एक्सप्लोरर

Upcoming Toyota Cars: बाजार में आने वाली हैं टोयोटा की ये 4 कारें, जानिए कब होगी लॉन्च

टोयोटा फॉर्च्यूनर के न्यू जेनरेशन मॉडल की टेस्टिंग जारी है और इसकी लॉन्चिंग 2024 तक की जा सकती है. इस कार को 2023 की दूसरी छमाही में ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है.

Toyota Motor: जापान की वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने इस साल के ऑटो एक्सपो में अपने कुछ ग्लोबल मॉडल्स को शोकेस किया है. जिसे कंपनी अभी देश में नहीं लाने वाली है, लेकिन जल्द ही कंपनी देश में 4 नए मॉडल्स को लाने की तैयारी कर रही है, जिसमें अपडेटेड इनोवा क्रिस्टा, एक कूप एसयूवी, एक कॉम्पैक्ट एमपीवी और न्यू जेनरेशन फॉर्च्यूनर शामिल है. तो चलिए जानते हैं इन कारों में क्या खासियत मिलने वाली है.  

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 

जल्द ही बाजार में एक अपडेटेड इनोवा क्रिस्टा देखने को मिलेगी. इनमें कुछ कॉस्मेटिक बदलावों और फीचर अपग्रेड को शामिल किया गया है. इस कार में 2.7L, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन और CNG का विकल्प मिल सकता है. साथ ही 2.4L टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का भी विकल्प मिलेगा, जिसे रियल ड्राइविंग एमिशन मानदंडों को पूरा करने के लिए कैलिब्रेट किया गया है. 

टोयोटा कूप एसयूवी

टोयोटा देश में अपनी एक नई Coupe SUV को भी लॉन्च करने वाली है. जिसका कोडनेम A 15 रखा गया है. यह कार इस साल फेस्टिव सीजन तक बाजार में देखने को मिल सकती है. यह कार मारुति सुजुकी फ्रोंक्स का री-बैज वर्जन होगी. जो कि पिछले साल कंपनी के बंद हो चुके मॉडल अर्बन क्रूज़र की जगह लेगी. इसमें मारूति फ्रोंक्स जैसा ही 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल बूस्टरजेट और 1.2 लीटर, 4 सिलेंडर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा. ये दोनों ही इंजन माइल्ड हाइब्रिड तकनीक से लैस होंगे. 

टोयोटा रूमियन एमपीवी 

टोयोटा जल्द ही मारुति सुजुकी की एर्टिगा एमपीवी का री-बैज वर्जन बाजार में लाने वाली है. इस कार की बिक्री रुमियन नाम से दक्षिण अफ्रीका में पहले ही की जा रही है. टोयोटा की इस कॉम्पैक्ट एमपीवी में 103bhp और 136Nm के आउटपुट वाले 1.5 लीटर के15सी डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलेगा. जिसके साथ  पैडल शिफ्टर्स और 5-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है. 

न्यू जेन टोयोटा फॉर्च्यूनर

टोयोटा फॉर्च्यूनर के न्यू जेनरेशन मॉडल की टेस्टिंग जारी है और इसकी लॉन्चिंग 2024 तक की जा सकती है. इस कार को 2023 की दूसरी छमाही में ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है. ये कार टीएनजीए-एफ प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसमें एडवांस तकनीकों और बेहतर स्टाइलिंग के साथ हाइब्रिड पावरट्रेन देखने को मिल सकता है. इस एसयूवी में  माइल्ड हाइब्रिड तकनीक और इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर के साथ 1GD-FTV 2.8L डीजल इंजन मिलेगा. साथ ही इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग और व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स भी देखने को मिलेंगे.

यह भी पढ़ें :- 320 किलोमीटर की रेंज के साथ आएगी सिट्रोएन ई सी3, जानें और क्या कुछ होगा खास 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
350cc सेगमेंट में किसका जलवा? बिक्री के आंकड़े कर देंगे हैरान
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे
Hyundai Bayon की एंट्री, फीचर्स और स्पेस देख चौंक जाएंगे

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget