केबिन के अंदर भी कुछ बदलाव होनी की संभावना है. इसे दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा - जिसमें 100bhp पॉवर जेनरेट करने वाला एक 1.0-लीटर बूस्टरजेट पेट्रोल और 90bhp पॉवर वाला एक 1.2-लीटर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शामिल है. इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा.

न्यू जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर

टोयोटा ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर और हिलक्स लाइफस्टाइल पिक-अप को माइल्ड-हाइब्रिड डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा. नई टोयोटा फॉर्च्यूनर को 2024 में लॉन्च किया जाएगा. यह स्टाइल, इंटीरियर और मैकेनिज्म के मामले में महत्वपूर्ण बदलावों के साथ आएगी. इसे एक नए टीएनजीए-एफ आर्किटेक्चर पर तैयार किया जाएगा, जो लैंड क्रूजर 300 के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. इसमें एक नया 1जीडी-एफटीवी 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है. जबकि ग्लोबल-स्पेक मॉडल में एक नया 2.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलने की भी उम्मीद है. साथ ही इसमें 2.4-लीटर हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प मिल सकता है.

नई टोयोटा ईवी

टोयोटा मारुति सुजुकी के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में भी बाजार में आने की तैयारी कर रही है. मारुति सुजुकी ने 2023 ऑटो एक्सपो में नए बोर्न ईवी प्लेटफॉर्म पर आधारित ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट को प्रदर्शित किया था. नया मॉडल 2024-25 वित्तीय वर्ष के अंत से पहले लॉन्च हो सकता है. जबकि टोयोटा भी 2025 में ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी का अपना वर्जन लॉन्च कर सकती है. इस नई ईवी की लंबाई लगभग 4.3 मीटर होगी और इसका मुकाबला हुंडई कोना ईवी, महिंद्रा एक्सयूवी400 और आगामी हुंडई क्रेटा ईवी से होगा.

यह भी पढ़ें :- होंडा मोटरसाइकिल्स ने लॉन्च किया एक्टिवा स्कूटर का लिमिटेड एडिशन मॉडल, जानिए कीमत और खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
2027 से कारों का Safety Test होगा मुश्किल, बदल जाएगा पूरा सिस्टम
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
नई Duster Hybrid मचाएगी धमाल, लॉन्च डेट से इंजन तक पढ़ें पूरी डिटेल
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
Tata Aeris खरीदने का प्लान, पहले जान लें कौन सा Variant आपके लिए सही
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?
बारिश के बाद ब्रेक से बार-बार आ रही आवाज, जानें कब है खतरे की निशानी?

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget