एक्सप्लोरर

Honda Activa: होंडा मोटरसाइकिल्स ने लॉन्च किया एक्टिवा स्कूटर का लिमिटेड एडिशन मॉडल, जानिए कीमत और खासियत

इस स्कूटर को पावर देने के लिए एक 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर, BSVI OBD2 कंपलिएंट PGM-FI इंजन दिया गया है, जो 7.64bhp पॉवर और 8.9Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Honda Activa Limited Edition Launch: त्योहारी सीजन से पहले होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने सबसे लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा का नया लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है. यह नया होंडा एक्टिवा लिमिटेड एडिशन 2 वेरिएंट - डीएलएक्स और स्मार्ट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत क्रमशः 80,734 रुपये और 82,734 रुपये है. इसके लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है और यह सीमित अवधि के लिए देश भर में सभी होंडा रेड विंग डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. इस स्कूटर का मुकबाला टीवीएस जुपिटर और हीरो प्लेजर से होता है.

डिजाइन

नया होंडा एक्टिवा लिमिटेड एडिशन विजुअल एन्हांसमेंट के साथ आता है. इसमें अधिक बेहतर डार्क कलर रंग थीम और ब्लैक क्रोम एलिमेंट्स के साथ-साथ बॉडी पैनल पर नई पट्टियां दी गई हैं. नई एक्टिवा में 3डी प्रीमियम ब्लैक क्रोम गार्निश है, जबकि रियर ग्रैब रेल में बॉडी कलर डार्क फिनिश है. नया होंडा एक्टिवा लिमिटेड एडिशन दो आकर्षक कलर ऑप्शंस के साथ उपलब्ध है, जिसमें मैट स्टील ब्लैक मेटालिक और पर्ल सायरन ब्लू शामिल है. DLX वेरिएंट में अलॉय व्हील दिया गया है, जबकि टॉप-स्पेक वेरिएंट में होंडा की स्मार्ट की दी गई है.

पावरट्रेन

इस स्कूटर को पावर देने के लिए एक 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर, BSVI OBD2 कंपलिएंट PGM-FI इंजन दिया गया है, जो 7.64bhp पॉवर और 8.9Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी इस स्कूटर पर 10 साल के वारंटी पैकेज की भी पेशकश कर रही है, जिसमें 3 साल स्टैंडर्ड और 7 साल का ऑप्शनल एक्सटेंड शामिल है. 

कंपनी ने क्या कहा 

नए होंडा एक्टिवा लिमिटेड एडिशन के लॉन्च पर बोलते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, अध्यक्ष और सीईओ, त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, “एक्टिवा ने भारतीय दोपहिया सेगमेंट में क्रांति ला दी है और पिछले दो दशक में लाखों भारतीयों को खुश किया है. सभी आयु समूहों में लोकप्रियता बरकरार रखते हुए, यह भारत का सबसे पसंदीदा स्कूटर है. हमें विश्वास है कि इस नए लिमिटेड एडिशन एक्टिवा का लॉन्च हमारे ग्राहकों, विशेषकर नई पीढ़ी के खरीदारों को और अधिक आकर्षित करेगा.''

यह भी पढ़ें :- होंडा ने लॉन्च की SP125 स्पोर्ट्स एडिशन बाइक, 90,567 रुपये है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget